Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
अन्ना बोले-केजरीवाल पर आरोप साबित हुआ तो इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर पर दूंगा धरना

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप अगर साबित हुये तो वह उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे| हजारे ने हालांकि यह भी कहा कि दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के खिलाफ घूस के आरोप उन्हें मंत्री पद से हटाये जाने के बाद लगाये हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब घर बैठे मंगवाएं रेल टिकट, डिलीवरी के बाद दें पैसे

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है| IRCTC ने रेल टिकटों को घर पर पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की है जिसमें यात्री नकदी समेत अन्य किसी भी तरीके से भुगतान कर सकते हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए खिलाड़ी अक्षय कुमार की किस बात ने नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ला दी मुस्कान

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार (9 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपनी आगामी फिल्म "टॉयलेट : एक प्रेम कथा" के बारे में बताकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी| मोदी के साथ बातचीत करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' के बारे बताने का मौका मिला| उनकी मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया|"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ललित मोदी ने धोनी को फिर घसीटा विवादों में, BCCI पर खड़े किए सवाल

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन पर सवाल उठाए हैं| ललित मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम पर एक लेटर हेड पोस्ट किया है जिसमें धोनी की बेसिक सेलरी 43,000 बतायी गयी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
न्यायमूर्ति कर्णन ने प्रधान न्यायाधीश और SC के 7 अन्य जजों को 5 साल कैद की सजा सुनाई

न्यायिक अवमानना के आरोपों का सामना कर रहे कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी एस कर्णन ने सोमवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश जे एस खेहर और उच्चतम न्यायालय के सात अन्य न्यायाधीशों को पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
AAP में जंग जारी: कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से मांगी माफ़ी, कहा- आपके ख़िलाफ़ FIR कराने जा रहा हूं

आम आदमी पार्टी से निकाले गए कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर मैं एसीबी को चिट्ठी नहीं लिखता तो आप मुझे मंत्रीपद से नहीं हटाते| उन्होंने कहा कि मैं करावल नगर सीट छोड़ता हूं और आप (केजरीवाल) नई दिल्ली सीट छोड़िए| फिर देखते हैं कि दिल्ली की जनता किसके साथ है| हम दोनों ही अपनी सीट से इस्तीफा देकर फिर से चुनाव में खड़े होते हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PM मोदी पूरा करेंगे बेरोजगार युवाओ को नौकरी देने का चुनावी वादा

मोदी राज में बेरोजगार युवाओं के सपने अब पूरे होने वाले हैं| मोदी सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है, जिसे देखते हुए अच्छे दिन के अपने वादों को पूरा करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोर है| पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि कैबिनेट को भेजे जाने वाले सभी प्रस्तावों में यह जानकारी जरूर दी जाए कि उन प्रस्तावों पर अमल करने से रोजगार के कितने मौके बनेंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शक हो तो केजरीवाल, सत्येंद्र ओर मेरा लाई डिटेक्टर टेस्ट करा ले - कपिल मिश्रा

अरविंद केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाले पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि अगर उनके आराेप पर शक हो तो अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट करा लिया जाए। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चारा घोटाला: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चलेगा आपराधिक साजिश का केस

चारा घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव को बड़ा झटका लगा है| सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई की अपील को मंजूरी दे दी है जिससे लालू यादव की मुसीबतें बढ़ गई है| सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए भागवत को राष्ट्रपति बनना चाहिए: शिवसेना

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि भारत को हिन्दू राष्ट्र में बदलने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अगला राष्ट्रपति बनना चाहिए|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 94 of 245
  Prev   89   90   91   92   93   94     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links