Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
आय से अधिक संपति मामले में हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर

आय से अधिक संपत्ति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी तथा अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया | इससे पहले वीरभद्र सिंह ने दिल्ली उच्च न्यायालय से भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की ओर से दायर प्राथमिकी रद्द करने की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने सिंह की मांग खारिज कर दी | इसके बाद दिल्ली की अदालत में वीरभद्र सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हुआ है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, प्राइम मेंबरशिप की तारीख बढ़ी

रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है | अगर आप जियो प्राइम का फायदा उठाना चाहते हैं और आपने 31 मार्च की तारीख गंवा दी है तो भी कोई बात नहीं | रिलायंस ने अपने चाहने वालों के लिए 31 मार्च की तारीख को बढ़ाकर 15 अप्रैल तक कर दिया है | मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने शुक्रवार को कहा कि अब तक 7.2 करोड़ ग्राहकों ने उसकी प्राइम सदस्यता ली है | इसके साथ ही कंपनी ने इस पेशकश की अवधि 15 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की है |
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नेहरू और इंदिरा के बाद नरेंद्र मोदी भारत के तीसरे सबसे कामयाब प्रधानमंत्री

जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद नरेन्द्र मोदी तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं और 66 वर्षीय इस नेता का करिश्मा और अपील जाति और भाषा की सीमा के परे है | गुहा ने जारी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) इंडिया समिट 2017 को बुधवार को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की पकड़ और अखिल भारतीय दृष्टिकोण उन्हें उसी पाएदान में खड़ा करता है जिसमें नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रीगल सिनेमाघर के आज बंद होने से यादों में खोए ऋषि कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने आज बंद होने जा रहे दिल्ली के मशहूर सिनेमाघर रीगल को भावुक ढंग से अलविदा कहने के लिए ट्विटर का सहारा लिया | आपको बता दें कि आठ दशक तक का सुनहरा दौर देख चुका यह सिनेमाघर आज से बंद हो रहा है | सिनेमाघर के मालिकों ने आज अंतिम दिन ऋषि कपूर के पिता राज कपूर की क्लॉसिक फिल्म "मेरा नाम जोकर" और "संगम" प्रदर्शित करने का फैसला किया है | गौरतलब है कि अभिनेता के तौर पर ऋषि कपूर की पहली फिल्म "बॉबी" का प्रीमियर भी इसी रीगल सिनेमाघर में रखा गया था |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली Z प्लस सुरक्षा, 28 कमांडो चौबीसों घंटे रहेंगे साथ

केन्द्र ने उत्तर प्रदेश के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जेड प्लस श्रेणी की वीवीआईपी सुरक्षा दी है | मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के विशेष कमांडो और उत्तर प्रदेश पुलिस की छोटी टुकड़ी की होगी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सचिन तेंदुलकर और रेखा की राज्य सभा में गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

राज्यसभा में गुरुवार को सपा के एक सदस्य ने सचिन तेंदुलकर और रेखा के सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होने पर आपत्ति जतायी और सवाल किया कि अगर उनकी रुचि इसमें नहीं है तो क्या उन्हें इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
BCCI के खिलाफ कानूनी जंग की तैयारी में Pak बार्ड, आईसीसी में दर्ज कराएगा मामला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को घोषणा की कि वह भारत के पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलने के लिये आईसीसी विवाद निवारण समिति के सामने बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा मामला दर्ज करेगा | पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के बाद कहा कि उन्हें भारत के खिलाफ मुआवजा मामला आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को जल्द ही कानूनी नोटिस भेजा जाएगा और इसके बाद पीसीबी आईसीसी विवाद निवारण समिति के सामने मामला दर्ज करेगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए आखिर ज्योतिषियों और टैरो कार्ड रीडर्स से क्यों नाराज है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने गुरुवार को व्यवस्था दी कि जब एग्जिट पोलों के नतीजों को दिखाने पर पाबंदी है, तो ऐसे समय में ज्योतिषियों और टैरों रीडरों की ओर से चुनावी नतीजों की भविष्यवाणी करना कानून का उल्लंघन है | आयोग ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों से कहा कि वे भविष्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध की अवधि के दौरान ऐसे कार्यक्रमों का प्रकाशन-प्रसारण नहीं करें |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
GST बिल पास होने पर मोदी ने कहा: नया साल, नया कानून, नया भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े अनुपूरक विधेयकों के लोकसभा में पारित होने पर खुशी जताई | मोदी ने विधेयकों के पारित होने के तुरंत बाद ट्वीटर पर लिखा, "जीएसटी विधेयक पारित होने पर सभी देशवासियों को बधाई! नया साल, नया विधेयक, नया भारत"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इस्लाम और कुरान का अपमान कर रहे हैं तीन तलाक के हिमायती : बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा की तीन तलाक को सही साबित करने के लिए जो लोग कुरान शरीफ का हवाला दे रहे हैं वे दरअसल इस्लाम और कुरान का अपमान कर रहे हैं | रामदेव ने यहां तीन दिवसीय योग महोत्सव के पहले दिन कहा कि किसी भी महिला के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी मजहब की हो | उन्होंने कहा कि जिसे भी न्यायपालिका पर भरोसा है वह कभी तीन तलाक की हिमायत नहीं कर सकता |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 112 of 245
  Prev   107   108   109   110   111   112     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links