Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
मैं मुसलमान नहीं हूं, फिर भी जबरन अज़ान की वजह से जागना पड़ता है - सोनू निगम

बॉलीवुड के जाने-माने गायक सोनू निगम ने अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है| उन्होंने सोमवार सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक ट्वीट किया, जिससे नई बहस शुरू हो गई है| बता दें कि मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर में पत्थरबाज़ को जीप से बांधने का सेना ने किया बचाव!, कहा- 500 लोगों ने मतदान केंद्र को घेर लिया था

सेना ने पत्थरबाज़ को जीप से बांधने से जुड़े मामले में कहा कि उन्होंने ऐसा पथराव से बचने के लिए किया था| सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सेना ने रविवार को कहा, "पथराव से बचने के लिए पत्थरबाज़ को जीप से बंधा गया|"  ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सेना इस मामले में आज कभी भी आधिकारिक बयान जारी कर सकती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लातूर की इस बिटिया ने डिजिटल लेनदेन पर जीते 1 करोड़ रुपये

महाराष्ट्र के लातूर शहर की एक 20 साल की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा शारदा मेंगशेट ने लकी ग्राहक योजना के अंतर्गत मेगा ड्रा में 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है| उसने अपना नया मोबाइल फोन ईएमआई पर खरीदने के लिए रुपे कार्ड से 1,590 रुपये का भुगतान किया था| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई दो योजनाओं लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना के मेगा ड्रा के विजेताओं को सम्मानित किया| 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
धर्म के आधार पर आरक्षण से एक और पाकिस्तान बन सकता है : नायडू

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण लागू करने से देश में सामाजिक अशांति पैदा हो सकती है और इससे एक और पाकिस्तान बन सकता है| अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा की एक बैठक को संबोधित करते हुए नायडू ने यह संकेत भी दिए कि कुछ तबकों के लिए आरक्षण बढ़ाने का तेलंगाना का हालिया प्रस्ताव हो सकता है कि संवैधानिक तौर पर वैध नहीं हो|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विधायक का विवादत बयान, कहा- हेमा मालिनी तो रोज खूब शराब पीती हैं, क्या उन्होंने आत्महत्या की ?

महाराष्ट्र के विधायक ने एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के लिए विवादित बयान दिया। आचलपुर से विधायक बच्चू कादू ने किसानों द्वारा जान देने वाले मामले पर बात की जा रही थी। बच्चू कदू ने कहा, लोग कहते हैं कि शराब पीने की वजह से किसान सुसाइड कर रहे हैं, ये बिल्कुल गलत है। इसके बाद विधायक ने हेमा मालिनी का जिक्र करने वाली बात कहते हुए कहा, 75 प्रतिशत विधायक पीते हैं, पत्रकार पीते हैं, हेमा मालिनी बहुत ज्यादा पीती हैं, क्या उन्होंने सुसाइड किया? हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं। 2016 में उनकी हाजरी केवल 37 प्रतिशत थी। उन्होंने केवल 10 चर्चाओं में भाग लिया और 113 सवाल सदन में पूछे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
करिश्‍मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से रचाई शादी

करिश्‍मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से विवाह कर लिया है| फिलहाल दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है| शादी के दौरान केवल घर के सदस्य और उनके कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, एक दिन में लगी दो हैट्रिक

आईपीएल के दस साल के इतिहास में आज वो हुआ जो इस लीग में आज तक नहीं हुआ| जी हां आईपीएल सीजन 10 में आज दो हैट्रिक लगी| पहली हैट्रिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में लगी जिसमें आरसीबी के सैमुअल बद्री ने इस सीजन की पहली हैट्रिक लगाई और इसके बाद गुजरात लॉयन्स के एंड्रयू टाय ने लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक ली|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PM मोदी ने लॉन्च किया BHIM डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, हर रेफरल पर पाएं 10 रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में डिजिटल और कैशलेस भारत के लिए आधार बेस्ड भीम ऐप को लॉन्च कर दिया है| इस ऐप के लॉन्च होने के बाद आपको कार्ड, मोबाइल, इंटरनेट कनेक्शन और तमाम पासवर्ड के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी| यानी आप सिर्फ अंगूठा लगाकर किसी भी प्रकार का भुगतान कर सकेंगे|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दिया बड़ा बयान ; चर्चा नहीं कार्रवाई से होगा कश्मीर मुद्दे का समाधान

कश्मीर में मचे बवाल के बीच पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बड़ा बयान दिया है| पर्रिकर ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर वह बेहद दबाव महसूस कर रहे थे जिस वजह से रक्षामंत्री का पद छोड़कर फिर से गोवा का मुख्यमंत्री बनने का फैसला किया| उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल चर्चा कम कार्रवाई अधिक है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देशभर में एक करोड़ खातों का डेटा लीक, 10-20 पैसे में बिक रही जानकारी

देश के एक करोड़ लोगों के बैंक खातों की जानकारी बेचे जाने का खुलासा हुआ है| दिल्ली पुलिस ने इस मॉरड्यूल का भंडोफोड़ किया है जो ऐसे डिटेल्स बेहद मामूली दाम पर बेच रहा था जिसमें बैंक खातों की जानकारी सहित कई चीजें शामिल थी|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 105 of 245
  Prev   100   101   102   103   104   105     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links