Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
संजय दत्त की समय से पहले रिहाई पर मुंबई हाई कोर्ट सख़्त, महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब

बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार (12 जून) को महाराष्ट्र सरकार से कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को अच्छे आचरण के आधार पर जेल से पहले रिहा करने के अपने फैसले के संबंध में पूर्ण विवरण दे| न्यायमूर्ति आर.एम.सावंत तथा न्यायमूर्ति साधना जाधव की एक खंडपीठ ने सरकार को अपने फैसले को न्यायोचित ठहराने, अभिनेता को आठ महीने पहले जेल से रिहा करने के लिए विचार में लाए गए मानदंडों तथा उनके प्रति उदारता दिखाने के लिए किन प्रक्रियाओं का पालन किया गया, इस संबंध में एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सौरव गांगुली से शर्त हारे शेन वॉर्न, अब पूरे दिन पहननी पड़ेगी इंग्लैंड की जर्सी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न इंग्लैंड टीम की जर्सी पहने नजर आएंगे| शेन वॉर्न ऐसा पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली से शर्त हारने की वजह से करेंगे| दरअसल शेन वॉर्न और सौरव गांगुली के बीच शर्त लगी थी कि अगर स्टीव स्मिथ की टीम ग्रुप मैच में अपने कट्टर विरोधी इंग्लैंड से हार जाती है तो वह पूरे एक दिन इंग्लैंड की जर्सी पहनेंगे| वॉर्न ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया और भारत चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलेंगे| वहीं, गांगुली ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की तुलना में इंग्लैड ज्यादा मजबूत दावेदार है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सेना प्रमुख की तुलना "सड़क के गुंडे" से करने पर राहुल ने जताया अफ़सोस, कहा- दीक्षित की टिप्पणी सरासर ग़लत

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेता संदीप दीक्षित द्वारा सेना प्रमुख बिपिन रावत की तुलना सड़क के गुंडे से किए जाने पर सोमवार (12 जून) को अफसोस जताया| राहुल ने यहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी केपीसीसी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "दीक्षित की टिप्पणी सरासर गलत थी|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
व्हाइट हाउस ने कहा; PM मोदी से 26 जून की मुलाकात को लेकर बेहद उत्सुक हैं ट्रम्प

अमेरिका में नये प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को राष्टपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एच1बी वीजा में संभावित बदलावों को लेकर भारत की चिंताओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सेना प्रमुख को बताया सड़क का गुंडा, बाद में मांगी माफी

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है| संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ को "सड़क का गुंडा" कहा| दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित पाकिस्तान के संबंध में अपना पक्ष रख रहे थे| उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ही चीज कर सकता है कि जाके ऊल जलूल की इस तरह की हरकतें करे| और अपनी बयानबाजी दे| आगे संदीप दीक्षित ने कहा कि खराब तब लगता है कि जब हमारे भी थल सेना अध्यक्ष एक सड़क के गुंडे की तरह बयान देते हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने पहुंचे विजय माल्या, लगे चोर-चोर के नारे

भारतीय कोर्ट द्वारा भगोड़ा साबित किए जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या आज जब लंदन में भारत और द. अफ्रीका के बीच मुकाबला देखने के लिए पहुंचे| माल्या जब स्टेडियम में एंट्री कर रहे थे, तो वहां मौजूद भारतीय दर्शकों ने "चोर-चोर" चिल्‍लाना शुरू कर दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
"टॉयलेट : एक प्रेम कथा" का ट्रेलर लॉन्च, शौचालय पर जोरदार संदेश

सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म "टॉयलेट : एक प्रेम कथा" का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया| बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर वीडियो आज रिलीज कर दिया गया| फेसबुक पर इसे टी-सीरीज के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने तोड़ा अनशन

मंदसौर में किसानों की मौत के बाद आंदोलन की आग को शांत करने के लिए भोपाल के दशहरा मैदान में शनिवार से शुरू हुआ शिवराज सिंह चौहान का अनिश्चितकालीन उपवास आज खत्म हो गया| शिवराज सिंह चौहान ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है| शिवराज ने आज दोपहर नारियल पानी पीकर अपना अनशन समाप्त किया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ICC चैम्पियंस ट्रॉफ़ी: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत शान से सेमीफ़ाइनल में, कोहली ने पास की अग्निपरीक्षा

कसी गेंदबाजी, मजबूत क्षेत्ररक्षण तथा शिखर धवन और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मौजूदा चैंपियन भारत ने रविवार (11 जून) को यहां ग्रुप बी के क्वार्टर फाइनल रूपी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 72 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर शान से आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया| भारत ने टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 44.3 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया| इसके बाद धवन (78) और कोहली (नाबाद 76) ने दूसरे विकेट के लिये 128 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 38 ओवर में दो विकेट पर 193 रन बनाकर यह मैच भी एकतरफा बना दिया| युवराज सिंह (नाबाद 23) ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलायी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कंसास में भारतीय का मर्डर करने वाले पर आरोप तय, फांसी या उम्रकैद के आसार

22 फरवरी को कंसास सिटी के एक बार में भारतीय इंजीनियर पर फायरिंग कर उसकी हत्या करने वाले शख्स पर हेट क्राइम और हथियार रखने के आरोप तय कर दिए गए हैं। शख्स एडम पुरिंटन ने श्रीनिवास कुचीभोतला, उनके दोस्त आलोक मदसानी और एक अन्य पर फायरिंग की थी। श्रीनिवास की मौत हो गई थी, जबकि बाकी दो जख्मी हो गए थे। श्रीनिवास हैदराबाद के रहने वाले थे। एडम को फांसी या उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। एक अमेरिकी भी जख्मी हुआ था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 79 of 245
  Prev   74   75   76   77   78   79     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links