Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
सरकार के 3 साल पूरा होने से पहले PM मोदी ने मंत्रियों से मांगीं 5 उपलब्धियां

मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों से अपनी उन पांच उपलब्धियों का ब्यौरा देने को कहा गया है जिनसे लोगों को फायदा हुआ हो, साथ ही उनसे भाजपा के सत्ता में आने के बाद से इस दिशा में हुए महत्वपूर्ण सुधार और तुलनात्मक आंकड़ा पेश करने को कहा गया है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
छूआछूत पर मोदी के मंत्री का तीखा हमला, बोले-कुआं हमसे खुदवाते हो, हमें पानी नहीं पीने देते

देश की आजादी के सत्तर साल होने जा रहे हैं लेकिन आज भी भारतीय समाज में गैरबराबरी और छूआछात जारी है | ऐसा मानना है केंद्र की मोदी सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलौत का | शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में डॉ.बीआर अंबेडकर पर आयोजित एक परिर्चचा में पहुंचे मोदी सरकार के मंत्री ने जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ कड़ा बयान देते हुए कहा, Уआप कुआं हमसे खुदवाते हैं, लेकिन हमें पानी नहीं पीने देतेЕहम मूर्तियां बनाते हैं लेकिन मंदिरों के दरवाजे हमारे लिए बंद हैं |Ф

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विनोद खन्ना से मिलने आधी रात को अस्पताल पहुंचे सलमान, इरफान ने की अंगदान की पेशकश

हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना इन दिनों मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं } उन्हें डीहाइड्रेशन के चलते सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती किया गया था | सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आप को झटका, कार्यालय के लिए मिले बंगले का आवंटन हुआ रद्द

आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा| शुंगलू समिति की रिपोर्ट में आप को आवंटित बंगले पर आपत्ति की गयी है| समिति की इस रिपोर्ट पर उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने आप के कार्यालय के लिये बंगले का आवंटन रद्द कर दिया| उप-राज्यपाल की इस कार्रवाई पर आप पार्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह काम केंद्र सरकार के इशारे पर किया गया है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नाबालिग से एक्सीडेंट हुआ तो पेरेंट्स को जेल: मोटर व्हीकल अमेंडमेंट बिल पेश

मोटर व्हीकल अमेंडमेंट बिल 2016 लोकसभा में पेश कर दिया गया है। बिल में यह प्रोविजन है कि अगर नाबालिग ने गाड़ी चलाते वक्त एक्सीडेंट किया तो उसे गाड़ी सौंपने वाले पेरेंट्स को 25 हजार रुपए तक जुर्माना या 3 साल तक की जेल हो सकती है। इससे जाहिर है कि बिल मंजूर होने के बाद नाबालिगों को गाड़ी देना बहुत महंगा पड़ेगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
"अम्मा कैंटीन" की तर्ज पर शिवराज की "दीनदयाल रसोई", 5 रुपये में भरेगा गरीबों का पेट

तमिलनाडु में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा चलाई गई अम्मा कैंटीन की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार ने भी शुक्रवार (7 अप्रैल) शाम से लोकलुभावन "दीनदयाल रसोई योजना" की शुरुआत की| इसके तहत पांच रुपये में गरीबों को भरपेट एक थाली भोजन मिलेगा|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बैंक खाताधारकों के लिए Good News, खाताधारकों से पैन 30 जून तक ले सकेंगे बैंक

कर विभाग ने बैंकों को अपने सभी खाताधारकों से पैन (नंबर) या फार्म-60 लेने के लिए तीन महीने का समय और दिया है| बैंक अब 30 जून तक अपने ग्राहकों से उनके पैन या फार्म 60 ले सकते हैं|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
"क्वीन" के निर्देशक विकास बहल पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

क्वीन जैसी सुपरहिट और महिला प्रधान फ़िल्म के निर्देशक विकास बहल पर उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है | अंग्रेजी अखबार मुम्बई मिरर की खबर के मुताबिक फैंटम प्रोडक्शन हाउस की एक महिला एम्प्लॉई ने कंपनी के एचआर को शिकायत की, जिसके अनुसार विकास बहल ने गोवा जाने के दौरान उनसे बदतमीज़ी की | अखबार की खबर के अनुसार विकास बहल को फैंटम फिल्‍म्‍स से बाहर कर दिया गया है | 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए गहरी नींद का जवानी से क्या संबंध है? सर्वे में हुआ खुलासा

नींद की कमी से बुजुर्गों में अल्जाइमर रोग जैसे कई शारीरिक एवं मानसिक विकार पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है जबकि गहरी नींद लेने से व्यक्ति सदा जवान बना रह सकता है | अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति की नींद बार बार टूटती है, उसे बार बार शौचालय इस्तेमाल करने जाना पड़ता है और इसी प्रकार की अन्य बाधाएं उसकी नींद में खलल डालती हैं | व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ उस तरह गहरी नींद नहीं ले पाता जैसी वह युवावस्था में लेता है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं - नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को गोवा में सरकार बनाए जाने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसा | गडकरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता | दिग्विजय सिंह गोवा में पार्टी मामलों के प्रभारी थे | 13 मार्च को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस और भाजपा दोनों को बहुमत नहीं मिला लेकिन छोटे और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से भाजपा ने अपनी सरकार बना ली जबकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 108 of 245
  Prev   103   104   105   106   107   108     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links