Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
अमेरिका का पाक संसद के डिप्टी चेयरमैन को वीजा देने से इनकार, US के बहिष्कार की दी धमकी

अमेरिका ने पाकिस्तानी संसद के डिप्टी चेयरमैन मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी को वीजा देने से इनकार कर दिया है। जिसपर वह बुरी तरह भड़क गए हैं और अमेरिका का बहिष्कार करने की धमकी दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हैदरी को अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र की तरफ से प्रायोजित इंटरनैशनल पार्लियामेंट्री यूनियन (आईपीयू) की बैठक के लिए न्यूयॉर्क जाना था |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब पता चला की इसलिए अधिक तेज-तर्रार होते हैं बड़े भाई-बहन

बड़े भाई-बहनों की बुद्धिमत्ता और सोचने की क्षमता अपने छोटे भाई बहनों की तुलना में बेहतर होती है क्योंकि शुरुआती वर्षों में उनको माता-पिता की ओर से अधिक मानसिक प्रोत्साहन मिलता है। एक नये अध्ययन में इस बात का दावा किया गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वीरेंद्र सहवाग ने 2 जवानों की शहादत का मजाक उड़ाने वाले कश्मीरी युवक को दिया करारा जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ज्यादातर ट्वीटर ट्रोल्स के जवाब नहीं देते लेकिन उन्होंने कश्मीर के एक युवक को अपने ट्वीट के जरिए करारा जवाब दिया है। दरअसल, सहवाग ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रविवार को मुठभेड़ के दौरान हुई दो जवान भदौरिया गोपाल सिंह और रघुवीर सिंह की शहादत पर श्रद्धांजलि दी थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
परिवार से मिलकर फूट-फूटकर रोया चीनी सैनिक, 50 साल से अधिक समय तक भारत में फंसा रहा

भारत में करीब 50 साल से रह रहे चीनी युद्धबंदी वांग शी आखिरकार अपने देश चीन लौट गए। जियांग पहुंचते ही उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। शी के स्‍वागत के लिए उनकी सैनिक रेजिमेंट के आला अधिकारी भी मौजूद थे। अपने परिजोनों से मिलने के दौरान आसुंओं को रोक नहीं पाए। परिजनों से मिलने के बाद देर तक उनकी आंखों से आंसू निकलते रहे। आंसुंओ के बीच ही वे अपने परिजनों से मिलते रहे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हो सकता है शशिकला के भाग्य का फैसला

तमिलनाडु में चल रहे सत्ता संघर्ष को मंगलवार को कोई नई दिशा मिल सकती है क्योंकि उच्चतम न्यायालय आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को कोई फैसला सुना सकता है। इस मामले में अन्नाद्रमुक महा सचिव वी के शशिकला आरोपी हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कोहली ने तोड़ा अजहरूद्दीन का रिकॉर्ड, बने भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान

बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी में भी नित नये कीर्तिमानों की तरफ बढ़ रहे विराट कोहली आज भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बन गये। यही नहीं वह सर्वाधिक टेस्ट मैचों में अजेय रहने वाले भारतीय कप्तान भी बन गये हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तहमीना जांजुआ बनीं पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव

वरिष्ठ राजनयिक तहमीना जांजुआ को आज पाकिस्तान का विदेश सचिव नियुक्त किया गया। पाकिस्तान में इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाली वह पहली महिला हैं। विदेश कार्यालय ने कहा कि तहमीना निवर्तमान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी का स्थान लेंगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बाफ्टा पर ला ला लैंड का दबदबा, देव पटेल को लायन के लिए मिला पुरस्कार

70वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार में निर्देशक डेमियन शजैल की ला ला लैंड का दबदबा रहा और फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री समेत पांच पुरस्कार अपने नाम किए। ब्रितानी भारतीय अभिनेता देव पटेल को भी लॉयन के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। ला ला लैंड के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का बाफ्टा जीतने वाले शजैल 26 फरवरी को ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भी मजबूत दावेदार हैं। ऑस्कर में फिल्म में रिकॉर्ड 14 नामांकन मिले हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
AIADMK संकट: पनीरसेल्वम के पक्ष में आए और सांसद, विधायकों को एकजुट रखने में जुटीं शशिकला

अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला के साथ कुर्सी की लड़ाई में उलझे तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम के पक्ष में समर्थन बढ़ता जा रहा है। रविवार को पांच और सांसदों ने उनका समर्थन किया। लोकसभा के चार सदस्यों जयसिंह त्यागराज नाटेरजी (तूतीकोरिन), सेंगुटुवन (वेल्लोर), आरपी मुरूतराजा (पेरम्बलुर) और एस. राजेन्द्रन (विल्लुपुरम) ने ग्रीनवेज स्थिति पनीरसेल्वम के आवास पर उनसे भेंट कर उन्हें अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही कुर्सी की लड़ाई में अभी तक कुल 10 सांसद पनीरसेल्वम के पक्ष में आ गए हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुपरस्टार रजनीकांत बना सकते हैं नई पार्टी, भाजपा देगी साथ, अमिताभ ने कहा- दूर रहें राजनीति से

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत शायद राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रजनीकांत खुद की राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं। मुमकिन है उन्हें बीजेपी का साथ भी मिल जाए। माना जा रहा है कि रजनीकांत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एस गुरुमूर्ति नई पार्टी बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को सलाह दी है कि वे राजनीतिक में न आएं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 132 of 245
  Prev   127   128   129   130   131   132     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links