Visitors online: 011

Latest Headlines

Home » Headlines
मायावती ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, भाजपा ने बताया हताशा में उठाया गया कदम

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार (18 जुलाई) को राज्यसभा में सहारनपुर में दलित विरोधी हिंसा के मुद्दे पर आसन द्वारा उनको पूरी बात कहने की अनुमति नहीं दिये जाने के कुछ ही घंटों बाद उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया| मायावती ने मंगलवार शाम राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी से मिलकर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंप दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मान गए नीतीश कुमार!, अब डिप्टी सीएम बने रहेंगे तेजस्वी यादव

होटल भूमि घोटाला मामले में हो रही सीबीआई जांच में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम आने के बाद महागठबंधन सरकार में शामिल जदयू ने उनके इस्तीफे की मांग की थी| जिसके बाद ऐसा लग रहा था यह गठबंधन टूट जाएगा| लेकिन अब खबर आ रही है कि मंगलवार शाम तेजस्वी की सीएम नीतीश कुमार के साथ बैठक हुई जिसमें सुलह का रास्ता निकल गया| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कानूनी पचड़े में अक्षय कुमार की "टॉयलेट : एक प्रेम कथा", पढ़ें क्या है पूरा मामला

फिल्मकार प्रतीक शर्मा ने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म टॉयलेट : एक प्रेम कथा की पंच लाइन और विषय पर आपत्ति जताते हुए अदालत का रुख किया है| प्रतीक का कहना है कि यह पंचलाइन और विषय उनकी फिल्म गुटरुं गुटर गूं से लिया गया है| इस मामले में प्रतीक ने प्लान सी स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत को हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार रहे चीन : चीनी मीडिया

भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है| बढ़ते तनाव के बीच चीनी मीडिया ने चीन से इस विवाद के निपटारे के लिए तैयार रहने को कहा है| चीनी मीडिया ने धमकी भरी लहजे में लिखा है कि चीन किसी भी तरह के टकराव के लिए तैयार है| डोकलाम मुद्दे पर चीन युद्ध की स्थिति से भी पीछे नहीं हटेगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए, सुपरकॉप डी रूपा को, कभी उमा भारती को गिरफ्तार करने निकल पड़ी थीं

एआईएडीएमके की नेता शशिकला को जेल में मिल रही वीआईपी सुविधाओं का खुलासा करने वाली बेंगलुरु की डीआईजी (जेल) डी. रूपा का तबादला कर दिया गया है| उन्हें अब ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है| रूपा से जेल विभाग के डिप्टी आईजी की जिम्मेदारी लेकर ट्रैफिक और रोड सेफ्टी विभाग में कमिश्नर का चार्ज दे दिया गया है| रूपा के बॉस एचएन सत्यनारायण राव की भी डीजीपी (जेल) पद से छुट्टी दे दी गई है| रूपा ने अपनी रिपोर्ट को लेकर अपने बॉस सत्यनारायण राव से उलझी भी थीं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केंद्रीय मंत्रिमंडल से नायडू का इस्‍तीफा, उपराष्‍ट्रपति पद के लिए आज करेंगे नामांकन

एनडीए उम्‍मीदवार वेंकैया नायडू मंगलवार को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगे| सोमवार शाम के समय बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में नायडू के नाम पर मुहर लगाई गई थी| उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद वेंकैया नायडू ने सोमवार शाम को ही केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सोनिया गांधी ने कहा, राष्ट्रपति चुनाव लड़ाई है विभाजनकारी और सांप्रदायिक नजरिये के खिलाफ

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार (16 जुलाई) को कहा कि सोमवार (17 जुलाई) को होने वाला राष्ट्रपति चुनाव अंतरात्मा की आवाज पर वोट की मांग करता है, क्योंकि यह विचारों के टकराव और अलग-अलग मूल्यों में संघर्ष का प्रतिनिधित्व कर रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
करीना कपूर ने तैमूर को बताया बेहद प्यारा बच्चा, पढ़िए- सारा अली खान के बारे में क्या कहा?

अभिनेता करीना कपूर खान का कहना है कि मीडिया द्वारा उनके बेटे तैमूर की तस्वीर लेने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हैं, क्योंकि वह बेहद प्यारा दिखने वाला बच्चा है| अभिनेत्री मुंबई में रुतुजा दिवेकर की किताब "प्रेगनेंसी नोट्स : बिफोर, ड्यूरिंग एंड आफ्टर" के लॉन्च के मौके पर मौजूद थीं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जाधव की याचिका का विश्लेषण कर रहे हैं पाक सेना प्रमुख, गुण-दोष के आधार पर करेंगे फैसला

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से जुड़े सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं और गुण दोष के आधार पर उनकी याचिका को लेकर फैसला करेंगे| पाकिस्तानी सेना ने रविवार (16 जुलाई) को यहां यह जानकारी दी| जासूसी एवं आतंकी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए सैन्य अदालत ने इस साल अप्रैल में जाधव को मौत की सजा सुनायी थी| द हेग स्थित अंतराष्ट्रीय न्यायालय ने मई में भारत की अपील के बाद सजा की तामील पर रोक लगा दी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गोरक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, राज्य करें सख्त कार्रवाई: मोदी

नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऑल पार्टी मीटिंग में कहा कि गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पीएम ने कहा कि गोरक्षा के लिए देश में भावनाएं हैं। मीटिंग के बाद, मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने मोदी के बयान की जानकारी दी। कुमार के मुताबिक, पीएम ने कहा- गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करेंगे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 66 of 245
  Prev   61   62   63   64   65   66     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links