Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
बीजेपी नेता तरुण विजय नस्लीय टिप्पणी करने पर बुरे फंसे, मांगी माफी

बीजेपी नेता तरुण विजय अपने ही दिए एक बयान पर फंस गए और लोगों ने उनकी खूब खिंचाई की | दरअसल वे एक नस्लभेदी टिप्पणी कर बैठे | अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हाऊस से हो रही एक बातचीत के दौरान विजय ने कहा कि भारतीयों को नस्ली कहना गलत होगा क्योंकि अगर ऐसा होता तो हम दक्षिण भारतीयों के साथ कैसे रह पाते |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अक्षय चुने गए बेस्ट एक्टर, "नीरजा" रही बेस्ट हिंदी फिल्म

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है| अक्षय कुमार को फिल्म रुस्तम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर चुना गया है| फिल्म रुस्तम में अक्षय कुमार ने नेवी ऑफिसर रुस्तम पावरी का किरदार निभाया था| ये फिल्म असली कहानी पर बेस्ड थी| रुस्तम का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया था|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शिवसेना एमपी गायकवाड ने खेद व्यक्त जताया, एयर इंडिया ने कहा रोक अभी भी लागू

एयर इंडिया के एक कर्मचारी के साथ मारपीट को लेकर विवादों में घिरे शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद जताया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
15 दिनों में नहीं, अब रोज-रोज़ बदले जा सकते हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम

कई विकसित देशों की तर्ज पर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना इजाफा हो सकता है| दरअसल सरकारी तेल कंपनियों का कीमतों की रोजाना समीक्षा करने का प्लान है| ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय बाजार के मुताबिक हो| अभी 15 दिनों में तेल की कीमतों में बदलाव का प्रावधान है|

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
योगी सरकार का बड़ा ऐलान; सरकारी योजनाओं से हटेगा समाजवादी ठप्पा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार आधी रात में कुछ बड़े फैसले लिए | इस फैसले का ताजा शिकार बनी है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तमाम समाजवादी योजनाएं | पहले बच्चों के स्कूल बैग और राशन कार्ड से अखिलेश यादव की तस्वीर हटाने का आदेश दिया गया और अब सभी सरकारी योजनाओं से समाजवादी शब्द हटाने का योगी ने ऐलान किया है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अटल बिहारी वाजपेयी ने 25 बार देखी थी मेरी एक फिल्म - हेमा मालिनी

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने आज यहां बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी एक फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आई कि उन्होंने 25 बार देखी थी |
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कैमिकल अटैक पर ट्रम्प ने दिया करारा जवाब, सीरिया पर दागी क्रूज मिसाइलें

सीरिया में आम नागरिकों के खिलाफ इस सप्ताह किए गए घातक संदिग्ध रासायनिक हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरियाई अड्डों पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं | यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सच्चाई बयां करता फिल्म "हिंदी मीडियम" का ट्रेलर

आज के इस दौर में अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ाना कितना मुश्किल है ये तो सभी जानते है | स्कूल एडमिशन के लिए अच्छी खासी डोनेशन देनी पड़ती हैं तो वहीं पैरेंट्स का इंटरव्यू लिया जाता है ताकि बच्चों का पता चल सके | भले ये पूरी प्रक्रिया अजीब हो लेकिन ज्यादातर स्कूलो में आजकल यही हो रहा है | अब ऐसा भी जरूरी नहीं कि सभी लोग इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ें लेकिन अगर वो हिंदी मीडियम में पढ़ें हैं और उन्हें इंग्लिश नहीं आती तो इसका ये अर्थ नहीं कि उनके बच्चो को इससे जज किया जाए |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब घर पर नहीं मिलेंगी "भाभी जी", सौम्या टंडन ने किया शो छोड़ने का फैसला !

एंड टीवी के मशहूर सीरियल "भाभीजी घर पर हैं" की भाभी जी सीरियल छोड़ने वाली हैं, जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की अनीता भाभी यानी एक्‍ट्रेस सौम्‍या टंडन भी इस शो से अलविदा कहने की तैयारी कर रही हैं | यानि तिवारी जी से लेकर हप्‍पू सिंह तक सभी की गोरी मैम यानी सौम्‍या टंडन ने शो को छोड़ने का मन बना लिया है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शिया पर्सनल लॉ बोर्ड चाहता है खत्म हो तीन तलाक और गौहत्या पर लगे पूर्ण प्रतिबंध

ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड गोहत्या पर रोक लगाने को लेकर जारी फतवों का पूरे देश में प्रचार करेगा | बोर्ड ने सती प्रथा की तर्ज पर देश से तीन तलाक की व्यवस्था खत्म करने की मांग भी सरकार से की |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 109 of 245
  Prev   104   105   106   107   108   109     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links