Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
भारत समेत 99 देशों पर रैंसमवेयर का साइबर हमला, हैकर्स मांग रहे हैं फिरौती

एक साइबर हमले से पूरी दुनिया हिल गई है| शुक्रवार (12 मई) की रात को इस वायरस ने सबसे पहले ब्रिटेन के हेल्‍थ सिस्‍टम को बेअसर कर दिया और फिर अमेरिकी अंतरराष्‍ट्रीय कूरियर सर्विस फेडेक्स (FedEx) के सिस्टम को लॉक कर दिया है| इतना ही नहीं मेलवेयर कंप्‍यूटर वायरस करीब सौ देशों के कंप्यूटर सिस्टम को किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाया है| साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, मालवेयर कंप्‍यूटर वायरस रैंसमवेयर की चपेट में आकर कंप्‍यूटर प्रभावित हो रहे हैं| ये वायरस स्‍पैम ईमेल के जरिये जॉब ऑफर, इनवायसस, सेक्‍योरिटी वार्निंग्‍स और अन्‍य संबंधित फाइल्‍स की शक्‍ल में पहुंच रहा है|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
IPL-10: जब मैदान में सुरेश रैना के सामने पहुंचा उनका जबरा फैन

ग्रीन पार्क मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में गुजरात लॉयंस की टीम दिल्ली डेरडेविल्स से मैच तो हार गई लेकिन गुजरात के कप्तान सुरेश रैना के फैन ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि जिसे देख सब हैरान रह गए| मैच की दूसरी पारी में जब गुजरात के कप्तान रैना फील्डिंग कर रहे थे तभी उनका एक फैन अचानक मैदान में आ गया| इस फैन ने रैना के पांव छूने की कोशिश की और घुटनों के बल बैठ गया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिगड़ते भारत-पाक रिश्तों के लिए पाकिस्तान दोषी, सीमा पार से कोई बड़ा हमला हुआ तो संबध और ख़राब होंगे: अमेरिका

ट्रंप प्रशासन ने बिगड़ते भारत पाकिस्तान संबंधों के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया और चेतावनी दी कि अगर इस वर्ष सीमा पर से कोई बड़ा हमला होता है तो यह संबध और बिगड़ सकते हैं| नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डैनियल कोट्स ने एक सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, भारत विरोधी आतंकवादियों को मिलने वाले सहयोग को बंद नहीं करा पाने में पाकिस्तान की नाकामयाबी और इस नीति के खिलाफ नई दिल्ली की बढ़ती असहिष्णुता साथ ही सीमा पार से जनवरी 2016 में पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी जांच में कोई प्रगति नहीं होने के कारण 2016 से द्विपक्षीय संबंधों में गिरावट आने लगी थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर में आतंकियों के ख़िलाफ़ लगाम कसने के लिए सेना का आक्रामक रुख, 15 साल बार फिर शुरू होगा कासो

सेना ने एक आक्रामक रुख का संकेत देते हुए आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान में एक स्थायी विशेषता के तौर पर घेरा डालना और तलाशी अभियान कासो 15 साल बाद एक बार फिर से शुरू करने का फैसला किया है| गौरतलब है कि 15 साल पहले यह कार्य प्रणाली छोड़ दी गई थी| सेना में मौजूद सूत्रों ने बताया कि कासो का इस्तेमाल कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित कुलगाम, पुलवामा, तराल, बडगाम और शोपियां में बड़े पैमाने पर किया जाएगा| सूत्रों ने बताया कि कासो 15 साल के अंतराल के बाद आतंक रोधी अभियानों के तहत एक स्थायी विशेषता होगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जस्टिन बीबर गाना नहीं गा रहे थे, सिर्फ होठ हिलाकर चले गए! फैंस नाराज

