Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
कोहली को लगता है कि वह बॉस है, तो कोच की जरूरत नहीं : प्रसन्ना

पूर्व भारतीय आफ स्पिनर ईरापल्ली प्रसन्ना ने शुक्रवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर वर्तमान कप्तान को लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट का बॉस है तो फिर टीम कोच के बिना रह सकती है| प्रसन्ना से जब कोहली और भारतीय टीम के कोच पद से इस्तीफा देने वाले कुंबले के बीच मतभेदों के बारे पूछा गया तो उन्होंने सपाट शब्दों में जवाब दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अगर हाथ से हाथ मिले, दिल से दिल मिले, तो दर्द होगा दूर : नई स्टडी

हाथ से हाथ मिले, दिल से मिले दिल, दर्द होगा दूर जी हां, अगर आप पिता बनने वाले हैं और आपकी पत्नी प्रसव पीड़ा सहन कर रही हैं तो नए अध्ययन की ये बातें आपके लिये उपयोगी साबित हो सकती हैं| दरअसल, एक नए अध्ययन में यह पता चला है कि पार्टनर की तकलीफ के वक्त अगर आप अपने हाथों में उनका हाथ पकड़ते हैं तो आपके दिल और सांसों के तार उनसे कुछ इस तरह मिल जाते हैं कि उनकी पीड़ा कम हो जाती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिल्म रिव्यू: इमोशन से भरी है सलमान खान की ट्यूबलाइट

सिनेमाघरों में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हुई है| दो सुपरहिट फिल्‍में देने के बाद इस बार कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी ने हॉलीवुड की फिल्म "ए लिटिल ब्वॉय" से प्रेरित होकर इस फिल्म की कहानी पर्दे पर दर्शाने की कोशिश की है| इस फिल्म सलमान खान जिस अवतार में नजर आ रहे हैं उस अवतार में उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है| इस फिल्म में सलमान न तो अपनी शर्ट उतारने वाले हैं और न ही अपना मसल्स दिखाएंगे| लेकिन इस फिल्म में सलमान आपको बोर नहीं होने देंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी, 26 जून को ट्रंप से होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर शनिवार (24 जून) सुबह रवाना हुए| इसके तहत सबसे पहले वह पुर्तगाल जाएंगे, फिर अमेरिका और नीदरलैंड्स| प्रधानमंत्री की इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्ट्रपति चुनाव: मीरा कुमार को चुने जाने के 3 कारण

विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव में तीन कारणों से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया| ये तीन कारण हैं उनकी जाति, उनका राज्य और उनकी पार्टी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिल्म ट्यूबलाइट का दोस्त: उसकी मासूमियत और अदाओं के कायल हो गए सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई| फिल्म में सलमान के साथ माटिन रे टंगू नाम के बाल कलाकार भी हैं| माटिन अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं| इस फिल्म का एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें सलमान माटिन की जबरदस्त तारीफ करते नजर आ रहे है| सलमान वीडियो में कहते दिख रहे है कि उस बच्चे की हाजिर जवाबी और उसकी एनर्जी में का मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान कायल हो गया| इस बच्चे ने सलमाान के साथ फिल्म में नन्हे दोस्त की भूमिका अदा की है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कुलभूषण फांसी: पाक के वीडियो पर भारत ने कहा, गढ़े हुए तथ्य सच्चाई को बदल नहीं सकते

भारत ने गुरुवार (22 जून) को पाकिस्तान द्वारा जारी कुलभूषण जाधव के इकबालिया बयान वाले वीडियो पर कहा कि यह जाधव के खिलाफ पारदशर्तिा की कमी और कार्यवाही की हास्यास्पद प्रकृति को जाहिर करता है| भारत ने साफ-साफ शब्दों में वीडियो को नकारते हुए कहा कि गढ़े हुए तथ्य सच्चाई को बदल नहीं सकते|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्‍ट्रपति चुनाव : कोविंद के जबाव में मीरा, नी‍तीश ने ठुकराई लालू की अपील

विपक्ष की तरफ से गुरुवार को हुई बैठक में कांग्रेस की मीरा कुमार को राष्‍ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है| इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जदयू अध्‍यक्ष नीतीश कुमार से कहा था कि उन्‍हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए| लेकिन जदयू की तरफ से उनकी अपील को ठुकरा दिया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्‍ट्रपति चुनाव : प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आज नामांकन दाखिल करेंगे रामनाथ कोविंद

एनडीए की तरफ से राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार रामनाथ कोविंद आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे| इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के अलावा राजग गठबंधन के शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे| सूत्रों की मानें तो इस दौरान बीजेपी शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और उनके सहयोगी दल भी मौजूद रहेंगे|
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
GST इफेक्ट: रेल में एसी, फर्स्ट क्लास कैटेगरी में सफर हो जाएगा महंगा

नई कर प्रणाली वस्तु व सेवा (जीएसटी) टैक्स के लागू होने के बाद रेल में एसी और प्रथम श्रेणी में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा| जीएसटी एक जुलाई से लागू होने जा रहा है| जीएसटी के लागू होने से टिकट चार्ज पर सर्विस टैक्स 4.5 प्रतिशत से बढ़कर 5.0 प्रतिशत हो जाएगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 74 of 245
  Prev   69   70   71   72   73   74     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links