Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
जाधव की मां ने रिहाई के लिए पाक सरकार से दखल देने की मांग की

भारत ने पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोपों में सैन्य अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मौत की सजा को रोकने के लिए प्रक्रिया आरंभ के मकसद से बुधवार को जाधव की मां की अपील पाकिस्तान को सौंपी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उत्तर प्रदेश में 84 IAS और 54 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज प्रशासनिक और पुलिस अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 84 आईएएस और 54 आईपीएस अधिकारियों का तबादला या उनके विभागों में परिवर्तन कर दिया|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आम आदमी 2500 रुपए में करेगा हवाई सफर, PM आज दिखाएंगे योजना को हरी झंडी

आम आदमी का हवाई सफर का सपना पूरा करने वाली उड़ान योजना की गुरुवार को शुरुआत होगी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना को शिमला-दिल्ली मार्ग पर हरी झंडी दिखाएंगे| उड़ान योजना के तहत एक सीट का किराया 2500 रुपए है| पीएम इस योजना की शुरुआत शिमला से करेंगे| इस योजना का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर घाटी में फेसबुक, ट्विटर समेत 22 सोशल मीडिया साइट्स बैन, पत्थरबाज कर रहे थे दुरूपयोग

महबूबा सरकार ने कश्मीर घाटी में फेसबुक, ट्विटर समेत 22 सोशल मीडिया साइट्स पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया| सरकार का मानना है कि पाकिस्तानी एजेंसियां इनका इस्तेमाल कश्मीर में उपद्रव फैलाने के लिए करती आई हैं| खुफिया एजेंसियों ने भी इस बारे में इनपुट दिया था जिसके बाद यह फैसला लिया गया| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कृपया ध्यान दें नहीं तो 1 जुलाई से रिजेक्ट हो जाएगा आपका पैनकार्ड!

अगर आपने 1 जुलाई से पहले तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया तो आपका पैनकार्ड रिजेक्ट किया जा सकता है| ऐसी स्थिति में आप मौजूदा वित्त वर्ष में अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर सकते क्योंकि इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए दोनों पैनकार्ड और आधार अनिवार्य किया जा चुका है| ऐसा इसलिए कि केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2017 तक सभी पैन कार्ड धारकों को अपने पैनकार्ड को आधार से लिंक कराने का आदेश दिया है| लिहाजा आधार को पैनकार्ड से लिंक करने में उन लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है जो अपने नाम की स्पेलिंग को लेकर सचेत नहीं रहते हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
MCD Results 2017 Live : तीनों एमसीडी में भाजपा को भारी बढ़त, नंबर-2 के लिए कांग्रेस-आप में कड़ा मुकाबला

दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीते रविवार को हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं| ताजा नतीजों में 6 सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है| रुझान में भाजपा को भारी जीत मिलती दिख रही है| 182  सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, 38 सीटों पर कांग्रेस और 39 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है| 11 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगा भारत! BCCI ने आखिरी तारीख तक नहीं किया टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार (25 अप्रैल) को एकमात्र बोर्ड बना जिसने चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए 25 अप्रैल की समय सीमा तक अपनी टीम घोषित नहीं की जबकि सात अन्य देशों ने टूर्नामेंट के लिए टीमों की घोषणा कर दी है| पाकिस्तान ने भी मंगलवार को अपनी टीम घोषित कर दी जो विश्व क्रिकेट की संचालन संस्था को टीमों की सूची सौंपने का आधिकारिक रूप से अंतिम दिन था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ग्राउंड रिसर्च सुकमा हमला: नक्सलियों ने गांववालों को सीआरपीएफ दोस्तों पर हमला करने के लिए मजबूर किया

कौन जानता था कि सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़क का उद्घाटन समारोह एक भयानक खूनी मंजर में बदल जाएगा और 25 जवानों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी| लेकिन इस हादसे में एक चौंका देने वाली बात सामने आई है जिसमें एक खूबसूरत रिश्ता छल में बदल गया| आपको बता दें कि सीआरपीएफ के जवानों को नक्सलियों ने धोखे से मारा और इसके लिए उन्होंने गांववालों का सहारा लिया था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दुनिया की सबसे मोटी महिला का वजन नहीं हो रहा कम? परिजनों और डॉक्टरों के बीच गहमागहमी

सैफी अस्पताल में मिस्र की महिला इमान अहमद के मोटापे का इलाज कर रहे डॉक्टरों में से एक ने उनकी बहन के दावों को खारिज किया है| इमान की बहन ने दावा किया था कि डॉक्टर वजन कम होने को लेकर झूठ बोल रहे हैं| इमान की बहन शाइमा सेलिम ने एक ऑनलाइन वीडिया में कहा था कि इमान का इलाज कर रहे डॉक्टरों का नेतृत्व करने वाले मुफ्फजल लकडावाला ने इमान के पूरी तरह से ठीक होने और वजन कम होने का झूठा दावा किया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रायसीना हिल की रेस: राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए शरद पवार को शिवसेना का साथ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के निर्विरोध कराए जाने की बात कही है| महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार, 24 अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष से बात करें तो राष्ट्रपति चुनाव निर्विरोध कराया जा सकता है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 100 of 245
  Prev   95   96   97   98   99   100     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links