Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
NDTV के प्रमोटर प्रणय रॉय के घर सीबीआई का छापा, बैंक से फ्रॉड और फंड डायवर्जन का आरोप

सीबीआई ने सोमवार (5 जून) को एक निजी बैंक को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के चलते एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय के दिल्ली स्थित आवास और तीन अन्य स्थानों पर स्थित परिसरों में तलाशी ली| एनडीटीवी ने इस कदम को पुराने आरोपों पर परेशान करने वाली कार्रवाई करार दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कोहली ने पेप्सी को दिया जोर का झटका, बोले- जो खुद नहीं पी सकता दूसरों को पीने के लिए कैसे कह सकता

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पेप्सी को जोरदार झटका दिया| विराट पिछले छह साल से पेप्सी से जुड़े रहे अब वे पेप्सी का ऐड नहीं करेंगे| उन्होंने कहा, अगर मैं जो चीजें खुद नहीं खाता पीता, उसे दूसरों को खाने के लिए कैसे कह सकता? उन्होंने कहा, सिर्फ अपनी कमाई के लिए लोगों से इन्हें खाने-पीने के लिए कैसे कह सकता? उन्होंने कहा, इससे पहले मैंने जिन चीजों को अपनाया, मैं नाम नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन अब मुझे लगता है कि अब उनसे खुद को जुड़ा नहीं पाता हूं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चीन ने कहा, भारत की दावेदारी एनएसजी में और अधिक कठिन हो गई है

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत के प्रवेश का समर्थन करने से एक बार फिर इनकार करने वाले चीन ने सोमवार (5 जून) कहा है कि एनएसजी में सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी नई परिस्थितियों में और अधिक जटिल हो गई है| चीन का कहना है कि एनपीटी पर हस्ताक्षर न करने वाले सभी देशों के लिए एक समान नियम लागू होना चाहिए|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लगता है कि मुझे यूपी छोड़कर आंध्र प्रदेश में बसना होगा: अखिलेश

गुंटूर में अपनी यात्रा के दौरान मिले प्यार और स्नेह से आह्लादित समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मजाकिया लहजे में कहा कि लगता है कि उन्हें उत्तर प्रदेश छोड़कर आंध्र प्रदेश में बसना होगा|
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पिछले 70 सालों में लगातार मजबूत हुए हैं भारत-रूस संबंध : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया भर में आए बदलावों के बावजूद पिछले 70 सालों में भारत-रूस संबंध लगातार मजबूत हुए हैं| पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की वजह से दोनों देशों के संबंधों में काफी प्रगाढ़ता आयी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
EVM ओपेन चैलेंज आज : चुनाव आयोग को एनसीपी और माकपा देगी चुनौती

देश में चुनाव कराने वाली संस्था भारतीय निर्वाचन आयोग पर ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर हाल के दिनों में खूब सवाल उठे हैं| चुनाव आयोग ने सवाल करने वालों को चुनौती दी कि ईवीएम को हैक करके दिखाएं| इसको लेकर चुनाव आयोग आज हैकेथॉन का आयोजन कर रही है| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रियंका चोपड़ा के छोटे कपड़ों पर सन्नी लियोन ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री सन्नी लियोन का कहना है कि जर्मनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान प्रियंका चोपड़ा के कपड़ों को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग अनुचित है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल खत्म, कर्जमाफी का फडणवीस ने दिया भरोसा

कर्जमाफी व अन्य कई मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे महाराष्ट्र के किसानों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है| किसानों ने सीएम देवेन्द्र फडणवीस से मिलने के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है| ये किसान उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की तर्ज महाराष्ट्र में किसानों की कर्ज माफी और फसलों के बेहतर दाम की मांग कर रहे थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए, रामचंद्र गुहा ने COA प्रमुख विनोद राय को लिखी चिट्ठी में क्या लिखा

मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने प्रशासकों की समिति से अपने त्यागपत्र में भारतीय क्रिकेट की सुपरस्टार संस्कृति, हितों के टकराव के मसले पर गौर नहीं करना और बीसीसीआई का कोच अनिल कुंबले के प्रति असंवेदनशील रवैया जैसे मसलों को उठाकर एकतरह से नये विवादों को जन्म दे दिया है| गुहा ने किसी को भी नहीं बख्शा हे| उन्होंने कोच के चयन में कप्तान विराट कोहली की भूमिका पर सवाल उठाने के साथ ही सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के कथित हितों के टकराव पर सवाल खड़े किये हैं| अपने पत्र में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तीनों प्रारूपों में नहीं खेलने के बावजूद ग्रेड ए का अनुबंध देने पर भी सवाल उठाया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
CBSE बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं परीक्षा के नतीजे, तैयारियां पूरी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शनिवार को दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे घोषित करेगा| सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी| उन्होंने बताया कि नतीजे तीन जून को सुबह घोषित किए जाएंगे| इस साल कुल 16,67,573 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हुए हैं| सीबीएसई ने 28 दिसंबर को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 82 of 245
  Prev   77   78   79   80   81   82     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links