Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
रवि शास्त्री बने टीम इंडिया के नए कोच, बॉलिंग कोच जहीर, बैटिंग एडवाइजर द्रविड़

पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की आज भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर उस वक्त शानदार वापसी हुई जब उनको टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है| एक साल पहले उनको बड़े ही अप्रत्याशित ढंग से बाहर जाना पड़ा था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उद्धव ने भाजपा से कहा, आतंकवादियों से लड़ने के लिए गोरक्षकों को भेजे

अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर आतंकवादी हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी दल को घाटी में आतंकवादियों से लड़ने के लिये गोरक्षकों को भेजने को कहा| दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कल रात एक बस पर हुए आतंकवादी हमले में छह महिलाओं समेत सात अमरनाथ तीर्थयात्री मारे गए थे और 19 अन्य घायल हुए थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान के इशारे पर लश्कर ने अमरनाथ हमले की जिम्मेदारी लेने से किया इंकार

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में केंद्रीय एजेंसियां भले ही आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा का हाथ मान रही हों, लश्कर ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है| जानकारों का मानना है कि इसके लिए पाकिस्तान ने उसे मना किया है| आतंकियों के पनाहगार देश ने दरअसल ऐसा इसलिए किया है क्योंकि उस पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार वैश्विक दबाव बन रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कुलभूषण जाधव की मां को वीजा नहीं देने का मामला, सरताज अजीज पर जमकर बरसीं सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार पाकिस्तानी विदेश मंत्री सरताज अजीज पर जमकर बरसीं| उन्होंने अजीज की ओर से शिष्टाचार की कमी दिखाए जाने पर  निराशा जाहिर की और एक के बाद एक कई ट्वीट्स कर अजीज पर निशाना साधा| अजीज ने कुलभूषण जाधव की मां को पाकिस्तान का वीजा देने से जुड़े सुषमा के निजी पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है| हालांकि, उन्होंने अजीज को आश्वासन दिया कि यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत आने के लिये उनकी सिफारिश पर मेडिकल वीजा की मांग करता है तो उसे तुरंत वीजा दिया जायेगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अभी कुछ और दिन करना होगा कोच के लिए इंतजार, गांगुली बोले- विराट से बात करने के बाद होगा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच पद के लिए मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्यालय में साक्षात्कार हो चुके हैं| इंटरव्यू के बाद सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि अभी कोच के लिए कोई हड़बड़ी नहीं है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत ऐसे कायरता पूर्ण हमलों के आगे नहीं झुकेगा : प्रधानमंत्री मोदी

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्दों में निंदा की है| पीएम मोदी ने कहा कि इस कायराना हमले से उन्हें बहुत तकलीफ पहुंची है| पीएम ने कहा कि ऐसे कायराना हमलों से भारत झुकने वाला नहीं है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमरनाथ यात्रियों की बस पर लश्‍कर के आतंकी इस्‍माइल ने हमला किया : सूत्र

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले में लश्‍कर-ए-तैयबा (LET) के पाकिस्‍तानी आतंकी इस्‍माइल के शामिल होने की खबर मिल रही है| सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक हमले करने वालों में इस्‍माइल ने तीन अन्‍य आतंकियों के साथ मिलकर हमले को अंजाम दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमिताभ बच्चन की हिरोइन सुमिता सान्याल का 71 साल की उम्र में निधन

फिल्म "आनंद" (1971) में अमिताभ बच्चन की हीरोइन रहीं बंगाली एक्ट्रेस सुमिता सान्याल का रविवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया| उन्होंने कोलकाता के देसप्रियो पार्क स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मध्यप्रदेश : खेत जोतने के लिए बैल की जगह लगा दी बेटियां!

मध्यप्रदेश के सीहोर ज़िले में खेत में एक किसान द्वारा बैल की जगह बेटियों से जुताई करवाने की तस्वीरें सामने आई हैं| किसान का कहना है कि उसके पास बैल खरीदने के पैसे नहीं हैं| तंगहाल किसान के पास बैल खरीदने के पैसे नहीं हैं, वह अपने खेत जोतने के लिए अपनी बेटियों से हल खिंचवाने को मजबूर है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चीनी मीडिया ने दी धमकी, कहा- पाकिस्तान की ओर से तीसरे देश की सेना कश्मीर में घुस सकती है

चीनी विचार समूह के एक विश्लेषक ने आज कहा कि जिस तरह भूटान की ओर से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण से चीनी सेना को भारतीय सेना ने रोका, उसी तर्क का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के आग्रह पर कश्मीर में तीसरे देश की सेना घुस सकती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 69 of 245
  Prev   64   65   66   67   68   69     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links