Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का राष्ट्र के नाम संदेश, कहा- कैशलेस लेनदेन से देश की अर्थव्यवस्था में आएगी पारदर्शिता

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की पुरजोर वकालत करने के साथ ही नोटबंदी का भी समर्थन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि नोटबंदी के बाद कैशलेस लेनदेन अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों मुद्दों पर सरकार का जोर रहा है। प्रणब ने चुनाव आयोग को संदेश दिया कि वह राजनीतिक दलों के साथ विचार विमर्श करके दोनों चुनाव साथ कराने के विचार को आगे बढ़ाये। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
68वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ने दी तिरंगे को सलामी, दिखाई गयी भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झलक

देश आज अपना 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। राजपथ पर आज सुबह गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपलब्धियों और विविधतापूर्ण संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा के साथ तुलना पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी!

हॉलीवुड की फिल्म और धारावाहिक में काम करने के साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बीच तुलना शुरू हो गयी है लेकिन पीकू की अभिनेत्री का कहना है कि दोनों की राहें अलग होने के कारण ऐसा करना सही नहीं है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बेटी की इज्जत से बढ़कर है वोट, बिक गया तो सपना पूरा नहीं हो सकेगा: शरद यादव

जेडीयू के पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट शरद यादव ने एक बेतुका बयान दिया है, "बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है।" यादव ने ये विवादित बयान यहां लोगों के बीच दिया। उन्होंने कहा, "बेटी की इज्जत जाएगी तो गांव-मोहल्लों की इज्जत जाएगी, वोट एक बार बिक गया तो देश की इज्जत और आने वाला सपना पूरा नहीं हो सकता।" 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
खंडवा का लड़का बना ऑस्ट्रेलियन बिजनेसमैन, Real Life पर बनी हॉलीवुड मूवी

मध्यप्रदेश के छोटे शहर खंडवा की गलियों में जिंदगी गुजारने वाला लड़का अाज ऑस्ट्रेलिया का कामयाब बिजनेसमैन है। उसकी रियल लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नही है। उसके शेरू से आॅस्ट्रेलिया के सारू ब्रायली बनने के 35 साल बाद उसके सफर और संघर्ष पर हॉलीवुड मूवी "लॉयन" रिलीज हो चुकी है और गोल्डन ग्लोब अवार्ड के बाद फिल्म ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डोनाल्ड ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन; भारत को बताया सच्चा दोस्त; दोनों ने एकदूसरे को दिया दौरे का न्योता

भारत को अमेरिका का सच्चा दोस्त बताते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल के आखिर में देश आने का न्यौता दिया। व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं की, फोन पर व्यापार, रक्षा और आतंकवाद के संबंध में हुई बातचीत के बाद यह जानकारी दी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जल्लीकट्टू प्रदर्शन : रजनीकांत, कमल हासन ने संयम बरतने की अपील की

तमिल सितारों रजनीकांत और कमल हासन ने जल्लीकट्टू प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में यहां हुयी हिंसा पर सोमवार को चिंता जतायी तथा आंदोलनरत छात्रों से संयम बरतने का आह्वान किया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सपा ने लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव को दिया टिकट, भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से होगी टक्कर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र उत्तम ने आज 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुबारकपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से उम्मीदवार होंगी। भाजपा ने लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया है। अपर्णा और जोशी के बीच टक्कर दिलचस्प माना जा रहा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
माल्या ऋण चूक मामला : आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन समेत नौ गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विजय माल्या ऋण चूक मामले में आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं चार अन्य पूर्व अधिकारियों और किंगफिशर एयरलाइंस के चार पूर्व कार्यकारियों को गिरफ्तार किया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कथित मास्टरमाइंड उप प्रबंध निदेशक बी के बत्रा को आज देर रात गिरफ्तार किया गया और उन्हें कल मुंबई में एक अदालत में पेश किया जाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
EC ने सरकार से कहा-आम बजट में चुनाव वाले 5 राज्यों से जुड़ी किसी योजना का ऐलान न हो

चुनाव आयोग ने सोमवार रात केंद्र सरकार को विधानसभा चुनावों से पहले एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किये जाने की मंजूरी दे दी लेकिन कहा कि चुनाव वाले पांच राज्यों से जुड़ी किसी योजना का ऐलान नहीं किया जा सकता और वित्त मंत्री के भाषण में इन प्रदेशों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख नहीं होना चाहिए। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 140 of 245
  Prev   135   136   137   138   139   140     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links