Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
हिरण शिकार केस में सलमान बोले - मुझे झूठे आरोप में फंसाया गया

काला हिरण शिकार मामले में शुक्रवार को जोधपुर कोर्ट में सलमान खान की पेशी हुई। इस दौरान उन्होंने 65 सवालों के जवाब में खुद को निर्दोष बताया है। सलमान खान ने कोर्ट में जवाब दिया कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं और वह घटना के समय वह अपने होटल में थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
संजय लीला भंसाली पर हमला, जयपुर में पद्मावती की फिल्म सेट पर तोड़फोड़

फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर राजपूत समुदाय के एक समूह ने शुक्रवार को कथित रूप से हमला किया और उनकी फिल्म पद्मावती की शूटिंग को यहां जयगढ़ किले में रोक दिया। इन कार्यकर्ताओं ने फिल्म में गलत तथ्य दिखाने का आरोप लगाते हुए फिल्म सेट पर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि उसने शांति बाधित करने के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया जबकि भंसाली पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गयी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हिमाचल में 3 फीट बर्फबारी से बढ़ी मैदानी इलाकों में ठंड, MP-राजस्थान में गिरे ओले

हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बीते 3-4 दिनों से जोरदार बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां रोजमर्रा की जिंदगी पर असर हुआ है। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग, लाहौल स्पीति, किन्‍नौर और केयलॉन्ग की पहाड़ियों पर 2 से 3 फीट बर्फ गिरने की खबर है। इससे यहां एवलॉन्च का खतरा पैदा हो गया है। उधर कश्मीर घाटी में बुधवार से गुरुवार को हुए एवलॉन्च में सेना के 11 जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गुरुवार को हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। राजस्थान-मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मेघालय के गवर्नर का इस्तीफा, स्टाफ ने लगाया था राजभवन को लेडीज क्लब बनाने का आरोप

मेघालय के गवर्नर वी. षणमुगनाथन के खिलाफ राजभवन स्टाफ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी और प्रणब मुखर्जी को एक लेटर लिखा। गुरुवार रात करीब 10 बजे गवर्नर ने इस्तीफा दे दिया। उनके पास अरुणाचल की भी जिम्मेदारी थी। 98 इम्प्लाईज की ओर से लिखे लेटर में कहा गया है कि गवर्नर ने राजभवन की गरिमा के साथ समझौता कर इसे यंग लेडीज क्लब बना दिया। लिहाजा उन्हें फौरन पद से हटा दिया जाए। गवर्नर ने आरोपों को झूठा करार दिया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दीवार विवाद पर ट्रम्प के ट्वीट से नाराज मैक्सिको के प्रेसिडेंट ने रद्द किया अमेरिकी दौरा

अमेरिका प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की एक ट्वीट से नाराज मैक्सिको के प्रेसिडेंट एनरिके पेना नीटो ने 31 जनवरी को होने वाला अपना अमेरिका दौरा कैंसिल कर दिया है। दरअसल, ट्रम्प ने एक ट्वीट करके कहा था कि अगर मैक्सिको दोनों देशों के बॉर्डर पर बेहद जरूरी दीवार बनाने के लिए पैसे देना नहीं चाहता तो वह मीटिंग रद्द कर दे। बता दें कि ट्रम्प ने इलेक्शन से पहले वादा किया था कि वे मैक्सिको से होने वाली घुसपैठ रोकने के लिए दोनों देशों के बाॅर्डर पर दीवार बनाएंगे। यह दीवार 3218 किलोमीटर लंबी होगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नगर निगम चुनाव में भाजपा से गठबंधन पर नहीं बनी बात, अकेले लड़ेगी शिवसेना

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य नगर निगमों के लिए फरवरी में होने वाले चुनावों में अपने दम पर उतरेगी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कुछ देश धर्म की आड़ में आतंक फैला रहे: भारत-यूएई

भारत और यूएई ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि कुछ देश आतंकवाद फैलाने के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता। दोनों देशों ने आतंकवाद से निपटने के लिए जीरो टालरेंस पॉलिसी अपनाने की बात कही है। बता दें कि इस बार रिपब्लिक डे परेड के मौके पर अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाह्यान चीफ गेस्ट थे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गणतंत्र दिवस पर तिरंगे प्रकाश में जगमगाया दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का अपना ही अंदाज दिखा और यह तिरंगे के रंगों - केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से बुधवार रात जगमगा उठा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विनय कटियार पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- उनका बयान BJP की मानसिकता को बेनकाब करता है

अपने बारे में विनय कटियार की टिप्पणी को लेकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने आज कहा कि यह देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है । कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पद्म पुरस्कार 2017 : डॉ. एमएम जोशी को पद्म विभूषण, विराट और कैलाश खेर को पद्म श्री

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए इस साल 89 हस्तियों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है जिनमें पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए दिग्गज गायक के.जे. यसुदास, आध्यात्म के क्षेत्र में सद्गुरू जग्गी वसुदेव, सार्वजनिक क्षेत्र में योगदान के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के नाम शामिल हैं। विराट कोहली और कैलाश खेर को पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 139 of 245
  Prev   134   135   136   137   138   139     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links