Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
आठ मुस्लिम देशों के लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर विमान से अमेरिका नहीं जा सकते

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन के नए आदेश के तहत पश्चिम एशिया और अफ्रीका के आठ मुस्लिम बहुल देशों से अमेरिका आने वाले यात्री लैपटॉप, आईपैड, कैमरे और ज्यादातर बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने साथ विमान के भीतर केबिन बैगेज में नहीं ले जा सकेंगे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ओवैसी ने कहा-बाबरी मामला मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है

बाबरी मस्जिद विवाद का हल बातचीत के जरिए ढूंढने के सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि बाबरी मस्जिद मामला मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है | साथ ही ओवैसी ने कहा कि वह देखना चाहेंगे कि मस्जिद विध्वंस मामले में आडवाणी, जोशी और उमा भारती के खिलाफ षड्यंत्र के आरोप तय होंगे या नहीं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
1 जुलाई से आईटी रिटर्न दाखिल करने के लिए "आधार संख्या" ज़रूरी

सरकार ने कालाधन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए एक महत्वपूर्ण संशोधन में पैन के लिये आवेदन तथा आयकर रिटर्न भरते समय एक जुलाई से आधार संख्या के उल्लेख को अनिवार्य किया जाना अनिवार्य कर दिया है | इसके साथ ही एक अप्रैल से नकद लेनदेन की सीमा कम कर 2 लाख रुपये करने, आयकर रिटर्न भरने के लिये आधार का जिक्र अनिवार्य करने तथा काले धन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए निर्वाचन ट्रस्ट में केवल चैक के जरिये ही चंदा दिये जाने की व्यवस्था किए जाने का मंगलवार (21 मार्च) को प्रस्ताव किया |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विराट कोहली हैं खेलों के डोनाल्ड ट्रंप : आस्ट्रेलियाई मीडिया

आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को विश्व खेलों का डोनाल्ड ट्रंप करार देते हुए आरोप लगाया कि वह उनके खिलाड़ियों के खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं | डेली टेलीग्राफ में छपे एक लेख में बेबुनियाद दावों के लिये कोहली की आलोचना की गई | इसमें निराशा भी जताई गई कि बीसीसीआई या आईसीसी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एडवांस टैक्स अदा करने में सुल्तान बने सलमान खान

बॉलीवुड के सुल्तान का जलवा बरकरार है, सलमान खान न सिर्फ सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं, बल्कि इस साल सलमान सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले भी एक्टर बन गए हैं | यानी सुल्तान पैसे के मामले में भी सुल्तान ही निकले |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बाबरी मस्जिद विध्वंस: आडवाणी, उमा भारती, जोशी समेत 13 नेताओं चल सकता है केश, सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है फैसला

अयोध्या में 1992 में विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी ढांचा गिराये जाने के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती जैसे आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप हटाने के आदेश से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट आज बुधवार, 22 मार्च को फैसला सुना सकता है | 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गंगा और यमुना नदी जिंदा इसानों जैसी - उत्तराखंड हाईकोर्ट

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में देश की दो पवित्र नदियों गंगा ओैर यमुना को जीवित मानव का दर्जा देने का आदेश दिया | उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एक खंडपीठ ने अपने आदेश में दोनों पवित्र नदियों गंगा और यमुना के साथ एक जीवित मानव की तरह व्यवहार किये जाने का आदेश दिया | अधिवक्ता एमसी पंत की दलीलों से सहमति व्यक्त करते हुए अदालत ने इस संबंध में न्यूजीलैंड की वानकुई नदी का भी उदाहरण दिया जिसे इस तरह का दर्जा दिया गया है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिल गेट्स फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, ट्रंप सूची में 544वें स्थान पर

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची में टॉप पर रहे हैं जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 220 स्थान फिसलकर 544वें स्थान पर रहे हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुनील-चंदन ने कपिल शर्मा के साथ शूटिंग से किया इनकार, रो पड़े कपिल शर्मा

सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर से कपिल शर्मा की फाइट अब खुलकर सामने आ गई है। सोमवार को द कपिल शर्मा शो की टीम फिल्म "नाम शबाना" की टीम के साथ शूटिंग करने वाली थी। लेकिन सुनील और चंदन ने कपिल के साथ शूटिंग करने से साफ इनकार कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जब दोनों नहीं माने तो एपिसोड की शूटिंग कैंसिल कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कपिल काफी दुखी नजर आ रहे थे। वे फिल्म के एक्टर मनोज बाजपेई के साथ सामने रो पड़े। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
योगी आदित्‍यनाथ आज आएंगे दिल्ली, अमित शाह से मिलकर तय करेंगे मंत्रियों के विभाग

यूपी के नवनिर्वाचित सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज दिल्‍ली आ रहे हैं | मुख्‍यमंत्री चुने जाने के बाद यह उनका पहला दिल्‍ली दौरा होगा | सूत्रों के मुताबिक वह मंत्रियों के विभाग के बंटवारे पर बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह से चर्चा करेंगे | उनसे राय-मशविरा करने के बाद विभागों का बंटवारा किया जा सकता है | 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 116 of 245
  Prev   111   112   113   114   115   116     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links