Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
जाधव कैसा है, कहां है इस बारे में आज तक पाकिस्तान से नहीं मिली कोई सूचना: भारत

भारत को कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से भले ही राहत मिल गयी हो लेकिन उनकी स्थिति को लेकर आशंकाएं अब भी बनी हुई हैं क्योंकि पाकिस्तान ने उनके स्वास्थ्य या उनके स्थान के बारे में कोई सूचना नहीं दी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
CISF का निर्देश: हवाईअड्डों पर तैनात जवान नहीं कर सकेंगे मोबाइल और शौचालय का इस्तेमाल

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने हवाईअड्डे के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में अपने कर्मियों के बिना वर्दी प्रवेश और उनके मोबाइल फोन एवं शौचालय के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है| कुछ जवानों के मादक पदार्थों और सोने की तस्करी के मामलों में कथित संलिप्तता की पृष्ठभूमि में ये निर्णय किया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
26 साल बाद सिनेमाई पर्दे पर साथ दिखेेंगे बॉलीवुड के ये दो दिग्गज

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों की जोड़ी करीब तीन दशक बाद बड़े पर्दे पर एक बार फिर से दिखाई देगी| जी हां हम बात कर रहे हैं महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की| अमिताभ और ऋषि कपूर उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 102 नॉट आउट में दिखेंगे| जाने माने फिल्म विश्लेषक तरन आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी| तरन ने अपने ट्वीट में लिखा दोनों लगभग तीन दशकों बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे| वे उमेश शुक्ला के निर्देशन में 102 नॉट आउट में साथ नजर आएंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भल्लालदेव ने बाहुबली की शादी के लिए दिया विज्ञापन, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली 2 द् कन्क्लूजन ने 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस फिल्म का पहला भाग बाहुबली द् बिगनिंग के नाम से जुलाई 2015 को रिलीज हुआ था और इस फिल्म ने भी सफलता के झंडे गाड़े थे| दोनों फिल्मों में भल्लालदेव का रोल प्ले करने वाले राणा दग्गुबती ने बाहुबली का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रभास की शादी को लेकर एक मजेदार मैट्रिमोनिएल ऐड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था| जनवरी, 2016 में शेयर किए गए इस ऐड में उन्होंने बेहद फनी अंदाज में दूल्हे और दुल्हन में होने वाली क्वालिटी के बारे में बताया है|  

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चुनाव आयोग राजनीतिक दलों को देगा ईवीएम हैक करने की खुली चुनौती

चुनाव आयोग ने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को सही साबित करने के लिये राजनीतिक दलों को खुली चुनौती देने की तैयारी कर ली है| आयोग इसकी तारीख का ऐलान आज शनिवार (20 मई) को करेगा| आयोग की ओर से शुक्रवार (19 मई) को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है| मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने गत 12 मई को इस मुद्दे पर आहूत सर्वदलीय बैठक के बाद ईवीएम में गड़बड़ी किये जा सकने के तमाम राजनीतिक दलों के दावे को सही साबित करने का मौका देने की घोषणा की थी| आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों को 29 मई के बाद जून के पहले सप्ताह में कभी भी ईवीएम में गड़बड़ी करने की चुनौती दी जा सकती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिल्म "सचिन ए बिलियन ड्रीम्स" में मेरी जिंदगी के बेहद अनकहे और अनछुए पहलू हैं: तेंदुलकर

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि उनकी बायोपिक "सचिन ए बिलियन ड्रीम्स" में लोगों को उनकी जिंदगी के कुछ बेहद अनकहे और अनछुए पहलू देखने को मिलेंगे| अपनी फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे सचिन ने कहा, "हमने हमारी फिल्म में कुछ ऐसा दिखाने की कोशिश की है जिससे लोग अभी तक अवगत नहीं थे| भारत रत्न तेंदुलकर ने कहा, मेरी जिंदगी से लोग पूरी तरह वाकिफ हैं, अगर मैंने 55 रन बनाए थे तो फिल्म में हम उसे 155 नहीं बता सकते| इसे पूरी दुनिया जानती है| उन्होंने कहा कि फिल्म में इससे इतर पर्दे के पीछे घट रही घटनाओं को बयां करने की कोशिश की गई है।"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पान-मसाला गुटखा पर 232 फ़ीसद जीएसटी, महंगी बाइक और निजी जेट पर लगेगा 31% उपकर

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत 350 सीसी इंजिन क्षमता से अधिक की मोटरसाइकिलों, निजी जेट विमानों और महंगी आलीशान नौकाओं की खरीदारी पर 31 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा| पान-मसाला गुटखा पर जीएसटी की शीर्ष दर के उपर 204 प्रतिशत उपकर लगेगा| जीएसटी व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सेवाओं के लिए जीएसटी दरें तय, शिक्षा और हेल्थकेयर पर नहीं लगेगा कोई भी टैक्स

शिक्षा व स्वास्थ्य पर नई टैक्स सिस्टम जीएसटी में भी कोई टैक्स नहीं लगेगा जबकि सेवाओं पर चार अलग अलग दरों से जीएसटी लगाने का फैसला किया गया है| जीएसटी परिषद ने वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के तहत सेवाओं के लिए दरों को आज अंतिम रूप दिया| इसके तहत एकोनामी क्लास में हवाई यात्रा सहित परिवहन पर 5% जीएसटी लगेगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब पेट्रोल पंपों पर भी बिकेंगे एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे, वह भी बहुत सस्ते दामों में...

अब आपको एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और छत के पंखे खरीदने के लिए इलैक्ट्रिक के दुकान खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्यों अब जल्द ही आप पेट्रोल पंपों पर ये तीनों चीज बहुत ही सस्ते दामों पर खरीद पाएंगे| उपभोक्ताओं को इन स्थानों पर 65 रुपये में एलईडी, 230 रुपये में ट्यूबलाइट और 1150 रुपये में छत के पंखे मिलेंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
GST काउंसिल ने तय किए टैक्स के रेट, जानिए क्या हुआ सस्ता और कहां देना होगा ज्यादा पैसा

वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के एक जुलाई से कार्यान्वयन के बाद सामान्य उपभोग का सामान मसलन केश तेल, साबुन और टूथपेस्ट सस्ते हो जाएंगे साथ ही बिजली की दरें भी घटेंगी| जीएसटी परिषद ने आज (गुरुवार को) अनाज को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने का फैसला किया है| परिषद की इस दो दिवसीय बैठक के पहले दिन छह चीजों को छोड़ अन्य सभी वस्तुओं पर 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की कर दर तय कर दी है| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 89 of 245
  Prev   84   85   86   87   88   89     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links