Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
जानिए भारत में कहां बन रहा है दुनिया का सबसे लंबा रेलवे पुल, साथ ही जानिए इसकी 10 खास बातें

भारत को जल्द दुनिया के सबसे उंचे रेलवे पुल का गौरव हासिल होगा क्योंकि जम्मू कश्मीर में चेनाब नदी पर बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य पूरे जोर शोर से जारी है| फिनलैंड और जर्मनी के सलाहकारों द्वारा डिजाइन किया गया 1.315 किलोमीटर लंबा यह पुल चेनाब नदी के उपर 359 मीटर की उंचाई पर बन रहा है| यह उंचाई एफिल टावर से 35 मीटर अधिक है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Bahubali 2: 1,000 करोड़ की कमाई करनेवाली पहली भारतीय फिल्म बनी

बाहुबली-2 दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है| यह दुनियाभर से 1000 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है| फिल्म ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है| इसे ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला और करण जौहर ने भी ट्विटर पर कंफर्म किया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बाहुबली बनने के लिए प्रभास ने तोड़ा 6000 लड़कियों का दिल

28 अप्रैल को रिलीज हुई भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस के हर रिकॉर्ड को धराशायी करते हुए इतिहास रच दिया है| एस.एस. राजामौली की फिल्म बाहुबली : द कॉन्क्ल्यूजन ऐसी पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई की है| इसके महज हिंदी वर्जन ने अभी तक 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बाहुबली 2: फिल्म से अपने सीन्स काटे जाने पर नाराज़ हुईं तमन्ना भाटिया!

जिन्होंने बाहुबली 2 देखी है, उन्हें यह देखकर थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा कि तमन्ना का रोल फिल्म में बहुत कम है| भारतीय सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 रिलीज हो गई है और फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर क्यों फिल्म में उनका किरदार इतना कम दिखाया गया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इमैनुअल मैकरॉन होंगे फ्रांस के नए राष्ट्रपति, PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने पर इमैनुअल मैकरॉन को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने की खातिर उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बढ़ीं AAP की मुसीबतें, गृह मंत्रालय ने विदेशी चंदे का ब्यौरा किया तलब

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से विदेशों से मिल रहे चंदे का ब्यौरा देने को कहा है| मंत्रालय ने आप के विदेशी चंदे का रिकॉर्ड संदिग्ध होने के आधार पर विदेशी सहायता नियमन कानून 2010 (एफसीआरए) के तहत 3 मई को नोटिस जारी कर पार्टी को विभिन्न देशों से मिले चंदे की जानकारी मांगी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB की हार पर बोले कप्तान कोहली-समझ में नहीं आ रहा कि चूक कहां हो रही है

लगातार हार से आजिज आ चुके रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने आज किंग्स इलेवन पंजाब से मिली हार के बाद किसी को दोष देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा कि गलती आखिर कहां हो रही है| बारह में से नौ मैच हार चुकी आरसीबी के कप्तान ने कहा, यह निराशाजनक है| इस तरह के मैचों में क्या कहूं, समझ में नहीं आता| हम जितनी भी कोशिश कर रहे हैं, कुछ नहीं हो पा रहा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्यूबलाइट का धमाकेदार टीजर हुआ जारी, दमदार रोल में दिखे सलमान, पढ़े आगे...

अभिनेता सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर गुरुवार को जारी हो गया| टीजर ने आते ही धमाल मचा दिया है| सलमान के प्रशंसक काफी उत्सुकता से इस टीजर का इंतजार कर रहे थे| इस फिल्म में सलमान खान के भाई सोहैल खान भी नजर आएंगे| जबकि इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है| टीजर रिलीज होने के 15 घंटे के भीतर इसे 44 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑपरेशन क्‍लीन : लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने उठायी झाड़ू, गन्दी बस्तियों की सफायी की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शऩिवार को लखनऊ में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया| सीएम ने लखनऊ के बालू अड्डा मलिन बस्ती में झाड़ू लगायी| इस मौके पर उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
NEET 2017: एग्‍जाम से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण नियम, वरना उठानी पड़ेगी भारी परेशानी

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए सीबीएसई का एन्ट्रेंस एग्जाम नीट 7 मई रविवार को होगा। बोर्ड ने इसके लिए ड्रेस कोड समेत कई दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन न करने पर एग्जाम देने नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई ने नकल पर रोक लगाने के लिए कई तरह के नियम बनाए हैं, जिनमें क्या पहनना है और क्या नहीं, क्या लेकर आना है और क्या नहीं जैसे सुझाव दिए गए हैं। एग्जाम के लिए 103 सेंटर्स बनाए गए हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 95 of 245
  Prev   90   91   92   93   94   95     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links