Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी के घर पर हमला, बताया बड़ी साजिश

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ है| दिल्ली पुलिस के मुताबिक सब एक रोड रेज के बाद हुआ| पुलिस का कहना है कि मनोज तिवारी के घर के पास एक मोड़ पर मनोज तिवारी के स्टॉफ की स्कोर्पियो कार और एक वैगनआर कार में मामूली टक्कर हो गई| इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई| मनोज ने खुद घटना के बाद ट्वीट किया कि मेरे 159 नॉर्थ ऐवेन्यु आवास पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया है| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर!

मुंबई मे 1993 के बम धमाकों का आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को हार्ट अटैक आया है और उसकी हालत नाजुक है जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है| मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है| इनके मुताबिक दाऊद को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मधुर भंडारकर पर रेप का आरोप लगाने वाली प्रीति जैन को तीन साल की कैद, रची थी हत्या की साजिश

मुंबई में रहने वाली मॉडल प्रीति जैन को फिल्मकार मधुर भंडारकर की हत्या की साजिश रचने का दोषी करार देकर तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई है| साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है| सिविल एवं सेशन कोर्ट ने यह फैसला दिया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
MCD चुनाव में हार के बाद केजरीवाल ने माना "हां हमसे हुई है गलती, आत्मचिंतन करेंगे और उसे सुधारेंगे"

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनावों के बाद एक बड़ा बयान जारी किया है| ट्वीट कर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की है| इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि मिलकर आत्मचिंतन करें और गलती सुधारें|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राजस्थान में शादी का अनूठा कार्ड, श्लोक नहीं, छपवाए मोदी मिशन के नारे

इन दिनों मोदी सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, शौचालय बनवाने और दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए कई मिशन शुरू किए मोदी सरकार के इन मिशन को लोगों का भी भरपूर साथ मिल रहा है| आम जनता सरकार की इस पहल में जमकर अपना साथ निभा रही है| ताजा मामला राजस्थान का है, जहां एक शादी के कार्ड के माध्यम से अनूठी पहल की गई है|
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रेमिका से शादी के लिए स्पीड पोस्ट से दिया तलाक, महिला ने PM मोदी और CM योगी से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश में तीन तलाक के मामले को लेकर घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. तीन तलाक का दंश झेल रही पीड़ित महिलाओं में एक नाम और सामने आया है, जहां महिला को उसके पति ने स्पीड पोस्ट से तलाक दिया| आरोप है कि पति ने ऐसा अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए किया है| पीड़ित महिला ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  न्याय की गुहार लगाई है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
क्‍या आप जानते हैं हिंदी में "बाहुबली" को आवाज किसने दी?

तेलुगू फिल्म की हिंदी डबिंग में बाहुबली को आवाज देने वाले अभिनेता शरद केलकर का कहना है कि लोगों को यकीन ही नहीं होता कि उन्होंने बाहुबली के किरदार की डबिंग की है| बकौल शरद, यह फिल्म सफलता के नए पैमाने गढ़ने जा रही है| वह भविष्य में राजामौली की फिल्म में अभिनय करने को लेकर भी आश्वस्त हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जेट एयरवेज 9 W 355 यात्री ने पीएम मोदी को किया ट्वीट, विमान को हाईजैक कर लिया गया है

मुम्बई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्लू 355 में सवार एक यात्री द्वारा प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर किये झूठे ट्वीट से गुरुवार (27 अप्रैल) को सांगानेर हवाईअड्डे पर हड़कंप मच गया| इस व्यक्ति ने ट्वीट किया था कि उसे ऐसा लगता है कि विमान का अपहरण कर लिया गया है| विमान के जयपुर पहुंचने पर सीआईएएफ ने झूठा ट्वीट करने वाले यात्री को विमान से उतार लिया| उससे पूछताछ की जा रही है| विमान को जांच के बाद दिल्ली रवाना कर दिया गया| विमान में चालक दल के सदस्य समेत करीब 150 यात्री थे|
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
500 सालों के बाद अक्षय तृतीया लेकर लाया है अद्भुत संयोग, जानें क्यों है खास

अक्षय तृतीया पर इस बार छत्र योग और सौभाग्य का अद्भुत संयोग बना है| ज्योतिषियों के मुताबिक ऐसा अद्भुत संयोग पांच सौ सालों के बाद आया है| ज्योतिषियों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर सौभाग्य और छत्र योग का संगम है, जोकि पांच सौ वर्ष बाद हो रहा है| अक्षय तृतीया के दिन कृतिका नक्षत्र भी है और सूर्य प्रधान भी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार, अमिताभ, गुलजार के साथ फैंस ने दी विदाई

बॉलीवुड के नामी अभिनेता विनोद खन्ना का गुरुवार को वर्ली श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया| उनके सबसे छोटे बेटे साक्षी खन्ना ने उन्हें मुखाग्नि दी| गौरतलब है कि 70 साल के विनोद खन्ना का आज निधन हो गया था| इस मौके पर अमिताभ बच्चन, गुलजार, कबीर बेदी, रंजीत, सुभाष घई, अभिषेक बच्चन, समेत तमाम बॉलीवुड की हस्तियां और नामचीन लोग ने नम आंखों से इस महान अभिनेता को अंतिम विदाई दी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 99 of 245
  Prev   94   95   96   97   98   99     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links