Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
विजय हजारे ट्रॉफीः धोनी ने दिल जीता लेकिन बंगाल ने मैच

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार छक्कों से सभी का मन जीत लिया लेकिन धोनी की टीम मैच हार गई | बंगाल की युवा टीम ने शनिवार को बेहतरीन जज्बा दिखाते हुए झारखंड को 41 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया | अब बंगाल की भिड़ंत फाइनल में तमिलनाडु से होगी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इस प्रकार का सम्मान हासिल करने वाली पहली भारतीय गायिका बनी श्रेया घोषाल

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ऐसी पहली भारतीय गायिका बन गई हैं, जिनके मोम के पुतले को मैडम तुसाद के संग्रहालय में लगाया जाएगा |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुनील ग्रोवर से हुए झगड़े पर बोले कपिल, हमारी हर जगह लड़ाई होती है

देश में इन दिनों कॉमेडी़ जगत का बड़ा नाम कपिल शर्मा अपने ही शो के एक साथी से लड़ाई करने की वजह से सुर्खियों में हैं । दो-तीन दिन से मीडिया में ख़बरें थीं कि कपिल और उनके शो में गुत्थी, डॉ मशहूर गुलाटी जैसे किरदार अदा करने वाले सुनील ग्रोवर के बीच विमान में झगड़ा हुआ ।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Idea और Vodafone के मर्जर का एलान, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलि‍कॉम कंपनी

वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के मर्जर का ऐलान कर दिया गया है |  वोडाफोन बोर्ड ने सोमवार को विलय के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी | वोडाफोन पीएलसी ने आइडिया सेल्युलर के साथ विलय का ऐलान कर दिया | आइडिया सेलुलर बोर्ड ने वोडाफोन इंडिया लिमिटेड और इसके पूर्ण स्वामित्व वाली वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान की संसद में हिन्दू मैरिज एक्ट पास, शरीफ की सलाह पर प्रेसिडेंट ने दी बिल को मंजूरी

पाकिस्तान में हिंदुओं की शादी से जुड़ा कानून पास हो गया है। प्रेसिडेंट ममनून हुसैन ने इसे मंजूरी दे दी है। इससे अब पाकिस्तान में रहने वाले मायनॉरिटी हिंदुओं की शादियों को कानूनी मंजूरी मिल सकेगी। सिंध प्रोविंस को छोड़कर पूरी पाकिस्तान पर लागू होने वाला पहला कानून है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मणिपुर में 5 महीने पुरानी आर्थिक नाकाबंदी खत्म, समझौते को राजी नगा संगठन

केंद्र सरकार, राज्य सरकार और नगा समूह के बीच सफल वार्ता के बाद मणिपुर में करीब पांच महीने से जारी यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) की आर्थिक नाकेबंदी देर रात समाप्त हो गई । साथ ही राज्य की नवनिर्वाचित बीरेन सिंह सरकार को भी आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इलाहाबाद में BSP नेता मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या

इलाहाबाद में बीती रात एक बीएसपी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी | हत्या के बाद से बदमाश फरार बताये जा रहे हैं | अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा भी नहीं हो सका है | यह घटना इलाहाबाद शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर मउआइमा इलाके की है, जहां बीएसपी के नेता मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सीएम, केशव-दिनेश बने डिप्टी सीएम

बीजेपी की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत के बाद कटटर हिन्दूवादी नेता की छवि वाले पांच बार के सांसद आदित्यनाथ योगी ने रविवार को राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली | मुख्यमंत्री योगी के साथ केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के रूप में दो उप मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली, योगी कैबिनेट में उन्हें मिलाकर 47 मंत्री हैं |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शहीद जवानों के परिवार को अक्षय ने दिए 9-9 लाख, गृह मंत्री और शहरी विकास मंत्री ने सराहा

11 मार्च 2017 को छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएएफ के 12 जवान शहीद हो गए थे | इन शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसका हर ओर तारीफ हो रही है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, शनिवार को लेंगे शपथ

भाजपा विधायक दल ने रावत को विधायक दल का नेता चुना है, इसलिए त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री | रावत को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया और वो शनिवार को उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे रावत | रावत तीसरी बार उत्तराखंड से विधायक चुने गए हैं | रावत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने की उम्मीद है |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 117 of 245
  Prev   112   113   114   115   116   117     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links