Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
कुलभूषण मामलाः मात्र 1 रु. में भारत का पक्ष रखने वाले इस वकील को ट्विटर पर देश ने किया सलाम

नीदरलैंड के हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ने आज (गुरुवार को) जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नेवी के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की फांसी की सज़ा पर रोक लगा दी| इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत साबित हुई है| अदालत ने पाकिस्तान से मामले में अंतिम फैसला आने तक कथित जासूस कुलभूषण जाधव को फांसी न देने का आदेश दिया और आदेश के क्रियान्वयन को लेकर उठाए गए कदमों से अदालत को अवगत कराने को कहा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ICJ के फ़ैसले को पाकिस्तान ने नकारा, जाधव के ख़िलाफ़ और ठोस सबूत पेश करने की बात कही

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) द्वारा रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने गुरुवार (18 मई) को कहा कि इस्लामाबाद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायक्षेत्र को नहीं स्वीकार करता| विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने भारत पर बरसते हुए कहा कि वह जाधव का मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ले जाकर अपना असली चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा आज करेंगे 2 करोड़ के चंदे पर बड़ा खुलासा

आप पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही| गुरुवार को खबर आई थी कि आम आदमी पार्टी को चंदा देने वाला शख्स सामने आ गया है| इसको लेकर कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है कि शुक्रवार को मैं इस संबंध में अरविंद केजरीवाल के झूठ का खुलासा करूंगा| जो भी लोग आप को एक क्लीन पार्टी के रूप में देखना चाहते हैं, वे इसे जरूर देखें|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मानहानि मामला: जेठमलानी ने 10 करोड़ के दावे पर उठाया सवाल, जेटली बोले- केजरीवाल के ख़िलाफ़ आरोपों को बढ़ा दूंगा

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी के बीच बुधवार (17 मई) को दिल्ली हाईकोर्ट में तीखी बहस हुई| यह बहस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के मामले में जेटली से जिरह के दौरान हुई|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्ट्रपति चुनाव : सोनिया से गुफ्तगू के बाद अब अरविंद केजरीवाल से मिलीं ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर काफी सक्रियता दिखा रहीं हैं| निकाय चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बीच ममता आजकल दिल्ली में हैं और राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को लामबंद कर रही हैं| मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बुधवार को ममता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से करीब 30 मिनट तक बातचीत की हैं| सूत्रों के मुताबिक, दोनों मुख्यमंत्रियों ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का आज (गुरुवार) सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| दवे की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है| अनिल माधव दवे 61 साल के थे| पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मेरे दोस्त और एक बहुत ही सम्मानित सहयोगी पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के अचानक निधन से बिल्कुल चौंक गया हूं|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शाहरुख खान का कॉलेज एडमिशन फॉर्म हुआ वायरल, 12वीं में अंग्रेजी के नंबर जानकर रह जाएंगे हैरान

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हर छात्र को ये तो पता ही होता है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान डीयू के हंसराज कॉलेज के छात्र रहे है| लेकिन एक बात बहुत कम लोग जानते है कि शाहरुख खान को उस साल 12वीं में कितने मार्क्स मिले थे? जी हां सोशल मीडिया पर हंसराज कॉलेज में एडमिशन का वो फॉर्म वायरल हो रहा है जिसे शाहरुख खान ने दाखिले के वक्त भरा था और उसमें उनके मार्क्स भी लिखे हैं| फॉर्म को देखें तो शाहरुख ने एडमिशन के लिए बेस्ट ऑफ फोर सब्जेक्ट के मार्क्स लिखे हैं| क्योंकि डीयू में अंडरग्रेजुएशन कोर्स के लिए बेस्ट फोर सब्जेक्ट मार्क्स के प्रतिशत के आधार पर ही मैरिट बनती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एक्ट्रेस रीमा लागू का हार्ट अटैक से निधन, कई मूवी में निभाया था मां का रोल

बॉलीवुड में हंसती-मुस्कुराती हर दिल अजीज मां के किरदारों से लोकप्रिय हुई मशहूर अभिनेत्री रीमा लागू नहीं रहीं| 59 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया| उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के अंबानी अस्पताल में दाखिल कराया गया था| देर रात करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुस्लिम बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कहा: तीन तलाक एक गुनाह और आपत्तिजनक प्रथा, लेकिन जायज़

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने मंगलवार (16 मई) को सर्वोच्च न्यायालय से कहा कि तीन तलाक एक गुनाह और आपत्तिजनक प्रथा है, फिर भी इसे जायज ठहराया गया है और इसके दुरुपयोग के खिलाफ समुदाय को जागरूक करने का प्रयास जारी है| वरिष्ठ वकील यूसुफ हातिम मनचंदा ने न्यायालय से तीन तलाक के मामले में हस्तक्षेप न करने के लिए कहा, क्योंकि यह आस्था का मसला है और इसका पालन मुस्लिम समुदाय 1,400 साल पहले से करते आ रहा है, जब इस्लाम अस्तित्व में आया था| उन्होंने कहा कि तीन तलाक एक गुनाह और आपत्तिजनक प्रथा है, फिर भी इसे जायज ठहराया गया है और इसके दुरुपयोग के खिलाफ समुदाय को जागरूक करने का प्रयास जारी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तिहाड़ में बंद 82 साल के ओम प्रकाश सिंह चौटाला ने First Divison से की 12वीं पास

टीचर भर्ती घोटाले में जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सिंह चौटाला अपने एक अनोखे कारनामे के कारण चर्चा में बने हुए हैं| 82 साल के चौटाला ने जेल में बंद रहते हुए 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की हैं| खबर है कि अब वह ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे हैं| आपको बता दें कि चौटाला अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं और 10 साल की सजा काट रहे हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 90 of 245
  Prev   85   86   87   88   89   90     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links