Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
20 साल बाद सेना से हो रही INSAS की विदाई, आएगी नई अधिक कैलिबर वाली राइफल

करीब 20 वर्ष बाद स्वदेश निर्मित इंसास राइफल आखिरकार सेना में सेवा से हटेगी और एक आयातित असाल्ट राइफल उसका स्थान लेगी जिसका निर्माण बाद में देश में किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 1988 में सेना में शामिल की गई "द इंडियन स्माल आम्र्स सिस्टम" (इंसास) के स्थान पर अधिक कैलिबर (7.62 गुणे 51) की घातक असाल्ट राइफल को शामिल किया जा सकता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बरसाना की लठ्ठमार होली से परवान चढ़ेगी मथुरा की होली

ब्रज में रंग और उमंग के अनूठे त्यौहार होली की छटा फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि (वसंत पंचमी) के दिन से ही बिखरने लगती है किंतु फाल्गुन शुक्ल नवमी के दिन बरसाना की लठामार होली से वह मानों परवान चढ़ जाती है। उसके बाद तो फिर होलिका दहन के दस बाद तक पहले रंगों की होली की धूम मची रहती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दलाई लामा अरुणाचल गए तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे: चीन ने भारत को दी धमकी

चीन ने भारत को वॉर्निंग दी है कि अगर दलाई लामा अरुणाचल प्रदेश गए तो इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इसका असर बाइलेट्रल रिलेशन पर पड़ सकता है। चीन ने साफतौर पर कहा कि दलाई लामा एक स्प्रिचुअल लीडर नहीं बल्कि अलगाववादी नेता है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका में थम नहीं रहे भारतीयों पर हमले; अब सिख व्यक्ति को गोली मारी

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में भारतीयों पर हमले थम नहीं रहे हैं। दिनोंदिन भारतीय नागरिकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार को 39 वर्षीय एक सिख को उसी के घर के बाहर गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावर गोली चलाते समय चिल्लाते हुए कथित तौर पर कह रहा था- "अपने देश वापस जाओ।" 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी चुनाव: वाराणसी में अखिलेश-राहुल की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख व यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोमवार को वाराणसी में होने वाली साझा प्रेस-कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। यह साझा प्रेस-कॉन्फ्रेंस आज सुबह दस बजे वाराणसी के ताज होटल में आयोजित होनी थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिना शादी किए जुड़वां बच्चों के पिता बने करण जौहर, ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी

फिल्म निर्माता करण जौहर सरोगेसी की मदद से जुड़वां बच्चों के सिंगल फादर बन गए हैं। जौहर को एक बेटा और एक बेटी का पिता बनने का सुख मिला है। उन्होंने कहा कि वह पिता बनकर स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सबसे पहले ब्रिटेन की महारानी देखेंगीं बाहुबली पार्ट-2

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म "बाहुबली: द कन्क्लूजन 2" का बेसब्री से इंतजार हो रहा है्। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को सबसे पहले भारतीय दर्शक ही नहीं देख पाएंगे। खबर है कि इस फिल्म को सबसे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय देखेंगी। प्रभास, तमन्ना भाटिया और राणा डग्गुबती स्टारर फिल्म बाहुबली 2 का सबसे पहला प्रीमियर लंदन में होगा और इसकी खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ बनेंगीं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत द्वारा दलाई लामा को अरुणाचल यात्रा की मंजूरी से चीन हुआ नाराज

चीन ने दलाई लामा को अरुणाचल प्रदेश की यात्रा की अनुमति देने पर चेताया और कहा कि यह द्विपक्षीय संबंधों और विवादित सीमा क्षेत्र में शांति को गंभीर क्षति पहुंचाएगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यहां संवाददाताओं से कहा, चीन इस सूचना को लेकर बहुत चिंतित है कि भारत ने दलाई को अरुणाचल प्रदेश की यात्रा की अनुमति दी है। चीन का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का एक हिस्सा है और वह किसी शीर्ष नेता, अधिकारी तथा राजनयिक की इस क्षेत्र की यात्रा पर नियमित रूप से आपत्ति जताता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
देश छोड़कर भाग सकते हैं प्रजापति, हवाईअड्डों पर अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के देश छोड़कर भागने के अंदेशे के चलते देशभर के हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रजापति पर बलात्कार का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 49 वर्षीय प्रजापति को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए उनके खिलाफ जल्द ही लैटर ऑफ कैंसेलेशन (एलसी) खोला जाएगा। इसके अलावा सभी हवाईअड्डों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, जा रहे हैं काशी विश्वनाथ मंदिर

UP विधानसभा चुनावों के लिए आखिरी चरण के प्रचार जारी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अंतिम चरण में 8 मार्च को 7 जिलों की 40 सीटों पर मतदान होगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 123 of 245
  Prev   118   119   120   121   122   123     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links