Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
मनमोहन सिंह के खिलाफ टिप्पणी को कांग्रेस ने बताया PM मोदी का अहंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ राज्यसभा में उनकी ओर से इस्तेमाल किए गए शब्द बहुत ही खराब थे और यह एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। पार्टी ने पीएम मोदी से सदन से माफी मांगने की भी मांग की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह पर की तीखी टिप्पणी तो राज्यसभा में बिफरी कांग्रेस, सदन से किया वॉकआउट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में बुधवार को अपने भाषण की शुरुआत नोटबंदी के मुद्दे से की। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने माना कि नोटबंदी से कुछ परेशानी तो हुई है, लेकिन नोटबंदी का कदम किसी को परेशान करने के लिए नहीं उठाया गया था। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जब नोटबंदी के संदर्भ में डॉ. मनमोहन सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो कांग्रेस सांसदों ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया और सभापति के मना करने के बावजूद कांग्रेस के सभी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सस्ते हो सकते हैं होम लोन और कार लोन, RBI आज पेश करेगा अपनी मॉनिटरी पॉलिसी

गिरती क्रेडिट ग्रोथ और बढ़े डिपॉजिट को देखते हुए देश के प्रमुख बैंक होम, कार और पर्सनल लोन जैसे रिटेल लोन उम्मीद से ज्यादा सस्ते कर सकते हैं। उन्हें आज पेश होने वाली आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी का इंतजार है। अगर आरबीआई रेपो रेट में कटौती करता है, तो बैंक डिमांड बढ़ाने के लिए रिटेल लोन में ज्यादा रियायत दे सकते हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आखिर भूकंप आ ही गया: मोदी का राहुल पर तंज; घी पीने की बात पर भगवंत पर ली चुटकी

नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में नोटबंदी, इकोनॉमी, आम बजट, रेल बजट, कालेधन, सर्जिकल स्ट्राइक और टैक्स जैसी सभी मुद्दों पर विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। स्पीच की शुरुआत में ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा- आखिर भूकंप आ ही गया। मैं सोच रहा था कि भूकंप आया कैसे? धमकी तो बहुत पहले सुनी थी। कोई तो कारण होगा कि धरती मां इतनी रूठ गई होगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कैलाश सत्यार्थी को मिला नोबेल पुरस्कार चोरी, दिल्ली के घर से गहने और कैश भी ले गए चोर

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के कालकाजी स्थित मकान से चोर कई सामान चुरा ले गए जिसमें उन्हें मिले नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति और प्रशस्ति पत्र भी शामिल हैं। पनामा के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर अपनी पत्नी के साथ पनामा गए सत्यार्थी ने एक बयान में तड़के हुई इस चोरी में शामिल लोगों से इस पुरस्कार के महत्व को समझने की मिन्नत की, न कि इसके मौद्रिक मूल्य के लालच में आने को कहा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तमिलनाडु में पूर्व CM बगावत पर उतरे, शशिकला ने DMK की साजिश करार दिया, पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निकालने की मांग

तमिलनाडु में सियासत गरमा गई है। अन्नाद्रमुक नेता एवं लोकसभा डिप्टी स्पीकर एम थम्बीदुरई ने राज्य के पूर्व सीएम पन्नीरसेलवम के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जया की मौत में कोई साजिश, रहस्य नहीं: ब्रिटिश डॉक्टर

जे.जयललिता की मौत पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच लंदन स्थित विशेषज्ञ रिचर्ड बेअले, अपोलो अस्पताल प्रबंधन और सरकारी डॉक्टरों ने जहर से मौत होने के कारण के सिरे से खारिज करते हुए कहा कि न तो उनके इलाज और न ही उनके निधन में कोई साजिश या रहस्य है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भूकंप के तेज झटके से हिला उत्तर भारत, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केंद्र, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

उत्तराखंड में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य भागों में भी महसूस किया गया।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ब्यूरो के ऑपरेशन प्रमुख जेएल गौतम ने बताया कि भूकंप का केन्द्र उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में था। उन्होंने बताया, Сभूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी और यह रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया।Т हिमालय क्षेत्र में आने वाला उत्तराखंड अधिक भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने दिया इस्तीफा

भारतीय क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा ने बीसीसीआई के दिल्ली कार्यालय को बंद करने के प्रशासकों की समिति :सीओए: के फैसले के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चार सीन काटने के बाद ही दिखाई जा सकती है फिल्म जॉली एलएलबी-2 : बांबे हाईकोर्ट

बम्बई उच्च न्यायालय ने आज कहा कि अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली जॉली एलएलबी 2 फिल्म को उसके चार विवादास्पद दृश्यों को हटाए जाने के बाद ही दिखाया जा सकता है। फिल्म देखने के बाद न्यायमूर्ति प्रकाश कानाडे और दो अन्य की रिपोर्ट देखने के बाद न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और के के सोनावाने की पीठ ने आदेश पारित किया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 134 of 245
  Prev   129   130   131   132   133   134     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links