Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
एक दिन पहले कांग्रेस से बर्खास्त बरखा शुक्ला सिंह भाजपा में शामिल

दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष और एक दिन पहले कांग्रेस से बर्खास्त नेता बरखा शुक्‍ला सिंह आज भाजपा में शामिल हो गईं| गुरुवार को बरखा ने राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया था| उन्हें आज दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भाजपा में शामिल कराया। बरखा सिंह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब उस रेलवे स्टेशन के भी आएंगे अच्छे दिन जहां पर कभी PM मोदी ने बेची थी चाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के जिस रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते थे उस रेलवे स्टेशन के भी अब अच्छे दिन आने वाले है| जी हां रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक गुजरात के मेहसाणा जिले में आने वाले वडनगर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए आठ करोड़ की राशि मंजूर की गई है| मनोज सिन्हा अहमदाबाद के सचाना गांव में इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) का उद्घाटन करने पहुंचे थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दुनिया का पहला थ्री-डी घुटना; अासानी से होगा फिट, लंबे वक्त तक चलेगा

अमेरिकी साइंटिस्ट ने दुनिया में पहली बार थ्री-डी प्रिंटेड घुटना बनाया है। इससे आने वाले वक्त में घुटने के दर्द से परेशान लोगों को इलाज में आसानी होगी। साथ ही वे जरूरत होने पर अपने घुटने का रिप्लेसमेंट भी करा सकते हैं। क्योंकि अभी मरीजों को घुटने के रिप्लेसमेंट में परफेक्ट मैच नहीं मिलने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाइड्रोजेल मेटेरियल से डिजाइन किए गए इस घुटने की लागत करीब 19 हजार रुपए आई है। उधर, भारत में आर्थोप्लास्टी मार्केट 2010-17 के बीच में 26.7% बढ़ा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रेंट टू ऑन स्कीम : किराये का घर हो जाएगा अपना, बन जाएंगे मकान मालिक!

किराये के घर को लेकर मोदी सरकार एक ऐसे कानून पर विचार कर रही है जिसके तहत शहरों में आने वाले प्रवासी लोगों को सरकारी संस्थाओं से मकान किराये पर लेने की सुविधा होगी| इतना ही नहीं, भविष्य में उनके पास इस किराये के मकान को ही आसान किस्तों में पूरी कीमत चुकाकर खरीदने का भी विकल्प होगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
घर बैठे मिलेगा पेट्रोल और डीजल! होम डिलीवरी पर विचार कर रहा पेट्रोलियम मंत्रालय

पेट्रोल और डीजल के उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है| पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोल व डीजल की होम डिलीवरी शुरू करने पर विचार कर रहा है| पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए मंत्रालय इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सभी के लिए 2022 तक मकान, 1 मई से लागू होगा रियल एस्टेट अधिनियम

मोदी सरकार ने साल 2022 तक सभी देशवासियों को अपना घर होने का सपना साकार कराने के लिए कमर कस ली है| इस दिशा में वह निजी भूमि पर निजी निवेश कर शुरू की गई सस्ती आवास परियोजनाओं का समर्थन करने पर भी विचार कर रही है| आगामी 1 मई से रियल एस्टेट अधिनियम भी लागू हो जाएगा. केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सूरत के हीरा कारोबारी ने अच्छे काम के लिए 125 इम्प्लॉइज को बांटी स्कूटी

सूरत के हीरा कारोबारी लक्ष्मीदास वेकारिया ने अपने इम्प्लॉइज के काम से खुश होकर उन्हें तोहफे में स्कूटी बांटी है। उन्होंने कुल 125 इम्प्लॉइज को स्कूटी दी। वेकारिया ने 2010 मे हीरे तराशने की फैक्ट्री शुरू की थी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
होरासियो विलेगेस ने की भविष्यवाणी, जल्दी होगा तीसरा विश्व युद्ध

मीडिया सूत्रों के मुताबिक तीसरे विश्‍व युद्ध की भविष्‍यवाणी की जा रही है, डोनाल्‍ड ट्रंप के अमेरिकी राष्‍ट्रपति बनने की भविष्‍यवाणी करने वाले होरासियो विलेगेस ने की है तीसरे विश्‍व युद्ध की भविष्‍यवाणी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले नीतीश, राष्ट्रव्यापी 'महागठबंधन' पर 45 मिनट तक गुफ्तगू

हाल के विधानसभा चुनावों में गैर भाजपाई दलों (कांग्रेस, सपा, बसपा) के कमजोर प्रदर्शन के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से गुरुवार को मुलाकात की| जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक दोनो नेताओं की गुफ्तगू में नीतीश ने कहा कि भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार से लड़ने के लिए विपक्षी दलों को लामबंद होना पड़ेगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला का इस्तीफा, बोलीं- राहुल पार्टी अध्यक्ष बने तो होगा डिजास्टर

दिल्ली में एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस को ताबड़तोड़ झटके लग रहे हैं| अरविंदर सिंह लवली के बाद अब दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा बरखा शुक्ला सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है| गुरुवार को बरखा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेज दिया है| हालांकि उन्होंने फिलहाल पद छोड़ा है पार्टी नहीं, यह साफ नहीं है कि वह किसी पार्टी में ज्वाइन करेंगीं या नहीं| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 102 of 245
  Prev   97   98   99   100   101   102     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links