Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
जस्टिस कर्णन ने CJI सहित सुप्रीम कोर्ट के सात जजों को घर की अदालत में किया तलब

कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी एस कर्णन ने गुरुवार को अपने खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करने वाले प्रधान न्यायाधीश और उच्चतम न्यायालय के छह न्यायाधीशों को 28 अप्रैल को उनकी आवासीय अदालत में पेश होने को कहा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विदेश मंत्रालय ने कहा, कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में कहां और किस हाल में हैं नहीं पता

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में किस जगह पर हैं और किस हाल में हैं, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है और सरकार इस अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर पाकिस्तान की सरकार के साथ संपर्क में है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीरी युवाओं पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- जिन्हें आजा़दी चाहिए वे देश छोड़ दें, कश्मीर हमारा है

श्रीनगर में चुनाव संपन्न कराने के बाद वहां से लौट रहे सीआरपीएफ जवान को कश्मीरी युवाओं द्वारा लात मारे जाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के एक दिन बाद गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कश्मीर के युवाओं पर करारा हमला बोला है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
महिलाओं को शादी या तलाक के बाद पासपोर्ट में अपना नाम बदलवाने की जरूरत नहीं: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं को अब शादी या तलाक के बाद पासपोर्ट में अपना नाम बदलवाने की जरूरत नहीं है और वह अपने माता या पिता दोनों में से किसी एक का भी नाम देकर पासपोर्ट बनवा सकती हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुरंगों में छिपे 7000 IS आतंकियों पर अमेरिका ने दागा 10 हजार किलो का "मदर ऑफ ऑल बम", ट्रम्प ने कहा- हमें अपनी सेना पर गर्व है

अमेरिकी सेना ने लड़ाई के लिए तैनात अपना अब तक का सबसे बड़ा गैर परमाणु बम पाकिस्तानी सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट सुरंग परिसर में गुरुवार को गिराया| पेंटागन ने कहा कि "जीबीयू 43:बी मैसिव ऑर्डिनेंस एयर ब्लास्ट" बम नंगरहार प्रांत के अचिन जिले में आईएसआईएस खोरासन के एक सुरंग परिसर में गिरा| इस बम का उपनाम "मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स" (एमओएबी) है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रंप को पछाड़कर इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तस्वीरें साझा करने वाले सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं| उनको 69 लाख लोग फॉलो करते हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जावेद अख्तर ने रुही-यश को दिया सबसे प्यारा तोहफा, इमोशनल हुए करण जौहर

करण जौहर के दोनों बच्चों को शब्दों के जादूगर जावेद अख्तर ने एक बहुत ही प्यारा गिफ्ट दिया है| फिल्ममेकर करन जौहर के जुड़वां बच्चों के लिए जावेद अख्तर ने कविताएं लिखी हैं, जिसे फ्रेम करा के जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने बच्चों को गिफ्ट किया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है लड़कियों का बेस्ट फिगर साइज़, सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा की किताब में 36-24-36 को महिलाओं के शरीर के लिये सबसे अच्छे आकार के तौर पारिभाषित किये जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश है और आलोचक किताब से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जियो ने लॉन्च किया शानदार इंटरनेट डाटा ऑफर, एयरटेल ने कहा- नई बोतल में पुरानी शराब

रिलायंस जियो ने आज एक नए प्लान की घोषणा की जिसके तहत वह अपने प्राइम सदस्यों को 309 रुपए में 3 महीने के लिए 1GB 4G डेटा प्रतिदिन उपलब्ध कराएगी| वहीं प्रतिस्पर्धी कंपनी एयरटेल ने जियो की इस ऑफर पर भी आपत्ति जताते हुए इसे नई बोतल में पुरानी शराब करार दिया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कुलभूषण जाधव की सजा पर पाकिस्तान पर बरसे रिषी कपूर और रणदीप हुड्डा

अभिनेता रिषी कपूर और रणदीप हुड्डा ने कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाने के पाकिस्तान के फैसले की निंदा की| रिषी ने ट्विटर पर लिखा, "क्षमा करें, भारत ने कलाकारों, फिल्मों, खेल वगैरह के जरिये पाकिस्तान के साथ शांति बहाल करने की कोशिश की लेकिन वे केवल नफरत चाहते हैं, तो ठीक है| ताली दो हाथ से बजती है|" दिवंगत भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर बनी फिल्म सरबजीत में भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरबजीत की त्रासदी की याद दिलाती है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 106 of 245
  Prev   101   102   103   104   105   106     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links