Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को मिला विपक्ष का साथ, सभी दलों ने राष्ट्रीय एकता पर दिया जोर

सरकार ने शुक्रवार को विपक्ष के नेताओं को बताया कि चीन इंटरनेशनल बॉर्डर के पास सड़कों का निर्माण कर देश के रणनीतिक हितों को बाधित कर रहा है| इसके साथ ही सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस महीने के अंत में अपने चीनी समकक्ष के सामने नई दिल्ली का पक्ष रखेंगे| सरकार के मुख्य प्रवक्ता फेंक नोरोन्हा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न दलों के सांसदों को चीन-भारत सीमा के हालात के बारे में और अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बारे में अवगत कराना था| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कोच के लिए शास्त्री को लेकर सीएसी के रवैये से निराश हैं प्रसन्ना, कहा- ड्रामे की ज़रूरत नहीं थी

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर इरापल्ली प्रसन्ना तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति को लेकर किए गए ड्रामे के कारण निराश हैं| प्रसन्ना ने गुरुवार (13 जुलाई) को यह बात कही| मंगलवार (11 जुलाई) के दिन शाम को खबर आई की रवि शास्त्री को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, लेकिन कुछ देर बाद बीसीसीआई ने कहा कि ऐसा कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है| इसी दिन देर रात बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात पर मुहर लगा दी कि शास्त्री टीम के नए मुख्य कोच होंगे| साथ ही जहीर खान टीम के गेंदबाजी सलाहकार और राहुल द्रविड़ टीम के विदेशी दौरों पर (टेस्ट) पर टीम के बल्लेबाजी सलाहकार होंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कुमार विश्‍वास को नोटिस भेजने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आएं Big B!

कवि कुमार विश्‍वास को नोटिस भेजकर लोगों के अमिताभ बच्‍चन लोगों के निशाने पर आ गए हैं सोशल मीडिया पर उनको लेकर तमाम यूजर्स अपनी अपनी राय रख रहे हैं| मीडिया सूत्रों के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने हरिवंश राय बच्चन की कविता इस्तेमाल करने पर कुमार विश्वास को लीगल नोटिस भेजा था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Unwanted फोन काल्स से परेशान देशों की सूची में पहले स्थान पर भारत

बैंकों से कर्ज और कार्ड की पेशकश से लेकर ग्राहकों को फोन कनेक्शन बदलने के लिये सस्ते डेटा की जानकारी देने वाली फोन कालों से आम भारतीय दूरसंचार ग्राहक परेशान हैं| इस तरह की कॉल से परेशान देशों की सूची में भारत पहले स्थान पर है| एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फोर्ब्स रैंकिंगः सरकार पर जनता के भरोसे के मामले में भारत विश्व में नंबर वन

किसी भी देश के नागरिकों का अपनी सरकार पर भरोसा होना देश के आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी है| आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि सरकार पर भरोसे के मामले में भारत को विश्व में नंबर-1 बताया गया है| दुनिया की प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स ने OECD- Government at a Glance (Organization for Economic Cooperation and Development) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दुनिया के 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों पर हुए सर्वे की खबर प्रकाशित की है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए, पुराने आभूषण या सोना बेचने पर लगेगा कितना GST ?

पुराने आभूषण अथवा सोना आदि बेचने पर अर्जित राशि पर तीन प्रतिशत जीएसटी लागू होगा| राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने बुधवार को यह जानकारी दी| उन्होंने कहा कि हालांकि, अगर पुराने आभूषण बेचकर उस राशि से नये जेवरात खरीदे जाते हैं तो जीएसटी में से तीन प्रतिशत कर घटा दिया जाएगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मां ने किया खुलासा, पीएम से मिलते समय प्रियंका ने क्यों पहनी थी छोटी ड्रेस

मई माह में बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल हुआ था| वजह यह थी कि इस मुलाकात के दौरान प्रियंका ने छोटी ड्रेस पहन रखी थी| इसके लिए लोगों ने उन्हें काफी ट्रॉल किया था| इस मामले के बाद आखिरकार अभिनेत्री की मां को चुप्पी तोड़नी पड़ी| हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताया कि क्यों प्रियंका ने छोटी ड्रेस पहन रखी थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आनंदपाल की बेटी बोली, सीबीआई जांच के बिना शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

आनंदपाल एनकाउंटर के 19 वें दिन भी लोगों का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ| लाडनूं तहसील में स्थित आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद में 12 जुलाई को बड़ी संख्या में राजस्‍थान के कई जिलों के लोग हुंकार रैली में पहुंचे| यहां आनंदपाल के घर में रखे उसके शव पर पुष्पाजंलि देने के बाद सभा में शामिल हुए राजपूत समाज, रावणा राजपूत, करणी सेना अन्य समाजों के लोगों ने आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को दोहराया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आनंदपाल एनकाउंटर : नागौर में भारी तनाव, एक की मौत, 20 पुलिसकर्मी घायल, कर्फ्यू लगाया

कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद राजस्‍थान में बवाल मचा हुआ है| राजपूत समाज के लोग एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं| घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए नागौर जिले में भारी संख्‍या में जमा हुए राजपूत समाज के लोगों की बुधवार को पुलिस से झड़प हो गई| भारी तनाव को देखते हुए वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
25 साल बाद एक फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगी संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी

90 के दशक में धमाल मचा चुकी संजय दत्त और श्रीदेवी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी| सुपर स्टार संजय दत्त और रूप की रानी का श्रीदेवी का जलवा अब भी बरकरार है इसलिए निर्देशक अभिषेक वर्मन ने अपनी अगली फिल्म के लिये दोनो ही स्टार्स को साइन किया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 68 of 245
  Prev   63   64   65   66   67   68     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links