Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
साध्वी प्राची के बिगड़े बोल कहा, योगी ने यूपी को दूसरा पाकिस्तान बनने से बचा लिया

अकसर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को दूसरा पाकिस्तान बनने से बचा लिया | आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाने के ऐलान पर ही साध्वी ने इसे हिंदूओं की जीत बताया था |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी के CM ने UPPSC चेयरमैन को किया तलब, भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के हैं आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध यादव को तलब किया है | आज शाम साढ़े चार बजे यह मुलाकात होनी है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रेसलर साक्षी मलिक और अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान ने रचाई शादी, बिना दहेज के हुई शादी

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली रेसलर साक्षी मलिक और अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान रविवार को शादी के बंधन में बंध गए | बारात के संग दूल्‍हा सत्‍यव्रत और दुल्‍हन साक्षी देर सायं पहुंचे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोदी सरकार ने बढ़ाई RBI गवर्नर की सेलरी, किया तीन गुना इजाफा

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल और डिप्टी गवर्नर की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की गई है | जहां गवर्नर का मूल वेतन 2.5 लाख किया गया है वहीं डिप्टी गवर्नर का वेतन 2.25 लाख प्रति महीने होगा | गवर्नर और डिप्टी गवर्नर का मूल वेतन को एक जनवरी 2016 से संशोधित किया गया है | अबतक गवर्नर का मूल वेतन 90,000 रुपए और उनके डिप्टी गवर्नर का 80,000 रुपए था |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया चेनानी-नाशरी सुरंग, 2500 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन किया जो हर मौसम में कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़े रखेगी और 31 किलोमीटर की दूरी कम करेगी | प्रधानमंत्री ने यहां राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की उपस्थिति में नौ किलोमीटर लंबी चेनानी-नाशरी सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया जिसका निर्माण 2500 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुश्किल में राखी सावंत, गिरफ्तारी वारंट लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है | आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में पेश न होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है | पुलिस की एक टीम वारंट के साथ मुंबई रवाना भी हो गई है |
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
छेड़छाड़ की कोशिश से बंद हो जाएगी नई EVM मशीन, खरीदने में कितना आएगा खर्चा

पिछले कुछ महीनों से ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच बड़ी बात सामने आई है | चुनाव आयोग 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले 9 लाख से ज्यादा मशीनों को बदल देगा | इन्हें ज्यादा विकसित एम3 मशीनों से बदला जाएगा |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीवी सिंधू ने ओलंपिक चैम्पियन मारिन को हराकर जीता पहला इंडिया ओपन खिताब

रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन को 21-19, 21-16 से हराकर अपना पहला इंडिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता | सिरीफोर्ट खेल परिसर में घरेलू दर्शकों के सामने तीसरी वरीय भारतीय ने फाइनल मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाये रखा और स्पेन की खिलाड़ी को 46 मिनट में पराजित कर दिया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर घिर गए प्रशांत भूषण, मुकदमा दर्ज

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रशान्त भूषण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एंटी रोमियो दलों को "एंटी कृष्ण स्क्वायड" कहने की चुनौती देकर एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं | इस मामले में एक कांग्रेस नेता की तहरीर पर उनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है | उनके खिलाफ लखनऊ के अलावा एक मुकदमा दिल्ली में भी दर्ज हुआ है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिग्विजय सिंह का शुक्रिया, आप गोवा में घूमते रहे और मैंने सरकार बना ली: मनोहर पर्रिकर

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शुक्रवार को कुछ देर के लिए राज्यसभा आए और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को ताना मारा | विपक्ष पर्रिकर पर तिकड़मबाजी से गोवा का मुख्यमंत्री बनने का आरोप लगाता रहा है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 111 of 245
  Prev   106   107   108   109   110   111     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links