Visitors online: 006

Latest Headlines

Home » Headlines
शिवसेना सांसद गायकवाड़ पर कार्रवाई हुई तो सात साल के लिए जा सकते हैं जेल

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ कर्मचारी से मारपीट और बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है | जानकारों का मानना है कि गायकवाड़ के खिलाफ जो गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, उनमें आरोपी सांसद को 7 साल तक की जेल की सजा हो सकती है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कपिल ने सुनील को मारे थे थप्पड़ और जूते!, जानिए पूरी कहानी

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुआ झगड़ा इन दिनों काफी चर्चा में है | खबरें तो यहां तक आई थीं कि 18 मार्च की उस 12 घंटों की मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को कॉलर से पकड़कर थप्पड़ मारे थे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
BCCI ने दोगुनी की सालाना फीस, ग्रेड ए खिलाड़ियों को मिलेगा अब 2 करोड़ रुपया

बीसीसीआई ने गुरुवार को भारत के 32 केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सालाना रिटेनरशिप फीस दोगुनी कर दी, जिसमें मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा पांच अन्य खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के ग्रेड ए में मौजूद हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सिद्धू अगर टीवी शो में काम करते हैं, तो उनका मंत्रालय जरूर बदलेगा - अमरिंदर सिंह

पंजाब के नए मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लोकप्रिय हास्य शो में काम करना चाहिए या नहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी कैबिनेट के सहकर्मी नवजोत सिंह सिद्धू को टीवी कार्यक्रम करने की इजाजत मिलनी चाहिए, बशर्ते यह उनकी आय का मुख्य स्रोत हो। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राम मंदिर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के निर्देश की जरुरत - शिवसेना

शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा अब अयोध्या में विवादित राम मंदिर बनाने की अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ सकती है, क्योंकि देश में अभी ऐसा सामाजिक-राजनीतिक माहौल है कि मुस्लिम भी मोदी का पक्ष लेंगे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
योगी इफेक्ट : लखनऊ के मशहूर "टुंडे कबाबी" पर भी पड़ा योगी आदित्यनाथ का असर, 105 साल में पहली बार बंद रही दुकान

लखनऊ का शायद ही कोई ऐसा नॉनवेज प्रेमी हो जो टुंडे कबाबी की दुकान से परिचित न हो | खबर है कि दुनियाभर में मशहूर लखनऊ के 105 साल पुराने टुंडे कबाबी ने अपनी खास डिश "बड़े के कबाब" बेचना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, गोश्त की आपूर्ति नहीं होने की वजह से बीते बुधवार को उसे पहली बार अपनी दुकान बंद रखनी पड़ी | टुंडे कबाबी में बूचड़खानों से आए हर रोज 25 किलो भैंस के मांस का इस्तेमाल होता था | कर्फ्यू या प्राकृतिक आपदा को छोड़ दें तो पहली बार बुधवार को टुंडे कबाबी की दुकान बंद रही |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी: एक्शन में योगी सरकार, अवैध बूचड़खानों को बंद करने के निर्देश

यूपी में योगी आदित्याथ की सरकार एक्शन में है | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के डीजीपी को अवैध बूचड़खानों को बंद करने के निर्देश दिए है | गौर हो कि इसी क्रम में गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद में चल रहे कई बूचड़खाने बंद किए जा चुके है | योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में गो तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लंदन हमले में कोई भारतीय हताहत नहीं, सुषमा ने शेयर किया हेल्पलाइन नंबर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि हमले में किसी भी भारतीय के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है | उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से लगातार संपर्क में हूं। अब तक किसी भारतीय के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है |"

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बैंक से कर्ज नहीं मिलने पर लड़की ने नरेंद्र मोदी को लिखा खत

उच्च शिक्षा के लिए बैंक से ऋण न मिलने से परेशान लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मदद मांगी जिसके बाद उसे बैंक से पढ़ाई के लिए लोन मिल गया | कर्नाटक के मांड्या जिले की बीबी सारा एमबीए की पढ़ाई कर रही है जिसके लिए उसे करीब 1.5 लाख रुपए की दरकार थी | लेकिन बकाया कर्ज न चुका पाने के कारण बैंक से उसे दोबार लोन नहीं मिल पा रहा था |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ब्रिटेन की संसद के बाहर आतंकी हमले में 5 की मौत और 40 लोग घायल

ब्रिटेन में संसद परिसर के बाहर आतंकी हमले की घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 अन्य लोग घायल हो गए हैं | स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय आतंक से प्रेरित इस घटना में हमलावर को मार गिराया | 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 115 of 245
  Prev   110   111   112   113   114   115     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links