Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
एयरटेल, वोडा, आइडिया ने सरकार को लगाया 400 करोड़ का चूना : रिलायंस जियो

रिलायंस जियो ने दूरसंचार मंत्रालय के समक्ष शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि पुरानी कंपनियां भारती एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया ने मार्च में उचित लाइसेंस शुल्क नहीं दिया जिससे सरकार को 400 करोड़ रुपये का संभावित नुकसान हुआ|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर में पत्थरबाज युवक को जीप में बांधने वाले मेजर लीतुल गोगोई को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने किया सम्मानित

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आतंकवाद निरोधक अभियानों में लगातार प्रयास के लिए मेजर लीतुल गोगोई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिन्होंने एक कश्मीरी युवक को अपनी जीप से बांधकर पत्थरबाजों को करारा जवाब दिया था| कश्मीर में एक युवक को जीप से बांधने वाले सेना के मेजर को आतंकवाद विरोधी अभियान में निरंतर प्रयास करने के लिए पुरस्कृत किया गया है| पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह ने आर्मी चीफ के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मैनचेस्टर में पॉप सिंगर एरियाना ग्रैंडे के शो में धमाका, 19 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में  एक बड़े आतंकवादी हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए| पुलिस ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे आतंकवादी हमला बताया है| यह हमला मैनचेस्टर एरेना में सोमवार देर रात पॉप सिंगर एरियाना ग्रैंडे के कॉन्सर्ट के दौरान हुआ| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में एरियाना ग्रैंडे सुरक्षित हैं| पीएम मोदी ने ब्रिटेन में आतंकी हमले की निंदा की है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केजरी के खिलाफ बोले कपिल, कहा- अब राइट टू रिकॉल का वक्त आ चुका है

दिल्ली सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त आम आदमी पार्टी से निलंबित नेता कपिल मिश्रा का अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी है| कपिल ने कहा कि अब राइट टू रिकॉल का वक्त आ गया है| आप को केजरीवाल मुक्त करना है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुरेश प्रभु आज दिखाएंगे तेजस एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी, जानें क्या है किराया और सुविधाएं

रेल मंत्री सुरेश प्रभु एलईडी टीवी, वाईफाई, सीसीटीवी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बहुप्रतीक्षित तेजस एक्सप्रेस को आज मुंबई से हरी झंडी दिखाकर गोवा के लिए रवाना करेंगे| इस ट्रेन में यात्रियों को यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने का विकल्प मिलेगा| यदि कोई यात्री टिकट खरीदते वक्त भोजन का विकल्प चुनता है तो किराये में खानपान शुल्क जोड़ा जाएगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वे अपने आप सुधर जाएं या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां कुछ जगहों पर अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रही हैं| इसके साथ ही उन्होंने कानून अपने हाथों में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राहुल गांधी कर सकते हैं मोदी की बराबरी, 2019 में कांग्रेस बनाएगी केंद्र में सरकार: ज्योतिरादित्य

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार (21 मई) को कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बराबरी कर सकते हैं| वह पार्टी और देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं| सिंधिया ने आजतक एडिटर्स राउंडटेबल के दौरान कहा, "राहुल गांधी के पास अपार क्षमता है| उन्हें जमीन से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ है| मैं निजी तौर पर मानता हूं कि राहुल गांधी पार्टी और देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं| उन्हें बस कुछ समय दीजिए|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्कूलों में भगवद्गीता पढ़ना होगा अनिवार्य! संसद में निजी विधेयक मॉनसून सत्र में

स्कूलों में भगवद्गीता की पढ़ाई अनिवार्य करने वाला निजी विधेयक संसद के अगले सत्र यानी मॉनसून सत्र में चर्चा के लिए आ सकता है| इसके तहत स्कूलों में गीता नहीं पढ़ाने वाले संस्थानों की मान्यता रद्द करने का प्रावधान भी किया जाएगा| भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की तरफ से पेश विधेयक में कहा गया है कि भगवद्गीता के सुविचार और शिक्षा युवा पीढ़ी को बेहतर नागरिक बनाएगी और उनके व्यक्तित्व को निखारेंगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सूर्यवंशम के पूरे हुए 18 साल, अमिताभ ने खोला राज क्यों दिखाई जाती है TV पर बार-बार

अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम को रिलीज हुए आज 18 साल हो गए हैं| आज ही के दिन साल 1999 में इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था| लेकिन बड़े पर्दे पर फ्लॉप फिल्म को छोटे पर्दे पर बार-बार दिखाया जाता है| यह फिल्म टीवी पर सबसे ज्यादा बार दिखाई गई है| कह सकते हैं अब टीवी के दर्शकों को इस फिल्म के डायलॉग भी याद हो गए होंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Airlift के असली हीरो का निधन, अक्षय ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने 2016 में रिलीज हुई उनकी फ़िल्म एयरलिफ्ट के असली हीरो को उनके देहांत पर श्रद्धांजलि दी| आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय ने कुवैत के रंजीत कत्याल नाम के बिजनेसमैन का किरदार निभाया था, जिसने 1990 में खाड़ी संकट के दौरान 1 लाख 70 हजार भारतीय परिवारों को वापस लाने में मदद की थी| ये फिल्म जिस रंजीत कत्याल के किरदार पर आधारित थी और असल जिंदगी में उस शख्स का नाम मैथ्युनी मैथ्यूज है, जो अब हमारे बीच नहीं रहे है| फिल्म एयरलिफ्ट के निर्माता निखिल अडवाणी ने ट्वीट कर एयरलिफ्ट के असली हीरो को श्रद्धांजलि दी|  

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 88 of 245
  Prev   83   84   85   86   87   88     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links