Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर असलम शेर खान बनायेंगे "राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ओलंपियन असलम शेर खान ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को टक्कर देने के लिए वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर "राष्ट्रीय कांग्रेस स्वयंसेवक संघ" (RCSS) बनायेंगे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोएडा में oppo कंपनी के चीनी अधिकारी ने किया तिरंगे का अपमान, फेंका कूड़ेदान में

एक स्मार्टफोन कंपनी oppo में चीनी नागरिक द्वारा कथित तौर पर तिरंगे के अपमान की घटना सामने आने पर लोगों ने कंपनी के ऑफिस के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कुछ संगठन के लोगों के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारी भी शामिल थे। कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने चीनी नागरिक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ललित मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने पर रोक

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के खिलाफ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धनशोधन मामले की जांच को लेकर इंटरपोल द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की संभावना लगभग खत्म हो गई है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PICS : दोस्त से ज्यादा, गर्लफ्रेंड से कम... कुछ ऐसी है 'हॉफ गर्लफ्रेंड'

चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित और मोहित सूरी निर्देशित फिल्म "हॉफ गर्लफ्रेंड" का पहला पोस्टर मंगलवार को रिलीज हो गया | फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने Air India की टिकट बुक की, एयरलाइन ने रद्द की

शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया की एक और टिकट बुक की लेकिन एयरलाइन ने इसे आज रद्द कर दिया | गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एयर इंडिया के एक कर्मचारी पर हमले के बाद सभी घरेलू एयरलाइनों ने सांसद को उड़ान से प्रतिबंधित कर दिया था | सूत्रों ने कहा कि सांसद ने प्रतिबंध से पाबंदी से पहले एक टिकट खरीदी थी जिसे उनके सहयोगी स्टाफ ने मुंबई से दिल्ली की यात्रा के लिए कल सुबह के लिए बुक किया था |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एक अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर हो सकता है और महंगा

अब अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर फर्राटा भरते सफर कर रहे हैं तो आप अपनी जेब ढीली करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाइए क्योंकि हाईवे का सफर महंगा होने जा रहा है | आगामी एक अप्रैल से नेशनल हाईवे के टोल पर 2 से 3 प्रतिशत तक ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है | इस संबंध में नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) ने सभी टोल प्लाजा को आदेश जारी कर दिया है | रेट बढ़ने के बाद कमर्शियल से लेकर सामान्य वाहन चालकों को 5 से 10 रुपए अतिरिक्त टोल टैक्स देने पड़ेगें |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सीएम योगी का गृह प्रवेश आज, मंत्रियों और विधायकों के साथ करेंगे फलाहार

नवरात्र के दूसरे दिन यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास में गृह प्रवेश करेंगे | हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है | योगी के पुरोहितों का कहना है कि वे बुधवार को ही शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करेंगे | योगी ने 15 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सीपीईसी की वजह से कश्मीर पर अपना रुख नहीं बदलेगा चीन

चीन ने कहा है कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट यानी सीपीईसी की वजह से उसका कश्मीर पर रुख नहीं बदलेगा। दरअसल ब्रिटिश संसद में एक बिल पेश किया गया है जिसमें पाकिस्तान द्वारा गिलगित-बाल्टिस्तान को अपना 5वां राज्य घोषित करने पर चिंता जताई गई थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सीपीईसी शी जिनपिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता धर्मशाला टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से जीती सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन सोमवार पूरी तरह से मेजबानों के नाम रहा | भारत ने पहले मुश्किल हालात से खुद को निकालते हुए 32 रनों की मामूली लेकिन अहम बढ़त ली | उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पूरे दो सत्र भी बल्लेबाजी नहीं करने दी और उसको दूसरी पारी में 137 रनों पर समेट दिया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कपिल की हालत पर बोले सुनील ग्रोवर- तमाशा देख रहा हूं, काफी मजेदार है

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े में कई मोड़ आने के बाद आखिरकार डॉ़. मशहूर गुलाटी ने चुप्पी तोड़ दी है | कपिल के सोशल मीडिया पर माफी मांगने के बाद सुनील ने उन्हें लताड़ते हुए एक पोस्ट लिखा था | इसके बाद सुनील ग्रोवर और दूसरे कलाकारों के "द कपिल शर्मा शो" छोड़ने की बातें सामने आईं, लेकिन ग्रोवर की तरफ से कोई बयान नहीं आया | इसके बाद ये लड़ाई काफी रोमांचक हो गई | आए दिन मीडिया में इन दोनों की लड़ाई को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आता रहा, लेकिन अब सुनील ग्रोवर ने इस झगड़े और कपिल शर्मा के हालत पर टिप्पणी की है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 113 of 245
  Prev   108   109   110   111   112   113     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links