Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
टेस्ट क्रिकेट को छोटे शहरों तक ले जाने का सिलसिला कायम रहेगा:ठाकुर

इंदौर में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच के आयोजन के प्रयोग को सही करार देते हुए बीसीसीआई प्रमुख अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि टेस्ट क्रिकेट को छोटे शहरों तक ले जाने का सिलसिला बरकरार रहेगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच की स्थानीय होलकर स्टेडियम में शुरूआत से ठीक पहले ठाकुर ने कहा, हमने टेस्ट क्रिकेट को छोटे शहरों तक ले जाने की पहल की है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विराट कोहली के 'सफाई अभियान' ने खुश किया पीएम मोदी को, Tweet कर की तारीफ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की सफाई अभियान से जुड़ी एक कोशिश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दिल जीत लिया।

दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां ग्राउंड पर कूड़ा साफ किया। उन्होंने मैदान पर पड़ी कुछ बोतलों को उठाकर एक ड्रम में डाला। जैसे ही ये खबर मीडिया में आई वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अजय ने कहा, 'करण के साथ काजोल का समीकरण पहले जैसा नहीं रहा'

फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल का फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ कुछ निजी मामलों की वजह से समीकरण आजकल वैसा नहीं रहा जैसा कि पहले हुआ करता था।

करण अक्सर कहते भी थे कि उनका मानना है कि काजोल उनके लिए लकी मस्कट रही है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। करण और अजय कभी भी दोस्त नहीं बने।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एमएस:धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने पार किया 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा

मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस:धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है और फिल्म की कुल कमाई अभी तक 103.4 करोड़ हुई है। फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अभिनेता अजय देवगन बोले- पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करूंगा

पाकिस्तानी कलाकारों के भारत मे काम करने पर प्रतिबंध के पक्ष एक और फिल्मी हस्ती आगे आई है। अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि हाल फिलहाल वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दुनिया में हर बड़ी आतंकवादी घटना के आसपास पाकिस्तानी पदचिह्न होते हैं: जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने राज्य की नीति के औजार के रूप में आतंकवाद का इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान पर आज निशाना साधा और कहा कि ब्रांड पाकिस्तान की वास्तविक पहचान वैश्विक आतंकवाद के साथ है क्योंकि दुनिया में हर बड़ी आतंकवादी घटना के आसपास पाकिस्तानी पदचिह्न होते हैं। जेटली यहां आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठकों में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राजनाथ बोले - देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं , भारत-पाक सीमा दिसंबर 2018 तक पूरी तरह सील होगी

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2018 तक भारत पाक सीमा को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी। उरी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के लक्षित हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच आज यहां पहुंचकर अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात में ताजा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने के बाद सिंह संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अरविंद केजरीवाल बोले- राहुल गांधी की दलाली टिप्पणी गलत, पीएम मोदी का कदम देश की सुरक्षा के लिए सही

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लक्षित हमलों (सर्जिकल स्‍ट्राइक) पर राहुल गांधी की दलाली वाली टिप्पणी पर शुक्रवार को उनकी आलोचना करते हुए सियासी दलों से अपने मतभेदों को अलग रखने तथा प्रधानमंत्री के साथ खड़े होने की गुजारिश की। केजरीवाल लक्षित हमलों पर अपनी टिप्पणी को लेकर खुद भी निशाने पर रहे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हमारा लक्ष्य न्यायपूर्ण ढंग से पानी बंटवारा करना है : कावेरी तकनीकी टीम

कर्नाटक में जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय तकनीकी टीम ने कावेरी बेसिन इलाके का दौरा किया और कहा कि इसका लक्ष्य पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ न्यायपूर्ण तरीके से जल बंटवारा करना है।

टीम का नेतृत्व करने वाले केंद्रीय जल आयोग अध्यक्ष जीएस झा ने संवाददाताओं को बताया, टीम का लक्ष्य दोनों राज्यों के बीच न्यायपूर्ण तरीके से जल का बंटवारा करना है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मध्यप्रदेश में नीलाम हुआ देश का पहला डायमंड खनिज ब्लॉक

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में कंपोजिट लाइसेंस के लिए नीलामी में रखे गये हातुपुर डायमंड मिनरल ब्लॉक की ई-नीलामी सफल रही है। यह ब्लॉक देश में नीलाम होने वाला प्रथम हीरा खनिज का ब्लॉक है तथा इसमें 106 करोड़ रुपये मूल्य के हीरा खनिज का भंडार है।

प्रदेश के खनिज साधन सचिव मनोहर दुबे ने आज बताया कि यह हीरा ब्लॉक 12 जनवरी, 2015 से प्रभावशील खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं इसके तहत बनाये गये

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 181 of 245
  Prev   176   177   178   179   180   181     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links