Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
फारुक अब्दुल्ला का विवादित बयान- जम्मू-कश्मीर के युवा अपने हक के लिए लड़ रहे हैं

जम्‍मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आर्मी चीफ बिपिन रावत के बयान का हवाला देते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर के युवा अपने हक के लिए लड़ रहे है। जम्मू-कश्मीर के युवा हक के लिए कुर्बानी दे रहे हैं इसलिए वो बंदूक से नहीं डलते हैं। फारुक अब्दुल्ला ने आर्मी चीफ बिपिन रावत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर का नौजवान बंदूक से नहीं डरता। कश्मीर की नई पीढ़ी को बंदूक से डर नहीं लगता है। कश्मीर के युवाओं को बंदूक से डर नहीं लगता।  हमारे नौजवान जम्मू-कश्मीर की आजादी चाहते हैं। इसलिए वो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे बच्चे अपने हक की लिए कुर्बानी दे रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीबीसी और सीएनएन जैसे बड़े मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स की एंट्री पर बैन

ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिका के कुछ बड़े मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स को शुक्रवार को व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं होने दिया। इनमें बीबीसी और सीएनएन जैसे मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स भी हैं, जिन्होंने ट्रम्प के खिलाफ रिपोर्ट छापी थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया के जरिए और कई मौकों पर इन ऑर्गनाइजेशन्स पर गलत खबरें चलाने का आरोप लगाया था। ट्रम्प इन मीडिया हाउसेस पर फेक न्यूज और फ्रॉड न्यूज जैसे कमेंट भी कर चुके हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
BJP और शिवसेना के पास हाथ मिलाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं : नितिन गडकरी

बीएमसी चुनाव में खंडित जनादेश आने के एक दिन बाद वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने आज कहा कि मुंबई नगर निगम पर नियंत्रण के लिए उनकर पार्टी और शिवसेना के पास हाथ मिलाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा, कहा- सीमा पार बैठे हैं कानपुर रेल दुर्घटना के षड्यंत्रकारी

उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के मुद्दे को लेकर विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नोटबैन से बड़े-बड़े लोग नहीं बच पाए। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई में दूसरे दल वाले मेरे दुश्‍मन बन गए। नोटबैन को लेकर देश भर में झूठ फैलाया गया। लोग कितना भी झूठ बोलें, लेकिन देश की जनता सच समझ ही जाती है। पीएम मोदी ने कानपुर रेल हादसा के पीछे इशारों-इशारों में पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ बताया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
IND vs AUS LIVE: पुणे टेस्ट का दूसरा दिन, ऑस्ट्रेलिया की पारी 260 रनों पर सिमटी

पुणे में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी 260 रनों पर सिमट गई है। 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने वर्ल्ड क्लास खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। दूसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है और उसका कोई विकेट नहीं गिरा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
महाराष्ट्र निकाय चुनाव : मुंबई में बहुमत से दूर शिव सेना बनी सबसे बड़ी पार्टी, अन्य जगहों पर भी BJP का प्रदर्शन शानदार

भाजपा ने महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए राज्य के 10 नगर निगमों में से आठ में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना के गढ़ मुंबई में वह दूसरे स्थान पर रही। पार्टी उल्हासनगर, नासिक, पुणे, पिम्परी-चिंचवाड, सोलापुर, अकोला, अमरावती और नागपुर में शीर्ष पर रही जबकि मुंबई और उससे लगे ठाणे में शिवसेना पहले स्थान पर रही। शिवसेना के किले बृहन्मुंबई महानगरपालिका में बड़ी सेंध लगाते हुए भाजपा ने 82 सीटें जीतीं। शिवसेना के खाते में 84 सीटें आईं, लेकिन दोनों ही 114 के जादुई आंकड़े को छूने में असफल रहे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सरकार ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 41 वर्षीय अभिनेत्री टीवी और रेडियो अभियानों में सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले लोगों को हत्सोसाहित करेंगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पहली बार बना 112 फीट ऊंचा भगवान शंकर का चेहरा, आज PM मोदी करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव की 112 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में आदियोगी शिव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। ईशा फाउंडेशन की एक विज्ञप्ति के मुताबिक धरती के इस सबसे विशाल चेहरे की प्रतिष्ठा मानवता को आदियोगी शिव के अनुपम योगदान के सम्मान में की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित चेहरा मुक्ति का प्रतीक है और उन 112 मार्गों को दर्शाता है, जिनसे इंसान योग विज्ञान के जरिए अपनी परम प्रकृति को प्राप्त कर सकता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका के कैंसस में भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, फायरिंग के वक्त हमलावर बोला- मेरे देश से बाहर निकलो

अमेरिका के कैंसस के एक रेस्तरां में एक हमलावर ने दो भारतीय समेत तीन लोगों पर गोली चलाई। इसमें एक भारतीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीवोतला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 32 साल के आलोक मदासानी और 24 साल के इएन ग्रिलॉट की हालत गंभीर है। हमला बुधवार शाम ओलेथ शहर के ऑस्टिन बार एंड ग्रिल रेस्तरां में हुआ।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
IND-AUS टेस्टः यादव के ओवर में लगे दो चौके, ऑस्ट्रेलिया 50 के करीब

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर (15) और मैच रेनशॉ (12) क्रीज पर हैं। नौवें ओवर में जयंत यादव की बॉल पर डेविड वॉर्नर ने दो चौके लगाए। मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 127 of 245
  Prev   122   123   124   125   126   127     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links