Visitors online: 007

Latest Headlines

Home » Headlines
रामजस कॉलेज में हिंसा: एबीवीपी ने निकाला तिरंगा मार्च, जेएनयू-डीयू में विभिन्न संगठनों की आज मार्च करने की योजना

रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के सिलसिले में एबीवीपी ने सोमवार को तिरंगा मार्च निकाला, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसरों में मंगलवार को और मार्च होने की संभावना है क्योंकि वाम दलों से संबद्ध आइसा, कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई और जेएनयू शिक्षक भी इस मामले पर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी चुनाव: पांचवें दौर में 51 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक लगभग 11 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नेपाल से लगे तराई और पूर्वी अंचल के 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिये मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हो गया। सुबह 9 बजे तक 10.77 फीसदी मतदान हुआ है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पिंक की सराहना करने पर बिग बी ने दिया राष्ट्रपति को धन्यवाद, कहा-गौरवशाली शाम

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म पिंक पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, एंड्रिया तरियांग समेत इस फिल्म के कलाकारों, निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी और निर्माता सुजित सरकार को यहां राष्ट्रपति भवन में उसकी विशेष स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हिजाब पहनने वाली व्हाइट हाउस की कर्मचारी ने ट्रम्प प्रशासन के 8वें दिन छोड़ी नौकरी

अमेरिका में व्हाइट हाउस की एक भूतपूर्व हिजाब पहनने वाली मुस्लिम कर्मचारी ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विवादित यात्रा प्रतिबंध की घोषणा के बाद उसने नये प्रशासन के महज आठ दिन के अंदर नौकरी छोड़ दी। व्हाइट हाउस में वर्ष 2011 में काम करना शुरू करने वाली बांग्लादेशी मूल की रूमाना अहमद वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में कार्यरत थीं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
WhatsApp का नया स्टेटस फीचर अब सबके लिए है उपलब्ध

प्रसिद्ध मोबाइल सर्विस वाट्सएप का नया स्टेटस फीचर अब आईफोन, एंड्रायड और विंडोज डिवाइस रखने वाले दुनिया भर के सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Nokia 3310 हुआ री-लॉन्च, दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन पेश

बार्सिलोना में शुरू हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2017 प्री-इवेंट में नोकिया ने एक साथ तीन एंड्रॉइड स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 लॉन्च किए। नोकिया 6 को कंपनी ने चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया था। ऐसे में अब इस ग्लोबल लॉन्च किया है। कंपनी ने दुनिया का पहला 5G फीचर्ड वाला स्मार्टफोन पेश किया। कंपनी ने 17 साल पुराने नोकिया 3310 को भी री-लॉन्च किया। यानी कुछ दिनों में यूजर्स नोकिया के इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी खरीद पाएंगे। बता दें कि अब नोकिया के राइट्स फिनलैंड की कंपनी HMD ग्लोबल के पास हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अगर भाभी ने छोटे भाइयों की शिकायत मुझसे करने को कहा, तो क्या गलत कहा: अखिलेश

डिम्पल यादव के कुछ दिनों पहले "डर लगता है, आपकी श‍िकायत भैया से करेंगे..." वाले बयान पर अपोजिशन के हमलों का जवाब देने के लिए रविवार शाम अखिलेश यादव खुद सामने आए। कहा- अगर भाभी ने छोटे भाइयों से कहा क‍ि आपकी श‍िकायत भैया से करेंगे तो क्या गलत कहा? बता दें कि डिम्पल ने कुछ दिनों पहले इलाहाबाद की रैली सपा समर्थकों के हंगामे पर मंच से ही कहा था कि उन्हें इस माहौल में डर लगता है। रविवार को उनकी जौनपुर की रैली में भी हंगामा हुआ। बहरहाल, जब डिम्पल के बयान पर स्मृति ईरानी और मायावती ने तंज कसा तो अखिलेश को खुद बचाव में उतरना पड़ा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम बने महेरशला अली, सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता श्रेणी में जीता पुरस्कार

महेरशला अली अभिनय के लिए ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। उन्हें फिल्म मूनलाइट में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार दिया गया। 43 वर्षीय अली को ऑस्कर समारोह की पहली ट्राफी के तौर पर सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता की श्रेणी में पुरस्कार अभिनेत्री एलीशिया विकान्दर ने दिया जिन्हें पिछले साल सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री की श्रेणी में इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुझे आपका शिव स्टोल चाहिए; महिला ने किया मोदी को ट्वीट; PM ने 21 घंटे में भेजा स्टोल

शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में 112 फीट की शिव प्रतिमा का इनॉगरेशन किया था। इसी शाम शिल्पी तिवारी नाम की एक महिला ने उन्हें ट्वीट करके कहा- "मुझे आपका शिव स्टोल चाहिए।" मोदी ने कोयंबटूर में पूजा के दौरान भगवान शिव की तस्वीर वाला पीकॉक ब्लू कलर का स्टोल पहना था। शिल्पी के ट्वीट करने के 21 घंटे बाद मोदी ने अपना ये स्टोल उन्हें भेज दिया। लोगों ने इसकी तारीफ भी की। बता दें कि सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज और सुरेश प्रभु लोगों के ट्वीट का तुरंत जवाब देते हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑस्कर अवॉर्ड से चूके देव पटेल, लॉयन के लिए नहीं मिला सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार

भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के लिए के लिए इस साल का अकेडमी अवार्ड नहीं मिल पाया। सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार महेरशला अली को फिल्म मूनलाइट के लिए दिया गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 126 of 245
  Prev   121   122   123   124   125   126     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links