Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
अयोध्या विवाद बातचीत से हल हो, कुछ मुस्लिम संगठन भी राममंदिर के पक्ष में: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (31 मई) को अयोध्या में अस्थायी राममंदिर में पूजा-अर्चना की| एक दिन पहले ही बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र के आरोप तय किये गए हैं| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रभार संभालने के बाद अयोध्या की अपनी पहली यात्रा के दौरान आदित्यनाथ रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद परिसर स्थित अस्थायी राममंदिर गए और वहां करीब आधा घंटा बिताया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
व्यापम घोटाले का पर्दाफ़ाश करने वाले का दावा: बेची जा रही हैं एम्स की सीटें, MBBS प्रवेश परीक्षा का लीक हुआ पर्चा

मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले का पर्दाफाश करने वाले आनंद राय ने आरोप लगाया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए इस वर्ष आयोजित प्रवेश परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक हुआ था|  राय के दावे के बाद एम्स ने इस मुद्दे की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देवसेना को छोड़ बाहुबली ने थामने जा रहे हैं इस लड़की का हाथ !

बाहुबली-2 की कामयाबी के बाद फिल्म के हीरो प्रभास लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे है| आलम ये है कि बॉलीवुड की खान तिकड़ी पर  भी ये तेलुगू स्टार भारी पड़ रहा है| बाहुबली-2 की हर लड़की अपने पति में प्रभास जैसा व्यक्तित्व खोज रही है| इसी का नतीजा है कि अभी प्रभास के पास शादी के करीब 6000 प्रपोजल आ चुके है| इसके अलावा मीडिया में भी प्रभास की शादी को लेकर तरह-तरह खबरें है| लेकिन अब जो खबर आ रही है| वो ना जाने कितनी लड़कियों का दिल तोड़ेगी| खबर है कि भारतीय सिनेमा का ये हंक अब शादी करने वाला|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत और जर्मनी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने का लिया संकल्प

आतंकवाद को आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि मानवतावादी ताकतों को इस समस्या से मुकाबले के लिए एक साथ आना चाहिए| भारत और जर्मनी ने ऐसी ताकतों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का इरादा भी जाहिर किया जो आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं, उसका समर्थन करती हैं और उसे धन मुहैया कराती हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विवादित ढांचा केस में आडवाणी-जोशी समेत 12 आरोपियों पर चलेगा आपराधिक साज़िश का मुकदमा

अयोध्या विवादित ढांचा मामले में मंगलवार (30 मई) को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 12 आरोपियों के खिलाफ विशेष सीबीआई कोर्ट ने 120बी के तहत आरोप तय कर दिए है| इसके साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों द्वारा दायर की गई डिस्चार्ज एप्लिकेशन को खारिज कर दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चार देशों की यात्रा के दूसरे चरण में स्पेन पहुंचे पीएम मोदी, अंग्रेजी और स्पेनिश में किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों की अपनी छह दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण में आज स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे| उनकी इस यात्रा का उद्देश्य इन देशों के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए वहां से और निवेश आकर्षित करना है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ज़ाकिर नाईक मलेशियाई नागरिकता की कोशिश में, NIA से बचने के लिए बदल रहा है ठिकाने

आतंकवाद के आरोपों में वांछित विवादास्पद इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक ने मलेशिया की नागरिकता के लिए आवेदन किया है| यह जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दी है| एनआईए ने कहा कि जब से एजेंसी ने जाकिर के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को लेकर इंटरपोल से संपर्क किया है तब से वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जम्मू कश्मीर: NIA को मिले ई-मेल से ख़ुलासा, अलगाववादियों और आतंकियों को होती है पाकिस्तान से फंडिंग

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी और अलगाववादी गुटों को पाकिस्तान से मिल रही वित्तीय मदद के पुख्ता सबूतों के हवाले से इस तंत्र के मूल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के होने का दावा किया है| राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) को इस सिलसिले में कश्मीर के अलगाववादी गुटों के सक्रिय कार्यकर्ताओं से पूछताछ में इसकी पुष्टि हुई है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रियंका चोपड़ी की मेहनत रंग लाई, दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से की जाएंगी सम्मानित

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना परचम लहराने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग ले ही लाई| प्रियंका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आज देशभर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें, ऑनलाइन बिक्री के विरोध में प्रदर्शन

दवाओं की ब्रिक्री को लेकर सख्त नियमों के विरोध में आज पूरे देश में दवा की दुकानें बंद रहेंगी| ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के अनुसार उन्होंने सरकार को सख्त नियम के खिलाफ प्रस्ताव भेजे थे लेकिन इसे सुना नहीं गया और इसके बाद एक दिन की हड़ताल आह्वान किया गया| दवा विक्रेताओं के कई संगठन मिलकर आज आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर सकते है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 84 of 245
  Prev   79   80   81   82   83   84     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links