Visitors online: 006

Latest Headlines

Home » Headlines
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

दिग्गज पाकिस्तानी ऑल-रांउडर शाहिद अफरीदी ने अपने 21 साल के करियर पर विराम लगाते हुए आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया। पूर्व कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट को वर्ष 2010 में और फिर साल 2015 में वर्ल्ड कप के बाद एक दिवसीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था । लेकिन उन्होंने वर्ष 2016 में भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम की अगुवाई की थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वोटर संख्या 141 से जुड़ा है अटल बिहारी वाजपेई का गहरा नाता, जानिए क्या?

मतदाता जागरूकता के लिये चुनाव आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद लखनउ मध्य सीट से वोटर संख्या 141 इस बार भी अपना मत नहीं डाल पाएंगे। यह वोटर और कोई नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री Сभारत रत्नТ अटल बिहारी वाजपेयी हैं। लखनऊ से लगातार पांच दफा सांसद रह चुके 92 वर्षीय वाजपेयी धीरे-धीरे नवाबों के इस शहर का पर्याय बन गये। हालांकि लखनऊ मध्य सीट से मतदाता संख्या 141 वाजपेयी इस बार भी विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। लखनऊ में आगामी रविवार को मतदान होना है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिहार का कुख्यात शहाबुद्दीन तिहाड़ के लिए हुआ रवाना, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की तिहाड़ जेल ट्रांसफर किया था

बिहार के कुख्यात शहाबुद्दीन को सीवान से दिल्ली की तिहाड़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने बेहद गुप्त तरीक से शहाबुद्दीन को शनिवार को रात के दो बजे सीवान जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल के रवाना किया गाय। सीवान जेल से बेहद गुप्त तरीक से शहाबुद्दीन को निकाला गया। जेल के आस-पास शहाबुद्दीन समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी, प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतज़ाम किए थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बापू के शहादत केस की चार्जशीट और गोडसे का बयान पब्लिक करें: CIC का ऑर्डर

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोंडसे का बयान और इस केस से जुड़े रिकॉर्ड नेशनल आर्काइव की वेबसाइट पर पब्लिक करने का ऑर्डर दिया। सीआईसी कमिश्नर एम. श्रीधर आचार्युलू ने कहा, कोई नाथूराम और हत्या में शामिल रहे बाकी दोषियों के भले ही सहमत ना हो, लेकिन हम उनके विचारों को पब्लिक करने से इनकार नहीं कर सकते हैं। एक शख्स ने आरटीआई में केस की चार्जशीट, गोडसे का बयान और बाकी जानकारियां दिल्ली पुलिस से मांगी थीं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तमिलनाडु : आज होगी पलानीस्वामी की अग्निपरीक्षा, विश्वासमत के खिलाफ वोट करेगा पनीरसेल्वम गुट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडाप्पडी के पलानीस्वामी शनिवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे। आखिरी मिनट पर कोई बड़ा उलटफेर न हो तो उम्मीद की जा रही है कि सरकार विश्वास मत हासिल कर लेगी। विरोधियों के मुश्किल खड़ी करने से पहले अपने ही पलानीस्वामी की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। विश्वास मत की पूर्व संध्या पर पलानीस्वामी गुट को उस वक्त झटका लगा जब विधायक और राज्य के पूर्व डीजीपी, आर नटराज ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रीपेड वॉलेट कंपनियों का कोई भविष्य नहीं है : HDFC

रिजर्व बैंक ने हालिया मौद्रिक समीक्षा में नीतिगत ब्याज दर में कटौती नहीं की है, लेकिन निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के प्रमुख ने आज कहा कि बैंकों के पास कर्ज पर ब्याज दरों में कमी लाने के लिए अब और गुंजाइश है। उन्होंने कहा कि पेटीएम जैसी प्रीपेड वॉलेट कंपनियों का कोई भविष्य नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
7 मुस्लिम देशों के लोगों की US में एंट्री बैन करने वाला ऑर्डर वापस होगा: ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने कोर्ट में फाइल किए डॉक्युमेंट्स में कहा है कि ट्रैवल बैन के रिव्यू करने के लिए किसी बड़ी पैनल की जरूरत नहीं है। हम जल्दी ही बैन को हटा लेंगे। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में साफ किया कि मुस्लिम देशों के लोगों की यूएस में एंट्री बैन करने वाले ऑर्डर की जगह दूसरा ऑर्डर अगले हफ्ते लाया जाएगा। ट्रैवल बैन के विरोध में वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया, मिनेसोटा समेत 20 राज्य आ चुके हैं। 27 जनवरी को ट्रम्प ने 7 मुस्लिम देशों के लोगों के अमेरिका आने पर बैन लगा दिया था। इसका अमेरिका समेत कई देशों में विरोध हो रहा था। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किए मुद्दे, तीन तलाक पर उठाया सवाल

केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में फैसले के वास्ते मुद्दों की सूची सौंपी जिसमें एक सवाल यह भी है कि क्या किसी व्यक्ति का धर्म का पालन और प्रचार करने की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार मुसलमानों में तीन तलाक, निकाह हलाला और बहुविवाह का संरक्षण करता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: युवराज सिंह ने फिर साबित किया, उन्हें यूं नहीं कहा जाता सिक्सर का सरताज

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह गगनचुंचबी सिक्सर उड़ाने के लिए जाने जाते है। वर्ल्ड क्रिकेट में युवराज सिंह को गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने के लिए जाना जाता है। युवराज ने हाल ही अपने इस बैटिंग मैजिक को फिर साबित किया है। हालांकि यह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं था फिर भी युवराज ने इस मैच में लगातार तीन सिक्सर जड़ा जिसके बाद पूरा स्टेडियम तालियों से गूंजने लगा। युवराज सिंह ने सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दौरान मध्य क्षेत्र के खिलाफ गए एक मैच में अपनी बल्लेबाजी के अनूठे हुनर का फिर परिचय दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिल्म "रनिंग शादी डाट कॉम" का नाम मजबूरन डायरेक्टर को बदलना पड़ा, जानिए क्यों?

फिल्म निर्देशक अमित रॉय ने अपनी पहली फिल्म रनिंग शादी डाट काम का नाम बदलकर रनिंग शादी करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। एक वैवाहिक बेवसाइट फिल्म के मूल नाम को लेकर अदालत चली गयी थी, क्योंकि फिल्म का नाम उनकी वेबसाइट के नाम की तरह था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 130 of 245
  Prev   125   126   127   128   129   130     Next
 

рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links