Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
भारत-चीन सीमा पर तनाव, आज सिक्किम दौरे पर जाएंगे सेना प्रमुख बिपिन रावत

भारत और चीन सीमा पर चल रहे तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत गुरुवार को सिक्किम के दौरे पर जाएंगे| यहां पर वह सेना के अधिकारियों के साथ सुरक्षा के हालात की समीक्षा करेंगे| बता दें कि सिक्किम सीमा पर पिछले दो दिनों से चीन अपनी मनमानी कर रहा है| कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भी चीन ने तीर्थ यात्रियों को नाथुला दर्रे से आगे नहीं जाने दिया| जिसके बाद यात्रियों को वापस लौटा दिया गया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आपको पता है, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की सैलरी कितनी है?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी का वार्षिक वेतन 15 करोड़ रुपये है| उनकी यह सैलरी पिछले 9 सालों से इतनी ही है, यानी लगातार नौवें साल भी मुकेश अंबानी की सैलरी 15 करोड़ रुपये पर ही कायम है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
"जब हैरी मेट सेजल" में कुछ भी अनुचित नहीं : शाहरुख खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि न ही उनका और न ही इस फिल्म से जुड़े लोगों का इरादा इस फिल्म को बेचने के लिए इसमें अनुचित चीजों का उपयोग करने का था| दरअसल, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा उनकी आगामी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के एक ट्रेलर वीडियो में इंटरकोर्स(यौन संबंध) शब्द के उपयोग पर आपत्ति जताई गई थी|
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ईयू ने गूगल पर लगाया 17 हजार करोड़ का जुर्माना, जानिए क्‍या है पूरा मामला

सर्च इंजन में तकनीकी हेराफेरी करने के आरोप में यूरोपीय संघ (ईयू) ने गूगल पर 2.4 अरब डॉलर का (करीब 17,000 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है| गूगल के लिए यह एक और बड़ा झटका माना जा रहा है| कंपनी पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी झेल रही है| कंपनी पर भरोसे के हनन के लिए यह जुर्माना लगाया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सावधान : फिर से साइबर हमलों की चपेट में दुनिया, यूक्रेन में कामकाज ठप

दुनियाभर में एक बार फिर से साइबर हमलों की खबर है| जानकार इसे वायरस अटैक बता रहे हैं| अभी तक इसका सबसे ज्‍यादा असर रूस, ब्रिटेन और यूक्रेन में सामने आया है| हालांकि अभी तक हैकर्स ने किसी तरह की कोई मांग नहीं की है| हाल ही में हुए साइबर अटैक में भारत समेत दुनियाभर के 150 देश प्रभावित हुए थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इजरायली मीडिया में छाए मोदी, अखबार ने लिखा, "जाग जाइए : दुनिया के महत्वपूर्ण पीएम आ रहे हैं"

"जाग जाइए : दुनिया के महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आ रहे हैं" प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी इजरायल यात्रा को इस्राइल के एक प्रमुख बिजनेस दैनिक में एक लेख में कुछ इस तरह से पेश किया गया है| मोदी की चार जुलाई से शुरू होने वाली तीन दिवसीय यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 25 साल पूरे होने के अवसर पर हो रही है|  किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली इस्राइल यात्रा होगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोदी की तारीफ में ट्रम्प ने कहीं ये 5 बातें, ऐसी रही दोनों के बीच केमिस्ट्री

व्हाइट हाउस में सोमवार को नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ की। मोदी ने ट्रम्प को भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। मोदी ने ट्रम्प की बेटी इवान्का को भी भारत इनवाइट किया। मोदी के दौरे से भारत को दो डिप्लोमैटिक कामयाबी हासिल हुईं। पहला- ट्रम्प से उनकी मुलाकात से पहले अमेरिका ने हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को ग्लोबल टेररिस्ट करार दिया। दूसरा- मोदी-ट्रम्प के ज्वाइंट स्टेटमेंट में पाकिस्तान का जिक्र आया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का साझा बयान, ये हैं 11 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई| दोनों नेताओं ने व्हाइट हाउस में एक साथ साझा बयान जारी किया| दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी| ये हैं मुख्य बातें....

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप को दिए खास गिफ्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्हाइट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया| अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने खुद उनकी अगवानी की| पहली मुलाकात पर पीएम मोदी ने मेलानिया को खास तोहफा दिया| न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने मेलानिया ट्रंप को कश्मीर और हिमाचल में हाथ से बने शॉल गिफ्ट दिए| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोदी और ट्रंप ने लिया संकल्प, अमेरिका और भारत मिलकर इस्लामिक आतंकवाद का करेंगे खात्मा

व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात के दौरान डोनाल्‍ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्‍लामिक आतंकवाद का मिलकर खात्‍मा करने का संकल्‍प लिया| इस मौके पर दोनों देशों के बीच आतंकवाद के मसलों पर खुफिया साझेदारी को लेकर भी सहमति बनी| ट्रंप ने कहा कि हम कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को बर्बाद कर देंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 72 of 245
  Prev   67   68   69   70   71   72     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links