भारत में पॉप सनसनी जस्टिन बीबर के देश में आयोजित पहले कंसर्ट में उन्हें सुनने यहां आये प्रशंसकों को उस वक्त भारी निराशा हुई जब उन्हें यह अहसास हुआ कि बीबर अपने कुछ गानों पर सिर्फ सुर में सुर मिला रहे थे| एक आयोजक ने कहा कि अपने पर्पज वर्ल्ड टूर के एशियाई चरण के भाग के तौर पर भारत आये बीबर के बारे में माना जा रहा है कि वह देश से रवाना हो चुके हैं| पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि 23 वर्षीय गायक नयी दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जायेंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रामगोपाल वर्मा ने किया ट्वीट, पूछा- श्रीदेवी ने बाहुबली 2 फिल्म क्यों नहीं की?

अपने विवादित बयानों और टि्वटर पर टिप्पणियों से फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा अक्सर सुर्खियों में बने ही रहते हैं| कुछ वक्त पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को लेकर उन्होंने विवादित ट्वीट किए थे| इन ट्वीट्स के बाद वर्मा ने विद्युत जामवाल से माफी भी मांगी थी| अब रामगोपाल वर्मा ने श्रीदेवी और बाहुबली-2 को लेकर एक ट्वीट किए हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केवल सरताज अजीज की सिफ़ारिश पर ही पाक नागरिकों को मिलेगा मेडिकल वीज़ा: भारत

विदेश मंत्रालय ने बुधवार (10 मई) को कहा कि पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के सिफारिशी पत्र पर ही किसी पाकिस्तानी नागरिक को भारत के लिए मेडिकल वीजा मिलेगा| यह शर्त दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों को झलकाती है| विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इन खबरों को तो बेबुनियाद बताया कि भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा देना बंद कर दिया है लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अजीज के सिफारिशी पत्र पर ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तीन तलाक से मुक्ति के लिए मुस्लिम महिलाओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के हनुमान मंदिर में आज (बुधवार) एक अनोखा नजारा देखने को मिला| यहां मंदिर में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया| महिलाओं ने कहा कि ट्रिपल तलाक से मुक्ति चाहती हैं, इसीलिए हनुमान चालीसा पढ़ रही हैं| गौरतलब है कि हनुमान जी को संकट मोचक कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने से संकटों से मुक्ति मिल जाती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्टेज पर आते ही छा गए जस्टिन बीबर, आलिया भट्ट, मलाइका, श्रीदेवी जैसे सितारे बने दर्शक

पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने नेवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में अपने मेगा शो के दौरान लोगों को दीवाना बना दिया| इस इंटरनेशनल स्टार के लिए लोगों का अच्छा खासा हुजूम उमड़ा| फैन्स के साथ ही कई वॉलीवुड सितारे भी इस ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पॉप स्टार को देखने आए| इन सितारों में एक्ट्रेस आलिया भट्रट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान की बहन अर्पिता और उनकी पति आयुष जैसे स्टार शामिल हैं जो जस्टिन बीबर के इस कॉन्सर्ट में दर्शक बनकर पहुंचे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शहीदों पर अखिलेश के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- किसी राज्य के नहीं पूरे देश के होते हैं जवान

सपा नेता अखिलेश यादव के शहीदों से संबंधित बयान से कांग्रेस ने पूरी तरह असहमति जताते हुए बुधवार (10 मई) को कहा कि देश के सैनिक किसी राज्य के न होकर पूरे देश के होते हैं तथा सुरक्षा में लापरवाही के बारे में सरकार को जवाब देना चाहिए| कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अखिलेश का नाम लिये बिना इस मुद्दे पर किये गये ट्वीट में कहा, "जवानों का संबंध पूरे देश से होता है, किसी राज्य से नहीं| टीआरपी हासिल करने के लिए दुर्भाग्यपूर्ण तोड़मरोड़ करने के बजाय कृपया राष्ट्रीय सुरक्षा में लापरवाही के बारे में सरकार से सवाल करिये|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 93 of 245
  Prev   88   89   90   91   92   93     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links