Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
मैक्सिको के राष्ट्रपति को अमेरिका आने का निमंत्रण मिला

मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो को अमेरिका के दौरे पर जाने का नया राजनयिक निमंत्रण मिला है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की, मैक्सिको-अमेरिका सीमा पर दीवार बनाने की योजना पर प्रतिक्रिया के तौर पर पेना नीटो का यह दौरा रद्द हो गया था। अमेरिका के तीन डेमोक्रेटिक सांसदों ने मैक्सिको के राष्ट्रपति को अमेरिका आने का न्योता भेजा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नेहरा और बुमराह के शानदार साबित होने की थी उम्मीद : विराट कोहली

दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के प्रयासों को शानदार बताते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि मामूली स्कोर करने के बावजूद हमें यकीन था कि हम मैच को जीतेंगे और सीरीज बराबर कर लेंगे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान से अमेरिका आने-जाने वालों पर भी लग सकता है बैन: व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर पहली बार सख्ती दिखाई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि आने वाले वक्त में पाकिस्तान उन देशों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है, जहां से इमिग्रेशन नहीं हो सकता। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भंसाली के समर्थन में सुशांत सिंह राजपूत ने ट्विटर पर एक दिन के लिए अपना उपनाम हटाया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ एकजुटता दिखाते हुए रविवार को ट्विटर पर अपना उपनाम हटा लिया | राजस्थान में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान राजपूत समुदाय के एक संगठन करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भंसाली के साथ अभद्रता की थी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पुणे इन्फोसिस के ऑफिस में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मर्डर, केबल से गला दबाया

पुणे के हिंदजवाडी स्थित इंफोसिस कार्यालय में कार्यरत एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। राजीव गांधी इंफोटेक पार्क में स्थित इंफोसिस कार्यालय में 25 साल की के. रासिला राजू की हत्या कंप्यूटर के तार से कथित तौर पर गला घोंटकर की गई। यह घटना इंफोसिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर हुई। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कांग्रेस- सपा गठबंधन के खिलाफ हूँ, नहीं करूंगा प्रचार : मुलायम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन मुलायम सिंह यादव को पसंद नहीं आया है। मुलायम ने रविवार को कहा कि वह सपा-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ हैं और वह इस गठबंधन के लिए प्रचार नहीं करेंगे। मुलायम ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने सपा का सहारा लिया है। सपा अकेले ही 300 से ज्यादा सीटें जीत सकती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नोएडा के मनवीर गुर्जर बने बिग बॉस 10 के विनर, आधी प्राइज देंगे सलमान खान के फाउंडेशन को

मनोरंजन चैनल कलर्स के शो बिग बॉस 10 का विजेता मनवीर गुर्जर को घोषित किया गया। मनवीर नोएडा के रहने वाले हैं। इस शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने मनवीर को इस खिताब का विजेता घोषित किया। मनवीर ने लोपामुद्रा और बानी जे को पीछे छोड़कर इस खिताब को अपने नाम किया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
UP में मोदी के नाम पर चल रहा था इंस्‍टीट्यूट, PMO की शिकायत पर CBI का छापा

यहां नरेंद्र मोदी के नाम पर कम्‍प्‍यूटर इंस्टीट्यूट चल रहा था। पीएमओ की शिकायत पर शुक्रवार को इंस्टीट्यूट के तीन ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा। आरोप है कि सिढ़पुरा में चल रहे इस इंस्टीट्यूट में पीएम के नाम पर कैंडिडेट्स से पैसे ऐंठने की कोशिश की गई। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दक्षिण चीन सागर पर अगर नहीं माना अमेरिका तो चीन टकराने को तैयार

चीन के सरकारी मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि चीन अमेरिका के साथ संभावित सैन्य टकराव की तैयारियों में जुट गया है। ये खबरें ऐसे वक्त में आई हैं जब अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दक्षिण चीन सागर विवाद और अन्य मुद्दों पर बीजिंग के दावों का मुकाबला करने के लिए वह पहले से ज्यादा सख्त नीति अमल में लाएंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 मुस्लिम देशों की एंट्री पर लगाया बैन

डोनाल्ड ट्रम्प ने एक ऑर्डर पर साइन किए हैं। इसके मुताबिक, अमेरिका आने वाले रिफ्यूजियों की संख्या तय की जाएगी और इस्लामिक कट्टरपंथियों को अमेरिका से खदेड़ दिया जाएगा। इराक, ईरान, सीरिया, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन जैसे 7 मुस्लिम देशों के विजिटर्स को फिलहाल वीजा नहीं मिलेगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 138 of 245
  Prev   133   134   135   136   137   138     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links