Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
तमिलनाडु में जल्लीकट्टू आंदोलन के लिए जमा हो रहे लोग, PM मोदी से आज मिलेंगे पन्नीरसेलवम

सांड़ों की लड़ाई के खेल जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध हटाने की मांग समूचे तमिलनाडु में जोर पकड़ने के बीच आज यहां मरीना बीच पर हजारों छात्र जमा हुए। सड़कों पर रोष बढ़ने के मद्देनजर मुख्यमंत्री पन्नीरसेलवम ने फौरन एक अध्यादेश लाने की मांग करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का फैसला किया है। अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि इसे हटाने के लिए विधानसभा के अगले सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। 
 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
18 साल बाद अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत, जोधपुर कोर्ट ने किया बरी

आर्म्स एक्ट केस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। सलमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुए और कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  (जोधपुर जिला) ने अभिनेता सलमान खान को शस्त्र अधिनियम उल्लंघन के मामले में आज बरी कर दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां जायरा वसीम के समर्थन में आईं

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात को लेकर ट्विटर पर ट्रोल हुई दंगल गर्ल जायरा वसीम के समर्थन में कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियां सामने आई हैं। आमिर खान के बाद अब अनुपम खेर, श्रद्धा कपूर, जावेद अख्तर और स्वरा भाष्कर ने भी इस अभिनेत्री का समर्थन किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
BJP में शामिल हो सकते हैं कुमार विश्वास

AAP के नेता कुमार विश्वास जल्‍द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। विश्‍वास गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस सिलसिले में उनकी बीजेपी से बातचीत चल रही है। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद एक दो दिनों में इसका एलान हो सकता है। बता दें, इससे पहले विश्वास ने आप के टिकट पर अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रेसलर योगश्‍वर दत्‍त ने शीतल के साथ लिए सात फेरे, दहेज के रूप में एक रूपये मांगे

ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त सोमवार को शीतल शर्मा के साथ विवाह के बंधन में बंध गये। शादी समारोह का आयोजन दिल्ली के अलीपुर स्थित द जेहान गार्डन में हुआ। इस समारोह में कई खिलाड़ी और बड़े-बड़े नेता शामिल हुए। योगेश्वर की पत्नी शीतल शर्मा एक कांग्रेस नेता की बेटी है। शीतल अभी बीए की पढ़ाई कर रही हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय; आज हो सकती है घोषणा

चुनाव आयोग के पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल उन्हें आवंटित किये जाने से उत्साहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस-रालोद से गठबंधन की रणनीति बना रहे अपने सलाहकारों से मंगलवार को विचार-विमर्श किया। तेजी से आगे बढे घटनाक्रमों के बीच अखिलेश ने पार्टी के संस्थापक एवं अपने पिता से उनके घर पर मुलाकात की तथा उनके साथ अपने संबंधों को अटूट करार दिया। दो दिन में यह पिता-पुत्र की दूसरी मुलाकात है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बेटी के मर्डर की आरोपी इंद्राणी कोर्ट में बोली - पति पीटर से तलाक चाहती हूं

अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप झेल रही इन्द्राणी मुखर्जी ने सीबीआई की विशेष अदालत को सूचित किया कि वह पूर्व मीडिया मुगल पीटर मुखर्जी को तलाक देने के लिए परिवार अदालत जाना चाहती हैं और अपनी संपत्ति परमार्थ दान करने के लिए विरासत बदलना चाहती हैं। शीना बोरा हत्याकांड में पीटर मुखर्जी भी सह-आरोपी हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जोधपुर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, आर्म्स एक्ट केस में कोर्ट आज सुनाएगी फैसला

जोधपुर की एक अदालत अभिनेता सलमान खान के खिलाफ दर्ज शस्त्र अधिनियम के एक मामले में आज अपना फैसला सुनायेगी। अभिनेता के खिलाफ दर्ज चार मामलों से यह एक है। खान और उनकी बहन अलवीरा आज शाम यहां पहुंचे। सलमान आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगे। इस मामले से जुड़े दोनों पक्ष की जिरह नौ जनवरी को पूरी हो गयी थी, जिसके बाद मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने अभिनेता को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए अपने फैसले को 18 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
GST पर बड़ी कामयाबी, केंद्र, राज्य आम सहमति पर पहुंचे, एक जुलाई से होगा क्रियान्वित

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू करने की दिशा में आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई। जीएसटी के प्रशासन को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया। केंद्र अधिकतर छोटे करदाताओं पर नियंत्रण का जिम्मा राज्यों को देने पर सहमत हो गया लेकिन जीएसटी को अब एक जुलाई से लागू किया जायेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दंगल स्टार जायरा वसीम ने फेसबुक पर मांगी माफी, कहा-खुद पर गर्व नहीं

फिल्म दंगल में पहलवान गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली जायरा वसीम ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में माफी मांगी है। जायरा ने कहा है कि उन्हें खुद पर गर्व नहीं है। फिल्म में गीता फोगाट के बचपन के किरदार के लिए जायरा ने काफी वाहवाही बटोरी है। इसके अलावा जायरा ने 10वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जायरा सोशल मीडिया में ट्रोल की जाने लगीं। जायरा की माफी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, जायरा ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 143 of 245
  Prev   138   139   140   141   142   143     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links