Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
आपसे सबसे बदतर बातचीत हुई: ट्रम्प ने यह कहकर ऑस्ट्रेलियाई PM का फोन काटा

डोनाल्ड ट्रम्प इन दिनों वर्ल्ड लीडर्स से फोन पर बात कर रहे हैं। ये बातचीत इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वे सभी लीक से हटकर बर्ताव कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल के साथ बातचीत के दौरान ट्रम्प ने एकाएक फोन काट दिया। दोनों के बीच करीब एक घंटा बातचीत होनी थी, लेकिन 25 मिनट ही हो पाई। ट्रम्प ने यह तक कहा कि अब तक जितने भी लीडर्स से बात हुई, उनमें सबसे बदतर बातचीत आपसे हुई है। बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को यूएस का अच्छा दोस्त माना जाता रहा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब Apple iPhones का जून से भारत में शुरू होगा प्रोडक्शन

Apple अब अपने iPhones भारत में बनाएगी। इसके लिए Apple कंपनी बेंगलोर में अपनी एक यूनिट डालेगी। कर्नाटक सरकार ने गुरुवार Apple के इस फैसले का स्वागत किया। बता दें कि कंपनी बेंगलुरु में इन फोन की असेंबलिंग करेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि फोन का प्रोडक्शन जून से शुरू हो जाएगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हाफिज सईद के खिलाफ ठोस सबूत देने से भारत का इंकार, कहा- सारे सबूत पाकिस्तान में मौजूद

भारत ने 26/11 मुंबई हमले में जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ ठोस सबूत की पाकिस्तान की मांग यह कहते हुए खारिज कर दी कि जरूरी सबूत तो उसी देश में है क्योंकि पूरी साजिश तो वहीं रची गयी और अब जिस बात की दरकार है वह है कि कार्रवाई करने के लिए जरूरी इच्छाशक्ति।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राजनीतिक दल अब 2000 रुपये से ज्यादा चंदा कैश में नहीं ले सकेंगे

अब राजनीतिक पार्टी किसी एक आदमी से सिर्फ 2000 रुपये तक ही कैश में चंदा ले सकती है। चंदे के रूप में बड़ी रकम चेक या डिजिटल पेमेंट के जरिए ली जा सकती है। अब 2 हजार रुपए से ज्यादा के चंदे का हिसाब राजनीतिक पार्टियों को देना होगा। यानी अब राजनीतिक दल 2000 से अधिक चंदा ऑनलाइन या चेक के तौर पर ही ले सकते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुनील जोशी मर्डर केस में साध्वी प्रज्ञा समेत 8 आरोपी बरी

आरएसएस के प्रचारक रहे सुनील जोशी की 2007 में हुई हत्या मामले के 8 आरोपियों को बुधवार को कोर्ट ने बरी कर दिया। मध्यप्रदेश में देवास के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज राजीव कुमार आप्टे ने कहा, आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं, लिहाजा उन्हें बरी किया जाता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राहुल और मनमोहन ने बजट की आलोचना की, जेटली पर साधा निशाना

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि इस बजट में कोई स्पष्ट दृष्टि नहीं है और किसानों, युवाओं एवं नौकरियां पैदा करने के बारे में कुछ नहीं है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से लोकसभा में वर्ष 2017-18 का बजट पेश करने के कुछ ही देर बाद राहुल ने पत्रकारों से कहा, हम उम्मीद कर रहे थे कि कुछ आतिशबाजी होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह शेर-ओ-शायरी का बजट था। किसानों और युवाओं के लिए कुछ नहीं है, नौकरियां पैदा करने के बारे में कुछ नहीं है। कोई स्पष्ट दृष्टि नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अभिनेता जैकी चैन से मिलने के लिए सलमान ने पहले खत्म की ट्यूबलाइट की शूटिंग, मिलने के बाद पोस्ट किया विडियो

सलमान खान की स्टारडम की धूम भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में नजर आती है लेकिन अपने बचपन के हीरो जैकी चैन के भारत आने पर उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग समय से पहले खत्म की और उनसे मिलने पहुंच गये।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टी20 : निर्णायक मैच में भारत ने इंग्लैंड को 75 रन से हराया, 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती

तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने बुधवार को इंग्लैंड को 75 रन से हराया। इसके साथ ही भारत ने टी-20 की इस सीरीज को 2-1 से जीत ली। इंग्लैंड की पूरी टीम 16.3 ओवर में 127 रन ही बना सकी। यजुवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। चहल ने 25 रन देकर छह विकेट झटके। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक साथ टेस्ट, वनडे और टी 20 की सीरीज जीती है जो कि एक रिकॉर्ड है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रेल बजट 2017: IRCTC के जरिये ई-टिकट बुकिंग करने पर नहीं लगेगा सर्विस टैक्स

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017-18 का बजट संसद में पेश कर दिया है। खास बात ये है कि आम बजट और रेल बजट एक साथ पेश किया गया है। कई मायनों में यह बजट पहले की तुलना में अलग है। यह पहली बार है जब बजट एक फरवरी को पेश किया गया है। पहली बार रेल बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने रेलवे सेक्टर को लेकर कई खास ऐलान किए हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बजट भविष्य को पेश करने, सभी के सपने साकार करने वाला : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पेश बजट को भविष्योन्मुखी करार देते हुए कहा कि यह बजट गांवों, गरीबों, किसानों, दलितों, पीड़ितों, शोषितों, वंचितों, युवाओं और महिलाओं की आशा आकांक्षाओं को पूरा करेगा, साथ ही रोजगार सृजन, पारदर्शिता, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 136 of 245
  Prev   131   132   133   134   135   136     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links