Visitors online: 005

Latest Headlines

Home » Headlines
इजाजत नहीं मिलने के बावजूद शब्बीरपुर के लिए रवाना हुए राहुल, साथ आ सकते हैं अखिलेश

सहारनपुर में हिंसा एवं भारी तनाव के बीच जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं| शनिवार सुबह 9.00 बजे राजबब्बर और गुलाम नबी आजाद राहुल के आवास पहुंचे| इससे पहले सुबह 8.00 बजे राहुल अपनी मां सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे| थोड़ी देर की मुलाकात के बाद राहुल 9.00 बजे अपने घर लौटे| और फिर वहां से सड़क मार्ग से सहारनपुर के लिए रवाना हो गए|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्यूबलाइट का ट्रेलर देखकर दुखी हैं सलमान खान, कहा- अच्छा नहीं लग रहा

सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट का ट्रेलर रिलीज हो गया है| सलमान के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और उन्हें ट्रेलर देखने को मिल गया है| ट्यूबलाइट का ट्रेलर देखकर जहां एक और उनके फैंस खुश हैं वहीं, दूसरी ओर खुद सलमान खान फिल्म का ट्रेलर देखकर दुखी हो गए हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आज पीएम मोदी की दावत में शामिल होंगे नीतीश, नए सियासी गणित की संभावना

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज पीएम मोदी द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे| आपको बता दें कि मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ के सम्मान में पीएम मोदी ने आज दोपहर लंच का आयोजन किया है| इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी एक लंच आयोजित किया था| ये लंच विपक्षी दलों के लिए आयोजित किया गया था और इसके लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार को भी न्योता गया, लेकिन नीतीश इस लंच में नहीं पहुंचे| जेडीयू की तरफ से सोनिया गांधी द्वाया आयोजित इस लंच में शरद यादव और केसी त्यागी ने शिरकत की| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सचिन की बायोपिक देख भावुक हुआ बॉलीवुड, बिग बी बोले- "मैं उस देश का वासी हूं, जिस देश में सचिन बहता है"

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के जीवन पर आधारित फिल्म "सचिन ए बिलियन ड्रीम्स" का बुधवार को मुंबई में प्रीमियर हुआ| प्रीमियर के मौके पर फ़िल्म देखने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान और पूरी भारतीय टीम मौजूद थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
CPM नेता ने किया सेना का अपमान, कहा-सेना रेप-हत्या कुछ भी कर सकती है

एक तरफ देश के पहले छोर कश्मीर में सीमा पर तैनात जवान दुश्मनों के साथ लोहा ले रहे हैं, ताकि हमारे देश के लोग आतंकी खतरे से बच सके, वहीं दूसरी तरफ देश के अंतिम छोर केरल में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के नेता सेना ने लिए विवादित टिप्पणी कर सैनिकों का अपमान कर रहे हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
खुल गया देश का सबसे लंबा पुल, ढोला-सादिया पुल का PM ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के तिनसुकिया में आज ब्रहमपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे पुल का आज उद्घाटन किया| आज से देश का सबसे लंबा धौला-सादिया पुल आम लोगों के लिए खोल दिया गया है| यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित नदी पर बना है| प्रधानमंत्री ने 9.15 किलोमीटर लंबे ढोला-सादिया पुल का उद्घाटन किया जिससे असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच यात्रा का समय छह घंटे से कम होकर एक घंटा रह जाएगा| देश का यह सबसे लंबा पुल 182 खंभों पर टिका है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राब्ता पर मागधीरा की कॉपी का आरोप, हैदराबाद कोर्ट में पहुंचा केस, रिलीज़ पर संकट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म राब्ता की रिलीज़ पर खतरा मंडराने लगा है क्योंकि इसपर मागधीरा की कॉपी करने का आरोप लगा है| फिल्म का ट्रेलर और गाना काफी पसंद किया जा रहे है| इसे लेकर खबर है कि राब्ता राजामौली की हिट फिल्म मागधीरा की कॉपी है| जिसमें कि राम चरण और काजल अग्रवाल मुख्य किरदार में हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए दंगल की बाहुबली 2 से तुलना करने पर क्या बोले आमिर खान

सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि दंगल की कमाई की तुलना हाल में रिलीज हुई बाहुबली 2 से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि दोनों ही फिल्में अच्छी हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं| बाहुबली 2: द कन्कलूजन के बारे में बताया जा रहा है कि उसने भारत और विदेश में कमाई के सभी रिकोर्ड तोड़ते हुए विश्वभर में करीब 1,565 कराड़े रूपए की कमाई की है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उजमा ने पाकिस्तान को बताया मौत का कुंआ, कहा- बेहद खराब हैं हालात

पाकिस्तान में बंदूक का भय दिखाकर कथित तौर पर विवाह करने को मजबूर की गई भारतीय नागरिक उजमा अहमद ने पाकिस्तान को मौत का कुंआ करार दिया और अपनी सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं भारतीय मिशन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया| उजमा ने कहा कि भारतीय नागरिक होना अपने आप में गर्व की बात है और भारत में जितनी स्वतंत्रता है, वैसी कहीं और नहीं है| उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना चाहती है और वह सरकार के प्रयासों के लिए स्वयं उन्हें धन्यवाद देना चाहती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उज्मा ने साझा किया पाकिस्तान में अपने बुरे अनुभवों को, कहा: भारत जैसी कोई जगह नहीं

उज्मा अहमद ने जब अपनी मां को गले लगाया तो उसकी आंखों से आंसू टपकने लगे और फिर उसने झुककर अपनी तीन वर्षीय बेटी को गोद में उठा लिया| दिल्ली निवासी उज्मा पाकिस्तान में खराब समय बिताने के बाद गुरुवार (25 मई) को अपने घर लौटी और यहां मीडिया के साथ बातचीत के दौरान रह रह कर उसकी आंखों में आंसू आ जाते थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 86 of 245
  Prev   81   82   83   84   85   86     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links