Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद का पलड़ा भारी, 63% मतों के साथ कोविंद की जीत तय

संसद का मानसून सेशन सोमवार से शुरू हो रहा है। इसी में देश का 14वां राष्ट्रपति चुनने के लिए सोमवार को 10 बजे वोटिंग शुरू हुई। एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और विपक्ष की मीरा कुमार के बीच मुकाबला है। 63% मतों के साथ कोविंद की जीत तय मानी जा रही है। सांसदों के लिए संसद भवन में, जबकि विधायकों के लिए उनके राज्यों की विधानसभाओं में वोट डालने की व्यवस्था की गई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। गिनती 20 जुलाई को होगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रोजर फेडरर रिकॉर्ड आठवीं बार बने विंबलडन के बादशाह, हासिल किया करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम

स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार (16 जुलाई) को क्रोएशिया के मारिन सिलिक को आसानी से हराते हुए साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम-विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया| ऑल इंग्लैंड क्लब में फेडरर की यह रिकॉर्ड आठवीं खिताबी जीत है| इसके साथ ही फेडरर ने ओपन एरा में पीट सैंप्रास और ओवरऑल ब्रिटेन के महान खिलाड़ी विलियम रेनशॉ के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया| सैंप्रास और रेनशॉ के नाम सात-सात बार विंबलडन जीतने का रिकॉर्ड है| अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम और पहले विंबलडन खिताब के लिए प्रयासरत सिलिक की फेडरर के सामने एक नहीं चली| अपने करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने की दिशा में फेडरर ने 2014 में जापान के केई निशिकोरी को हराकर अमेरिकी ओपन जीत चुके सिलिक को 6-3, 6-1, 6-4 से हराया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
J&K में 7 महीने में 102 आतंकी मारे गए, 7 साल का सबसे ज्यादा आंकड़ा

सिक्युरिटी फोर्सेज और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस साल अब तक यानी 7 महीने में 102 आतंकियों को मार गिराया है। एक पुलिस ऑफिशियल ने बताया कि 7 साल में इस बार जनवरी से जुलाई के दौरान सबसे ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। सिक्युरिटी फोर्सेज ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े कई अन्य आतंकियों की हिट लिस्ट भी तैयार की है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मैं एक आम नागरिक के तौर पर जंगीपुर वापस आऊंगा: प्रणब मुखर्जी

जंगीपुर वो जगह है, जहां से प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी ने 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था। शुक्रवार को वे यहां बतौर प्रेसिडेंट आखिरी बार पहुंचे, तो उनकी एक झलक पाने काे लोग बेताब हो उठे। सड़काें और खेतों में लोग मोबाइल फोन से उनकी और उनके काफिले की तस्वीरें ले रहे थे। यहां प्रेसिडेंट ने लोगों से कहा कि अब वो यहां एक आम नागरिक की तरह आएंगे। बता दें कि मुखर्जी का प्रेसिडेंट पोस्ट पर टेन्योर इसी महीने पूरा हो रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिक्स था वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल: रणतुंगा, गंभीर ने कहा- बेबुनियाद हैं आरोप

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भारत-श्रीलंका के बीच हुए 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के फिक्स होने के आरोप लगाए हैं। रणतुंगा ने भारत के हाथों श्रीलंका को मिली हार की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में श्रीलंका की हार से हैरान थे। उधर, गौतम गंभीर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं, आशीष नेहरा ने कहा कि ऐसे आरोप से निराशा होती है। बता दें कि इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दूसरे देशों में बसने की योजना बनाने वालों में भारतीय दूसरे नंबर पर, अमेरिका-ब्रिटेन पसंदीदा मुल्क

भारत के लिए खतरे की घंटी है| भारत उन देशों में दूसरे नंबर पर है जहां वयस्क दूसरे देशों में बसने की योजना बना रहे हैं और अमेरिका तथा ब्रिटेन उनके पसंदीदा देश हैं| संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी अंतरराष्ट्रीय प्रवास संगठन (आईओएम) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि दुनियाभर में वयस्क आबादी के 1.3 फीसदी या छह करोड़ 60 लाख लोगों ने कहा कि वे अगले 12 महीनों में स्थायी तौर पर प्रवास करने की योजना बना रहे हैं| रिपोर्ट में 2010-2015 अवधि के लिए दुनियाभर में लोगों के प्रवास करने के इरादों का विश्लेषण किया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अपने पांवों का कमाल भरतनाट्यम में दिखाना चाहती थीं मिताली, बन गईं क्रिकेट स्टार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्टार बनी भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज कभी अपने पांवों का कमाल क्लासिकल डांस भरतनाट्यम में दिखाना चाहती थीं, लेकिन समय की बात देखिये अब वह महिला क्रिकेट इतिहास में 6000 रन पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बन गयी हैं| बुधवार (12 जुलाई) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप मैच के दौरान हैदराबाद की 34 वर्षीय खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लालू ने कहा, इस्‍तीफा नहीं देंगे तेजस्‍वी; JDU ने कहा 80 MLA का घमंड न दिखाए RJD

बिहार सरकार के महागठबंधन में राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को लेकर बनी गांठ भ्रष्टाचार के मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के इस्तीफे को लेकर और सख्त हो गई है| इस बीच RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए साफ कह दिया कि तेजस्‍वी इस्‍तीफा नहीं देंगे| लालू ले कहा कि सीबीआई की एफआईआर तेजस्वी के इस्तीफे का वाजिब कारण नहीं बनता| जहां तक मेरी और मेरे बच्चों की संपत्तियों का सवाल है, तो उसकी सारी जानकारी पब्लिक डोमेन में हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देखिए अदनान सामी की तीसरी बीवी से हुई बेटी मेदिना की तस्वीरें!

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने अपनी बेटी मेदिना सामी खान की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| सिंगर की इस नन्हीं परी का जन्म 9 मई 2017 को हुआ था| रोया उनकी तीसरी पत्नी हैं| बच्ची के जन्म पर उन्होंने कहा था- मेदिना हमें प्राप्त हुई सबसे अतुल्य चीज है| मैं और रोया हमेशा से बेटी ही चाहते थे और वह हमारी लकी चार्म है| अदनान ने कहा- मुझे उसके माध्यम से मेरे संगीत के लिए नई प्रेरणा मिल गई है और वह मेरी दुनिया का केंद्र होने जा रही है| मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पतंजलि और रिलयांस जियो देश के टॉप 10 प्रभावशाली ब्रांड में शामिल

योग गुरू रामदेव प्रवर्तित पतंजलि आयुर्वेद देश में शीर्ष 10 प्रभावी ब्रांड बनकर उभरी है| इस सूची में इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग और मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो भी टॉप 10 प्रभावशाली ब्रांड में शामिल हैं| लिस्ट में गूगल पहले स्थान पर जबकि माइक्रोसाफ्ट दूसरे और फेसबुक तीसरे स्थान पर है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 67 of 245
  Prev   62   63   64   65   66   67     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links