Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- आतंकवाद समर्थक देशों को जी-20 से दूर रखना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (7 जुलाई) को जी-20 से कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को इस आर्थिक मंच (जी-20) की सदस्यता लेने से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए| मोदी का इशारा पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ था, जिसे जी-20 की किसी भी बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है| जी-20 के 12वें शिखर सम्मेलन से पहले मोदी ने आतंकवाद पर आयोजित सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जी-20 में शामिल देशों के नेताओं से कहा, "आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों के खिलाफ निषेधात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बर्थडे ब्वॉय महेंद्र सिंह धोनी को इस मां से मिलती है शक्ति

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी 07 जुलाई, 2017 को अपना 36वां जन्‍मदिन मना रहे हैं| रांची की गलियों से निकला एक लड़का देखते ही देखते क्रिकेट की दुनिया का बाहुबली बन गया|  

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
समुद्र की लहरों के बीच मोदी-नेतन्याहू की दोस्ती, दोनों नेताओं ने देखी पानी साफ़ करने की इज़रायली टेक्नोलॉजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इज़रायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बेहतरीन तालमेल और दोस्ती की झलक उस वक्त एक बार फिर देखने को मिली जब दोनों नेताओं ने समुद्र तट पर टखने तक पानी में खड़े होकर एक दूसरे से संवाद किया| दोनों नेता उत्तरी इज़रायल के ओलगा बीच पर समुद्र पर पानी के शोधन की प्रौद्योगिकी के साक्षी बने| यहां जल शोधन की यूनिट लगी हुई है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने लिया पति अश्विन से तलाक

सौंदर्या रजनीकांत और आर अश्विन का तलाक हो गया है| सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने पिछले साल डिवोर्स फाइल किया था|  इनकी शादी को सात साल हो चुके हैं और तलाक दोनों की सहमति से हुआ है|
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लालू यादव, राबड़ी और बेटे के खिलाफ CBI ने केस दर्ज किया, 12 ठिकानो पर छापेमारी

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं| सीबीआई ने होटलों के रखरखाव के लिए निविदाएं देने में कथित अनियमितताओं के एक ताजा मामले में आज पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों के आवासों पर छापेमारी की| सीबीआई सूत्रों ने बताया कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उप मुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी यादव, आईआरसीटीसी के तत्कालीन एमडी पी के गोयल, यादव के विश्वासपात्र प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला रिपीट सरला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भाई की शादी के हर फंक्शन में खास दिखीं तमन्ना, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं|  हाल ही में वे अपने भाई आनंद भाटिया की शादी के मौके पर बेहद खास अंदाज में नजर आईं| तमन्ना ने अपने भाई की शादी में जानी मानी फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला का डिजाइन किया हुआ गुलाबी रंग का लहंगा और गहना ज्वैलर्स की ज्वैलरी पहनी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोदी और नेतन्याहू को उम्मीद, शांति-वार्ता और संयम ही पश्चिम एशिया में लाएगी स्थिरता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके इज़रायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (5 जुलाई) को उम्मीद जताई कि शांति, वार्ता और संयम पश्चिम एशिया में स्थिरता लाएगा, जो बरसों से चले आ रहे संघर्ष से प्रभावित रहा है| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इज़रायल की भौगोलिक स्थित जटिल है और वे क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के रणनीतिक खतरों से वाकिफ हैं| उन्होंने अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दूसरे दिन अपने इज़रायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक मुद्दों पर वार्ता के बाद यह कहा| किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इज़रायल की यह पहली यात्रा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हैफा जाकर भारतीय सैनिकों की शहादत को सलाम करेंगे पीएम मोदी, भारत से है इस शहर का पुराना नाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय इजरायल दौरे का आज आखिरी दिन है| इस दौरान पीएम मोदी हैफा शहर जाएंगे| इस शहर का भारत से बहुत पुराना रिश्ता है| 1918 में प्रथम विश्व युद्ध के समय भारतीय जवानों ने इस शहर को तुर्कों से आजाद कराया था| यहां जाकर पीएम मोदी प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देंगे| यहां भारतीय सैनिकों की शहादत के सम्मान में एक स्मारक बनाया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
7वां वेतन आयोगः बढ़े हुए भत्‍तों को मिली मंजूरी, 47 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है| कैबिनेट ने शाम को हुई अपनी बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के भत्‍तों में बदलाव को मंजूरी दे दी| केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के भत्‍तों पर सातवें वेतन आयोग के सुझाव मंजूर कर लिए गए हैं| इससे सरकारी खजाने पर कुल 30,748.23 करोड़ का भार पड़ेगा| ये सिफारिशें एक जुलाई 2017 से लागू होंगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जब भी सचिन खेलते थे, मेरे शो की टीआरपी कम हो जाती थी: एकता कपूर

निर्माता एकता कपूर ने कहा कि जब भी वह नया शो लेकर आती हैं तो वह यह सुनिश्चित करती हैं कि क्रिकेट सत्र नहीं चल रहा हो| एकता ने यहां संवाददाताओं से कहा, जब भी मैं नये शो को पेश करने की तैयारी करती हूं, मैं आशा करती हूं कि क्रिकेट सत्र नहीं हो| क्योंकि मैं जानती थी कि जब भी सचिन खेला करते थे, आप मेरे शो की टीआरपी देख सकते हैं| मैं पूछा करती थी कि क्या हुआ, और जवाब मिलता था ओह सचिन खेल रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 71 of 245
  Prev   66   67   68   69   70   71     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links