Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
infosys की तरह अमेरिकी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगी Cognizant !

यूएस बेस्ड आईटी फर्म कॉग्निजेंट भी अब इन्फोसिस की तरह ट्रंप प्रशासन को खुश करने के लिए अपनी कंपनी में अमेरिकी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने जा रही है| कॉग्निजेंट के करीब 2.61 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से अधिकतर भारत के हैं| ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी नागरिकों को रोजगार देने की बजाय जॉब आउटसोर्सिंग को लेकर कंपनी की आलोचना की थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत की लम्बी छलांग: साउथ एशिया सैटेलाइट लांच, सार्क देशों को भारत का गिफ्ट

भारत ने आज सफलतापूर्वक दक्षिण एशिया संचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया जिसका पूरी तरह वित्त पोषण भारत कर रहा है और इसे दक्षिण एशिया के पड़ोसी देशों के लिए अमूल्य उपहार बताया जा रहा है जो क्षेत्र के देशों को संचार और आपदा के समय में सहयोग देगा| इस सैटेलाइट के लॉन्च से दक्षिण एशियाई देशों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलेगा| पीएम मोदी ने इस बड़ी सफलता पर इसरो को बधाई दी है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फैसले के बाद रो पड़ी निर्भया की मां कहा-कोर्ट ने मेरी बेटी के दर्द को समझा, मुझे शिकायत नहीं है

देश को हिला देने वाले बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप मामले में चारों गुनहगारों को सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा बरकरार रखी है| इस कांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और निर्भया कांड नाम से चर्चित रहा था| न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ मामले में अपना फैसला सुनाया| सुप्रीम कोर्ट ने चारों दोषियों- मुकेश, पवन, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को फांसी की सजा बरकरार रखी है|  

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
निर्भया गैंगरेप में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिसंबर, 2012 के सनसनीखेज बलात्कार और हत्या मामले के चार दोषियों की मौत की सजा आज बरकरार रखते हुये कहा कि इस अपराध ने चारों ओर सदमे की सुनामी ला दी थी और यह बिरले में बिरलतम अपराध की श्रेणी में आता है जिसमें बहुत ही निर्दयीता और बर्बरता के साथ 23 वर्षीय छात्रा पर हमला किया गया था| शीर्ष अदालत ने कहा कि दोषियों ने पीड़ित की अस्मिता लूटने के इरादे से उसे सिर्फ मनोरंजन का साधन समझा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
FIFA रैंकिंग में भारत 100वें स्थान पर, 21 सालों में पहली बार मिला यह मुकाम

भारतीय फुटबॉल टीम एक पायदान चढ़कर ताजा फीफा रैंकिंग में दो दशक में पहली बार 100वें स्थान पर पहुंच गई| भारत 21 साल में पहली बार और आजादी के बाद छठी बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंचा है| यह अप्रैल 1996 के बाद फीफा रैंकिंग में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है| भारत की सर्वोच्च फीफा रैंकिंग 94 रही है जो फरवरी 1996 में मिली थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब ख़ून की सिर्फ़ एक बूंद से चलेगा कैंसर का पता

चीनी वैज्ञानिकों ने एक नयी जांच का आविष्कार किया है जिसके द्वारा अब मानव रक्त की सिर्फ एक बूंद से कई प्रकार के कैंसर का पता लगाया जा सकता है| शिन्हवा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने क्लिनिकल उपयोग के लिए एचएसपी 90ए प्रोटीन की एक जांच किट तैयार की है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
16 दिसंबर निर्भया कांड: चार दोषियों की अपील पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फ़ैसला

निर्भया गैंगरेप के 4 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रहेगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इस पर फैसला सुनाएगा। चारों दोषियों ने फांसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली वाली बेंच ने फास्ट ट्रैक सुनवाई के बाद 27 मार्च को फैसला सुरक्षित रखा था। बता दें कि 16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में 6 आरोपियों ने चलती बस में निर्भया के साथ गैंगरेप किया था। उसे बस से फेंक दिया था। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रेलवे ने दिया तोहफा! टिकट नहीं ले पाए तो कोई बात नहीं, अब नहीं लगेगा जुर्माना

ट्रेन से सफर के दौरान कई बार ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है कि ट्रेन छूटने वाली होती है| टिकट काउंटर पर कतारें लंबी हैं तो टिकट नहीं ले पाते हैं और फिर बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने के बाद जुर्माना भरना पड़ता है| पर अब इससे निजात पाने के लिए रेलवे ने अनूठा उपाय निकाला है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बाहुबली 2 की पहले दिन की कमाई शहीदों को दान करने का पूरा सच क्या है?

जम्मू-कश्मीर में शहीद जवानों के साथ हुई बर्बरता से जहां पूरे देश के लोगों में रोष है वहीं कुछ लोग शहीदों को शहादत को भी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे है| जी हां सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये मैसेज ट्रोल कर रहे है कि फिल्म "बाहुबली-2 द् कनक्लूजन" की पहले दिन की कमाई को फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली और फिल्म में बाहुबली की भूमिका निभाने वाले एक्टर प्रभास ने शहीदों के नाम कर दी है| लेकिन इस खबर का सच क्या है ये हम आपको बताते है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देश का सबसे साफ शहर बन गया मध्य प्रदेश का इंदौर

स्वच्छता से गीत-संगीत का भला क्या सीधा संबंध हो सकता है| लेकिन हर दरवाजे से कचरा जमा करने के लिये दिन-रात चलने वाली करीब 350 छोटी गाड़ियों पर बजते दो खास गीतों ने इंदौर को देश का सबसे साफ शहर बनाने में अहम भूमिका निभायी है| मध्य प्रदेश का इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है, जबकि साफ-सुथरे शहरों की सूची में दूसरा स्थान भी इसी राज्य की राजधानी भोपाल ने हासिल किया है| देश में सबसे गंदे या अस्वच्छ शहर का दर्जा उत्तर प्रदेश के गोंडा को दिया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 96 of 245
  Prev   91   92   93   94   95   96     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links