Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
मूवी रिव्यू जॉली LLB-2: गंभीर मुद्दों के बीच भी हास्य का तड़का, वकील के रूप में अक्षय की दमदार अदाकारी

2013 में जॉली एलएलबी फिल्म रिलीज हुई थी वहीं अब इसकी अगली कड़ी जॉली एलएलबी 2 बनकर तैयार है जिसमें अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, कोर्ट के आदेश के बाद कुछ कट्स के साथ फिल्म रिलीज हुई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट: भारत के तीन विकेट पर 356 रन, विराट कोहली ने जड़ा शतक

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ यहां खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक आज यहां तीन विकेट पर 356 रन बनाये। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान विराट कोहली 111 और अंजिक्य रहाणे 45 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 83 रन की पारी खेली और विजय के साथ दूसरे विकेट के लिये 178 रन की साझेदारी करके भारत को शुरू में मिले झटके से उबारा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एक्‍ट्रेस श्रुति उल्‍फत हुईं गिरफ्तार, कोबरा को गले में लपेटकर पोस्‍ट किया था विडियो

अभिनेत्री श्रुति उल्फत के लिए कोबरा सांप के साथ वीडियो पोस्‍ट करने के बाद मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। कोबरा के साथ उनके वीडियो को लेकर बुधवार को वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। श्रुति के ऊपर आरोप है कि यह वन विभाग के नियमों का उल्लंघन है। अक्टूबर, 2016 में श्रुति उल्फत ने कोबरा के साथ अपना वीडियो डाला था। इस मामले में वन अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राशन की दुकानों से सस्ता अनाज चाहिए तो दिखाना होगा आधार

केंद्र सरकार ने राशन की दुकानों से सस्ता अनाज प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है, सरकार ने उन्हें खाद्य कानून के तहत सब्सिडी वाला अनाज प्राप्त करने के लिए 30 जून तक का समय दिया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने ब्रिटेन को सौंपा आग्रह पत्र

भारत ने भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए आज ब्रिटेन को आग्रह पत्र सौंपा जो कर्ज अदायगी में चूक और अन्य वित्तीय अनियमितताओं का सामना कर रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार, राज्यपाल से मिलकर शशिकला ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के साथ भेंट के दौरान वीके शशिकला द्वारा सरकार गठन का दावा करने के बाद इस बात यह संशय बना हुआ है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या नहीं क्योंकि राज्यपाल ने अपने अगले कदम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कल्पना-सुनीता के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतीय महिला होंगी शावना पांड्या

भारत की एक और महिला अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रचने जा रही है। कनाडा की अल्बर्टा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में जनरल फिजीशियन शावना पांड्या स्पेस के लिए उड़ान भरेंगी। सिटीजन साइंस एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम के तहत स्पेस में जाने के लिए 3200 लोगों में से दो लोगों का चयन हुआ है। वह 2018 में अतंरिक्ष में जाने वाले मिशन का हिस्सा होंगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कंगना रनौत ने जम्मू में BSF जवानों से मुलाकात की

अदाकारा कंगना रनौत जम्मू में बीएसएफ जवानों के पास पहुंची और कहा कि वह उनसे मिलने को लेकर सौभाग्यशाली हैं, जो मुश्किल हालात में देश की सीमाओं की पहरेदारी करते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शशिकला AIADMK के 130 MLAs की आज गवर्नर के सामने करा सकती हैं परेड

शशिकला के खिलाफ बगावत करने वाले पन्नीरसेल्वम बुधवार को AIADMK में अकेले पड़ते दिखे। 134 में से 131 विधायक पार्टी महासचिव शशिकला की मीटिंग में पहुंचे। पाला बदलने से रोकने के लिए सभी को तीन बसों में एक होटल भेज दिया। गवर्नर सी विद्यासागर राव गुरुवार दोपहर बाद मुंबई से चेन्नई लौट सकते हैं। शशिकला शाम तक विधायकों की परेड करवा सकती हैं। दूसरी तरफ, पन्नीरसेल्वम ने भी 50 विधायकों के समर्थन का दावा किया। पन्नीरसेल्वम ने बैंक को लिखा कि पार्टी खाते से मेरे दस्तखत के बिना लेन-देन न करे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
13 मार्च से बचत खातों पर खत्म होगी कैश निकासी की सीमा, 20 फरवरी से एक बार में निकाल सकेंगे 50 हजार रुपए

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को नोटबंदी के बाद बचत बैंक खातों से नकद निकासी को लेकर तय की गई सीमा में एक बार फिर से ढील दी है। रिजर्व बैंक बचत खाता धारकों को यह राहत दो चरणों में देगी। आरबीआई के मुताबिक, सेविंग बैंक अकाउंट से नकद निकासी की साप्ताहिक सीमा 20 फरवरी से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी जाएगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 133 of 245
  Prev   128   129   130   131   132   133     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links